Virat Kohli Could Miss Practice Match: भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को अभ्यास मैच खेलना है और इसमें टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली अनुपस्थित रह सकते हैं.
Virat Kohli: विराट कोहली ने अभी तक न्यूयॉर्क के लिए उड़ान नहीं भरी है. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका पहुंचने के बाद भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है. यह टीम इंडिया का पहला प्रशिक्षण सत्र था.
Virat Kohli: विराट कोहली ने अभी तक न्यूयॉर्क के लिए उड़ान नहीं भरी है... आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका पहुंचने के बाद भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है. यह टीम इंडिया का पहला प्रशिक्षण सत्र था. हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने इस दौरान कोई क्रिकेट अभ्यास नहीं किया. भारतीय खिलाड़ी अभी भी टाइन जोन से अपने आपको अभ्यस्त कर रहे हैं. टी20 विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होनी है और टीम इंडिया पांच जून को अपना पहला मैच खेलेगी. वहीं इस मुकाबले से पहले भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को अभ्यास मैच खेलना है और इसमें टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली अनुपस्थित रह सकते हैं.ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली अभी भी न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कब न्यूयॉर्क पहुंचेंगे इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. बीसीसीआई ने अभी कोहली की लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की संभावना अधिक है कि विराट कोहली भारत और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच से बाहर रहे. Advertisement न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्व कप से पहले बुधवार को अपना मैदानी सत्र आयोजित किया. स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने हल्का रनिंग सत्र कराया जिसके साथ कुछ हल्की गतिविधियां थीं. भारतीय टीम किसी तरह के क्रिकेट अभ्यास से दूर रही क्योंकि वे अमेरिका के टाइम जोन से अभ्यस्त हो रहे हैं. सोहम देसाई ने बीसीसीआई से कहा,"हमारा आज कोई अभ्यास सत्र नहीं था और इस मैदानी सत्र का उद्देश्य शरीर को टाइम जोन से अभ्यस्त कराना है और आगामी चुनौतियों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना है. हम इस समय यही काम कर रहे हैं." कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत,शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और यात्रा विकल्प शुभमन गिल तथा खलील अहमद इन गतिविधियों में शामिल थे. Advertisement भारतीय टीम बैचों में न्यूयॉर्क पहुंची है. आईपीएल 2024 के लीग चरण से बाहर होने वाली टीमों के खिलाड़ी पहले बैच में अमेरिका पहुंचे. जबकि अधिकतर खिलाड़ी अपनी टीम के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद अमेरिका पहुंच रहे हैं. वहीं हार्दिक पांड्या जो पहले बैच में टीम के साथ नहीं पहुंचे थे, वो न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. बता दें, भारत लीग स्टेज का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. जबकि भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 9 जून को खेला जाना है. इसके बाद टीम इंडिया 12 जून को अमेरिका, 15 जून को कनाडा के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी. भारत के शुरुआत के तीन मैच न्यूयॉर्क में होंगे जबकि आखिरी मुकाबला फ्लेरिडा में खेला जाएगा. Advertisement यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप की वह '10 गेंद' वाली पारी, जिसने पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया था Advertisement यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: ये 5 युवा खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप, मचा सकते हैं तहलका पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup India Squad: उपकप्तानी से भी हाथ धोएंगे हार्दिक पंड्या, 9 साल बाद होगी इस तेज गेंदबाज की वापसी?Indian Team For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता 1 मई को बैठक कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या के उपकप्तान होने भी निर्णय लिया जाएगा।
Read more »
'लोगों को लगता है कि विराट कोहली भगवान हैं, लेकिन...' RCB के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयानविराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 71.43 की औसत और 147.
Read more »
Kl Rahul को क्यों नहीं मिला T20 World Cup 2024 Squad में मौका, क्या हैं Rahul और Pant के आंकड़े!T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (t20 world cup) के लिए टीम इंडिया (team india) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
Read more »
IPL 2024 के बाद ब्रेक पर विराट कोहली, नहीं खेलेंगे T20 World Cup का पहला मैचविराट कोहली की टीम आरसीबी आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार गई थी।
Read more »
T20 World Cup 2024: भारत vs बांग्लादेश Warm-up मैच के बारे में पूरी जानकारी, जानिए भारत में कितने बजे से देख पाएंगे मैचT20 World Cup 2024 India Warm-up schedule, भारत की टीम अपना वार्म अप मैच बांग्लादेश के साथ 1 जून को खेलने वाली है.
Read more »
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन, VideoIndian team's first practice session, टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की बात की जाए तो विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं,
Read more »
