T20 World Cup IND vs IRE Match Prediction, टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है.
IND vs IRE New York weather update India vs Royal Ireland T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के आठवें मैच में आज भारत और आयरलैंड की टीम मैदान पर होगी. भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.
भारत ने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया था. आयरलैंड और भारत की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही है. बता दें कि आयरलैंड की टीम एक ऐसी टीम है जो उलटफेर कर सकती है. हाल ही में पाकिस्तान के दौरे पर गई आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया था. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच को हल्के में नहीं लेगी. दूसरी ओर आयरलैंड भारत को हराने की भरपूर कोशिश करेगी. आयरलैंड के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच को पलट सकते हैं. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है जिसमें भारत को जीत मिली थी.साल 2009 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने आयलैंड को हराया था. अबतक आयरलैंड ने टी 20 इंटरनेशनल में 163 मैच खेले हैं जिसमें 68 में आयरलैंड की टीम को जीत मिली है. 86 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैच टाई रहे हैं और 7 मैच में परिणाम नहीं आया है. भारत बनाम आयरलैंड India vs Royal Ireland टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिसमें सभी मैच भारतीय टीम जीतने में सफल रही है. T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला हुआ है जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी. भारत की संभावित इलेवन रोहित शर्मा , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र तहल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह आयरलैंड की संभावित इलेवन पॉल स्टर्लिंग , एंडी बालबर्नी, लोर्कन टकर , हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडैर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल और बेन व्हाइट पिच रिपोर्ट T20 World Cup | IND vs IRE Nassau County International Cricket Stadium, New York नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं. बता दें कि यहां पर ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है. एडिलेड से पिच की मिट्टी लाई गई थी. ऐसे में यहां गेंदबाजों को मदद मिल रही है. मैदान नया है जिससे आउट फील्डर काफी धीमी है. पिच पर हल्का बाउंस भी रहने की उम्मीद है. पिछले मैच में यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किलात हालाक का सामना करना पड़ा था. मैच से पहले रोहित ने पिच को लेकर भी बात की थी और कहा था कि, यहां चार पिच का स्क्वायर है, मुझे अभी नहीं पता कि हम किस पिच पर खेलने वाले हैं. लेकिन इस तरह की पिच पर गेंदबाजी काफी अहम रहती है. हमारे पास स्पिनर्स हैं, बल्लेबाज हैं और अच्छे गेंदबाज हैं. रोहित ने माना है कि ऐसी पिच पर गेंदबाजों का किरदार अहम हो जाता है. T20 World Cup | IND vs IRE : मौसम Update मौसम विभाग के अनुसार न्यूयॉर्क में सुबह के समय आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया गया है. तापमान 30* तक रहने की उम्मीद है. इसके अलावा हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. हवा में नमी 54% रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मैच प्रेडिक्शन T20 World Cup | IND vs IRE Match Prediction)इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. भारत 95 फीसदी के साथ मैच को जीतने का दावेदार है. वहीं, आयरलैंड की टीम के खिलाड़ियों ने करिश्मा किया तो मैच में उलटफेर हो सकता है, वैसे, जीत की पूरी संभावना टीम के साथ हैटॉस- 7:30 PM, मैच का आगाज- 8.00 PM पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: India, Ireland, ICC T20 World Cup 2024, Rohit Gurunath Sharma, Paul Robert Stirling, Cricket
Ireland ICC T20 World Cup 2024 Rohit Gurunath Sharma Paul Robert Stirling Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024, RCB vs DC Dream11 Prediction: विराट कोहली फ्रेजर मैकगर्क को बना सकते हैं कप्तान, इन खिलाड़ियों को टीम में लेने का होगा फायदाRCB vs DC Dream11 Prediction, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
RCB vs DC Playing 11: दिल्ली को खलेगी पंत की कमी, बेंगलुरु से आज होगा सामना, जानिए दोनों की संभावित प्लेइंग 11Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : बेंगलुरु का दिल्ली पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं।
Read more »
IPL 2024: KKR vs SRH Qualifier 1: अहमदाबाद की पिच क्या असर दिखाएगी, संभावित XI, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सब कुछKolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad
Read more »
Rajasthan v Bengaluru: Eliminator: आज अहमदाबाद की पिच क्या असर दिखाएगी, संभावित XI, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सब कुछRajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Eliminator, एलिमिनेटर मुकाबले में जो भी टीम आजका मैच जीतेगी वह टीम क्वालीफाई 2 में हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी.
Read more »
Flight Cancelled: भीषण गर्मी के चलते पायलट ने फ्लाइट टेकऑफ से किया इनकार, जानें कितना होता है खतराFlight Cancelled: विमान की उड़ान पर भी पड़ा गर्मी का असर, भोपाल में पायलट ने टेकऑफ से किया इनकार, जानें क्या है बड़ी वजह
Read more »
IPL 2024 Final KKR vs SRH: फाइनल में चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी, संभावित XI, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सब कुछIPL Final 2024 KKR vs SRH: केकेआर और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला है. फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Read more »
