T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है। राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं से खुश नहीं हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत की...
न्यूयॉर्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए बेहतरीन मौका है कि वह खिताबी जीत हासिल करें। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 का पहला टी20 विश्व कप जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से कोई भी ICC इवेंट नहीं जीत पाया है। ऐसे में अब टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के पास मौका है कि वह 11 साल के सूखे को खत्म कर आईसीसी के ट्रॉफी को अपने झोली में फिर से डाले। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया की जो तैयारियां वह कुछ खास नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान देश अमेरिका में दी जा रही प्रैक्टिस सुविधाओं से खुश नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रैक्टिस के लिए टीम इंडिया को जिस तरह की पिच और बांकी की सुविधाएं दी जा रही है वह ठीक नहीं है। इसे लेकर टीम इंडिया ने अपनी चिंता जताई है। T20 World Cup : अभी मजा आएगा ना भिड़ू.
.. T20 WC के लिए विराट कोहली रवाना, एयरपोर्ट पर इस जेस्चर से लूट ली महफिलआईसीसी से भी किया गया है संपर्कटीम इंडिया से मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप के लिए तैयारियों को लेकर कैंटियाग पार्क में दी जाने वाली सुविधाओं से इतने नाखुश हैं कि उसे लेकर उन्होंने आईसीसी से भी संपर्क किया है। हालांकि, ICC का कहना है कि, 'किसी भी टीम के द्वारा कैंटियाग पार्क में प्रैक्टिस की सुविधाओं को लेकर कोई शिकायत या चिंता व्यक्त नहीं की गई है।'टीम इंडिया ने दिन में शुरू की प्रैक्टिसदो महीने तक लगातार रात में क्रिकेट खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली के बिना सुबह के अभ्यास सत्र के साथ टी20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह ध्यान रखते हुए कि उनके सभी शुरुआती मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आईपीएल से बाहर होने के बाद कोहली ने व्यक्तिगत काम के लिए ब्रेक ले लिया है और पूरी संभावना है कि वह शुक्रवार तक टीम में शामिल हो जाएंगे। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि लंबी उड़ान के बाद क्या वह शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र अभ्यास मैच में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं।T20 World Cup में तुरुप का इक्का होंगे ऋषभ पंत, कहा- जर्सी पहनना अलग अहसास है, इसके लिए जीता हूंचिलचिलाती भारतीय गर्मी में 90 प्रतिशत मैच फ्लड लाइट्स के तहत खेलने के बाद अब खिलाड़ियों को सुबह के सुहाने मौसम में ढालना होगा जहां तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आर्द्रता बहुत कम होगी। हल्की हवा वाली सुबह में सफेद गेंद से खेलना एक चुनौती हो सकती है और इसके लिए जेटलैग से परेशान खिलाड़ियों को सुबह की परिस्थितियों के अनुकूल होने की आवश्यकता है। यही वजह है कि सहयोगी स्टाफ ने नेट सेशन शुरू करने से पहले खिलाड़ियों को परिस्थितियों के साथ ढलने में मदद करने का फैसला किया है।
Rahul Dravid Rohit Sharma News Rohit Sharma Team India T20 World Cup टी20 विश्व कप राहुल द्रविड़ न्यूज रोहित शर्मा क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान क्रिकेट अजीब संकट में, नहीं कर पाया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, जानें अब क्या होगाPakistan T20 World Cup Squad: पाकिस्तान क्रिकेट एक अलग तरह के ही संकट में घिर गया है, जिसके चलते वह टीम का ऐलान भी नहीं कर पा रहा है.
Read more »
Kl Rahul को क्यों नहीं मिला T20 World Cup 2024 Squad में मौका, क्या हैं Rahul और Pant के आंकड़े!T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (t20 world cup) के लिए टीम इंडिया (team india) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
Read more »
'इस खिलाड़ी का चयन टी20 विश्व कप टीम में हो सकता था', गावस्कर के साथ बड़ा वर्ग चयन न होने से हैरानT20 World Cup 2024: सुनील गावस्कर ने बहुत ही पते की बात कही है
Read more »
T20 World Cup 2024 Live Streaming: क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले, मुफ्त में देख पाएंगे टी20 विश्व कप के सभी मैच; यहां पढ़ें सारी डिटेल्सICC T20 World Cup 2024 Live Streaming Online: टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है।
Read more »
अब कुछ ऐसी सोच है राहुल द्रविड़ की फिर से टीम इंडिया का कोच बनने को लेकर, बीसीसीआई जल्द निकालेगा विज्ञापनराहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने कह दिया है कि उन्हें फिर से आवेदन करना होगा
Read more »
T20 World Cup: 'गति, उछाल और...' भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कैसी होगी पिच, ICC ने दिया अपडेटT20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले के लिए कैसी होगी पिच, आईसीसी ने दिया अपडेट
Read more »
