राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 अप्रैल को दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि तहव्वुर राणा ने मुंबई की तरह ही देश के अन्य शहरों में भी आतंकी हमले की साजिश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 अप्रैल को दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि तहव्वुर राणा ने मुंबई की तरह ही देश के अन्य शहरों में भी आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। एनआईए ने विशेष जज चंद्रजीत सिंह की अदालत में यह दावा किया। सुनवाई के बाद जज ने तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। जज ने एनआईए को दिए ये निर्देश जज चंद्रजीत सिंह ने अपने आदेश में एनआईए को निर्देश दिया कि वे हर 24 घंटे में तहव्वुर राणा की मेडिकल जांच कराएं और उसे वैकल्पिक दिनों पर अपने वकील से मिलने की इजाजत दी जाए। हालांकि यह मुलाकात एनआईए अधिकारी की मौजूदगी में ही होगी। एनआईए अधिकारी को तहव्वुर राणा और उसके वकील की मुलाकात के दौरान कुछ दूरी पर खड़े होना होगा, लेकिन सिर्फ इतनी दूरी कि वह दोनों की बात सुन सके। ये भी पढ़ें- 2008 Mumbai Attack : कैसे रची गई 26/11 हमले की साजिश, तहव्वुर राणा का नाम कैसे आया, आतंक वाली रात को क्या हुआ? तहव्वुर राणा को हमले वाली जगह लेकर जाएगी एनआईए सुनवाई के दौरान एनआईए ने तर्क दिया कि मुंबई हमले की पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए विस्तृत पूछताछ की जरूरत होगी और उसे हमले वाली जगहों पर लेकर जाने की जरूरत होगी ताकि क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जा सके। एनआईए के डीआईजी, एक आईजी और दिल्ली पुलिस के पांच डीसीपी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहे। तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हमले में कई पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिसमें मुंबई पुलिस के तीन बड़े अधिकारी भी शामिल थे। पाकिस्तान से आए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस भीषण हमले को अंजाम दिया था। इनमें से एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे साल 2012 में फांसी दे दी गई। ये भी पढ़ें- Mumbai Attack : 'भारत के खिलाफ हमला करने से पहले दो बार सोचेंगे', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले असम सीएम.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 अप्रैल को दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि तहव्वुर राणा ने मुंबई की तरह ही देश के अन्य शहरों में भी आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। एनआईए ने विशेष जज चंद्रजीत सिंह की अदालत में यह दावा किया। सुनवाई के बाद जज ने तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। जज ने एनआईए को दिए ये निर्देश जज चंद्रजीत सिंह ने अपने आदेश में एनआईए को निर्देश दिया कि वे हर 24 घंटे में तहव्वुर राणा की मेडिकल जांच कराएं और उसे वैकल्पिक दिनों पर अपने वकील से मिलने की इजाजत दी जाए। हालांकि यह मुलाकात एनआईए अधिकारी की मौजूदगी में ही होगी। एनआईए अधिकारी को तहव्वुर राणा और उसके वकील की मुलाकात के दौरान कुछ दूरी पर खड़े होना होगा, लेकिन सिर्फ इतनी दूरी कि वह दोनों की बात सुन सके। ये भी पढ़ें- 2008 Mumbai Attack: कैसे रची गई 26/11 हमले की साजिश, तहव्वुर राणा का नाम कैसे आया, आतंक वाली रात को क्या हुआ? तहव्वुर राणा को हमले वाली जगह लेकर जाएगी एनआईए सुनवाई के दौरान एनआईए ने तर्क दिया कि मुंबई हमले की पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए विस्तृत पूछताछ की जरूरत होगी और उसे हमले वाली जगहों पर लेकर जाने की जरूरत होगी ताकि क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जा सके। एनआईए के डीआईजी, एक आईजी और दिल्ली पुलिस के पांच डीसीपी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहे। तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हमले में कई पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिसमें मुंबई पुलिस के तीन बड़े अधिकारी भी शामिल थे। पाकिस्तान से आए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस भीषण हमले को अंजाम दिया था। इनमें से एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे साल 2012 में फांसी दे दी गई। ये भी पढ़ें- Mumbai Attack: 'भारत के खिलाफ हमला करने से पहले दो बार सोचेंगे', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले असम सीएम
Mumbai Attack Nia India News In Hindi Latest India News Updates तहव्वुर राणा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tahawwur Rana in India: दिल्ली पहुंचा तहव्वुर राणा, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है आतंकीTahawwur Rana reached Delhi today updates in hindi देश Tahawwur Rana in India: दिल्ली पहुंचा तहव्वुर राणा, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है आतंकी
Read more »
अब होगा मुंबई हमले का इंसाफ, हीरो मोहम्मद तौफीक बोले- तहव्वुर राणा को झट से फांसी दे दोTahawwur Rana Extradition: 2611 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से एनआईए की टीम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत में, डेविड हेडली कहां है?Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा तो आ गया लेकिन डेविड हेडली कहां है? मुंबई हमले में वो भी गुनगहार लेकिन कैसे बचा
Read more »
Tahawwur Rana Extradition: पाटियाला कोर्ट से NIA ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगीTahawwur Rana Extradition: पाटियाला कोर्ट से NIA ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी
Read more »
पीयूष सचदेवा और नरेंद्र मान... जानें कौन सा वकील आतंकी तहव्वुर को सजा दिलवाएगा और कौन उसका केस लड़ रहाTahawwur Rana Extradition: NIA को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड मिली
Read more »
Tahawwur Rana: एनआईए को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिनों की कस्टडी, पटियाला कोर्ट ने किया फैसलादेश Tahawwur Rana: एनआईए को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिनों की कस्टडी, पटियाला कोर्ट ने किया फैसला Tahawwur Rana 18 days remand to NIA
Read more »
