टी20 में विराट कोहली ने 118 मैच की 110 पारी में 4038 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 152 मैच की 144 पारी में 4026 रन बनाए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम बड़ी उपलब्धि हुई। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 9 जून को भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। बाबर आजम ने 120 मैच और 113 पारी में ये उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली ने 118 मैच की 110 पारी में 4038 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 152 मैच की 144 पारी में 4026 रन बनाए हैं। बाबर के 120 मैच की 113 पारी में 4067 रन हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पूरे टूर्नामेंट के दौरान विराट, रोहित और बाबर के बीच दिलचस्प रेस जारी रहेगी। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में विराट कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित ने अर्धशतक जड़ा था। बाबर की सुस्त बल्लेबाजी अमेरिका के खिलाफ बाबर आजम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। उन्होंने 43 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 102.
33 का रहा। जसदीप सिंह ने उन्हें 16 वें ओवर में आउट किया। बाबर की सुस्त बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि उन्होंने पावरप्ले में 19 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बाबर का रिकॉर्ड काफी खराब है। Also ReadT20 World Cup 2024: क्या है ड्रॉप इन पिच, न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में क्यों हो रही बल्लेबाजों को दिक्कत टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बाबर की खराब बल्लेबाजी बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में 14 पारी खेली हैं। उन्होंने 191 गेंद पर 166 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 86.91 है। 20 चौके लगाए हैं। एक छक्का नहीं जड़ सके हैं। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में 5वीं बार 20 या उससे कम स्कोर बनाया। उसका सबसे कम स्कोर 2014 में मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रन है।
USA Vs PAK Babar Azam Virat Kohli Rohit Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि यह खिलाड़ी साबित होगा T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का X- Factor, अंबाती रायडू ने बतायाX- Factor of Team India in T20 World Cup 2024, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जायसवाल भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं...
Read more »
बाबर आजम ने किया स्वीकार, भारत के खिलाफ मैच से पहले टीम हो जाती है नर्वस; जीतने के लिए क्या करना होगा ये भी बतायाबाबर आजम ने मान लिया कि भारत के खिलाफ मैच से पहले उनकी टीम नर्वस हो जाती है और उन्होंने इससे निपटने का तरीका भी बताया।
Read more »
T20WC: रोहित-कोहली ओपनिंग करें तो लेफ्ट-आर्म स्पिनर से उन्हें कितना है खतरा, पूर्व बैटिंग कोच ने दी अपनी बेबाक रायटी20 वर्ल्ड कप में अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा ओपन करते हैं तो उन्हें लेफ्ट-आर्म स्पिनर से कितना खतरा है संजय बांगड़ ने बताया।
Read more »
बाबर-रिजवान नहीं, भारत के लिए इस बार पाकिस्तान का यह गेम चेंजर है सबसे बड़ा खतराIndia vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में इस बार बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान नहीं, बल्कि यह गेम चेंजर है टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा.
Read more »
T20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोरकार्डT20 World Cup 2024: भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोर
Read more »
T20WC 2024 IND vs IRE: संजू, यशस्वी, कुलदीप प्लेइंग इलेवन से बाहर, रोहित-कोहली करेंगे भारत के लिए ओपनिंगटी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपन करेंगे।
Read more »