TCS से HDFC Bank तक... आज खुलते ही भागे ये 10 स्टॉक, शेयर बाजार में बम-बम

#Hdfcbank News

TCS से HDFC Bank तक... आज खुलते ही भागे ये 10 स्टॉक, शेयर बाजार में बम-बम
HDFC Bank Share RiseHDFC Bank Q3 ResultsTCS Share Rise
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 63%

Stock Market Rise: मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने के बाद सप्ताह की तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को Sensex-Nifty ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. इस दौरान फार्मा शेयरों के साथ ही TCS और HDFC Bank का शेयर भी ग्रीन जोन में ओपन हुआ.

विदेशों से मिले पॉजिटिव संकेतों का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में जोरदार तेजी के साथ ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में 300 अंकों की छलांग लगा दी, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 75 अंक चढ़कर कारोबार की शुरुआत की.

शेयर मार्केट ओपन होने के साथ ही TCS से लेकर HDFC Bank तक शेयर उछल पड़े. सेंसेक्स में अचानक 300 अंकों की उछालसप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार ने तेजी के साथ हरे निशान पर शुरुआत की. पिछली गिरावट से उबरते हुए BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 75,838 के लेवल से 276 अंक चढ़कर 76,114.42 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनट में ये 300 अंक से ज्यादा उछलकर 76,220.37 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार करता नजर आया. बात निफ्टी की करें, तो NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 23,024 के तेजी लेकर 23,099 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया और झटके में 23,137.70 का आंकड़ा छू लिया. रॉकेट की तरह भागे ये 10 शेयरबुधवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान Infosys, Sunpharma, TCS से लेकर HDFC Bank Share तक में तेजी देखने को मिली. वहीं सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में लार्जकैप में Infosys Share और SunPharma Share रहा. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Ajanta Pharma Share , Crisil चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप में शामिल JSFB Share 12.55%, Star Cement Share 3.98%, Redington Share 3.66%, Sequent Share 2.82% JLHL Share 2.77% और SJS Share 2.23% तक उछलकर कारोबार कर रहे थे. Advertisementकल बाजार ने देखी थी बड़ी गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई थी और जून 2024 के बाद निफ्टी ने इंट्राडे में 23,000 के नीचे गोता लगा दिया था. ये इंडेक्स गिरकर 22,976.85 के लेवल तक गया था. हालांकि बाजार में कारोबार खत्म होने पर ये 299.45 अंक की गिरावट लेकर 23,045.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था. मिल रहे थे तेजी के संकेतअमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद पड़ोसी देशों पर ट्रेड टैरिफ लगाने की घोषणा का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर पूरे कारोबारी दिन देखने को मिला था. लेकिन, बुधवार को विदेशी बाजारों में तेजी के चलते पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे और इसके अनुरूप ही बाजार में कारोबार की शुरुआत की. एक ओर जहां अमेरिकी बाजार ग्रीन जोन में बंद हुए थे, जो आज एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ था. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

HDFC Bank Share Rise HDFC Bank Q3 Results TCS Share Rise Infosys Share Rise Pharma Share Rise Stock Market Stock Market Open Stock Market Zooms Sensex Up Nifty Rise Reliance Share Donald Trump US Market Share Market News Update Share Market Live Update Sunpharma Share Ajanta Pharma Share Crisil Share एचडीएफसी बैंक एचडीएफसी बैंक शेयर एचडीएफसी बैंक रिजल्ट टीसीएस शेयर शेयर बाजार की ताजा खबर बिजनेस की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्रिसमस पर बंद रहेगा शेयर बाजारक्रिसमस पर बंद रहेगा शेयर बाजारक्रिसमस के अवसर पर आज शेयर बाजार बंद हैं। अगले साल शेयर बाजार में कारोबार के लिए 14 अवकाश होंगे।
Read more »

शेयर बाजार का साल खराब शुरूआतशेयर बाजार का साल खराब शुरूआतभारतीय शेयर बाजार ने नए साल की शुरुआत खराब रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही 100 अंक से अधिक गिरकर कारोबार करते नजर आए।
Read more »

नए साल को शेयर बाजार का सलाम... Maruti से Mahindra तक खूब भागे ये 10 स्टॉकनए साल को शेयर बाजार का सलाम... Maruti से Mahindra तक खूब भागे ये 10 स्टॉकStock Market: शेयर बाजार में नए साल के आगाज के साथ बुधवार को जोरदार तेजी आई औऱ BSE Sensex के साथ ही NSE Nifty भी ग्रीन जोन में बंद हुआ. सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 400 अंकों की छलांग लगा दी.
Read more »

शेयर बाजार में बम-बम गिरा, नए साल का जोरदार स्वागतशेयर बाजार में बम-बम गिरा, नए साल का जोरदार स्वागतभारतीय शेयर बाजार ने नए साल 2025 का जोरदार स्वागत किया. सेंसेक्स 1436 अंकों की बढ़त के साथ 79,943 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 446 अंक बढ़कर 24,188 पर बंद हुआ.
Read more »

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावटसेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावटभारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
Read more »

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, रिलायंस की मार्केट वैल्यू बढ़ती, HDFC Bank को नुकसानशेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, रिलायंस की मार्केट वैल्यू बढ़ती, HDFC Bank को नुकसानबीते हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ रहा। रिलायंस की मार्केट वैल्यू बढ़ी, जबकि HDFC Bank को नुकसान हुआ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:47