T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. मगर, टीम में हारिस रऊफ को शामिल नहीं किया गया है. माइक हेसन ने इसकी वजह बताई है... खेल समाचार | क्रिकेट
"T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. पाक द्वारा चुनी गई टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में सौंपी गई है और पाकिस्तान के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज बाबर आजम की टीम में वापसी हुई है.
मगर, गौर करने वाली बात है कि हारिस रऊफ को टीम में शामिल नहीं किया गया है. तो आइए जानते हैं कि उन्हें जगह क्यों नहीं मिल सकी.Advertisment माइकल हेसन ने बताया हारिस रऊफ को न चुनने की वजह? टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है. इसके बाद से ही सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर रऊफ को जगह क्यों नहीं मिली, जिसपर खुद हेड कोच माइक हेसन ने वजह बताई. माइक हेसन ने कहा, 'जब हमने श्रीलंका में सिर्फ़ तीन सीमर ले जाने का फैसला किया, तो जाहिर है कुछ अहम सीमर तो होंगे ही. वसीम जूनियर, अहमद दानियाल और हारिस रऊफ पर जरूर विचार किया गया था, लेकिन बदकिस्मती से इन्हें जगह नहीं मिली थी. जो तीन जा रहे हैं - शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सलमान मिर्जा, वे सभी गेम के तीनों फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं, जो श्रीलंका में संभावित रूप से दो मैच खेलने पर बहुत जरूरी है.' अच्छे फॉर्म में हैं रऊफ ऑस्ट्रेलिया में खेले रहे बिग बैश लीग 2025-26 सीजन में हारिस रऊफ ने शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया. हारिस ने BBL 2025-26 सीजन में 11 मैचों में 20 विकेट लिए, लेकिन फिर भी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया. हारिस रऊफ ने पाकिस्तान के लिए साल 2020 में डेब्यू किया था. इसके बाद से अब तक वह 94 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 133 विकेट दर्ज हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड सलमान अली आगा , अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे , मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान , सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक. ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया अगर T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट, तो मिलेगी इतनी बड़ी सजा, पाक में खत्म हो जाएगा क्रिकेट"
Cricket News In Hindi Haris Rauf
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर... स्कॉटलैंड को मिली एंट्रीT20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को विश्व कप में एंट्री मिली है. स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में रखा गया है जिसमें इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें हैं.
Read more »
விலகியது வங்கதேசம்... ஸ்காட்லாந்துக்கு அடிச்சது ஜாக்பாட் - டி20 உலகக் கோப்பையில் அதிரடி மாற்றம்!ICC T20 World Cup 2026: ஐசிசி டி20 உலகக் கோப்பை தொடரில் இருந்து வங்கதேச அணி விலகியிருப்பதாக தகவல்கள் வெளியாகி உள்ளன.
Read more »
டி20 உலகக் கோப்பை.. பாகிஸ்தான் விலகல்? அடுத்த அதிர்ச்சி! முழு விவரம்T20 World Cup Latest News: 2026 டி20 உலகக் கோப்பையில் பாகிஸ்தான் அணி பங்கேற்பது சந்தேகமாகி உள்ளது.
Read more »
T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड कब करेगा अपनी टीम का ऐलान, पोस्ट कर बताया समयT20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिल गया है. अब वो 7 फरवरी को अपना पहला मैच खेलेगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
Bangladesh T20 World Cup 2026 Financial Loss: ২৪৮৫০০০০০০ কোটির আচমকাই অপ্রত্যাশিত ধাক্কা! জেদ ধরে বিশ্বকাপ না খেলার ভয়ংকর মাশুল দেবে ইউনূসের দেশ...The terrible price of stubbornly refusing to play in the ICC T20 World Cup 2026 An unexpected and staggering economic blow to Bangladesh Cricket Board
Read more »
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित: सलमान आगा कप्तान, 6 खिलाड़ियों को पहली बार मौका दियाPakistan ICC T20 World Cup 2026 Squad Announced: Follow Dainik Bhaskar for Complete List.
Read more »
