T20 World Cup 2026 में कुल बने कितने रन, क्या रहा विकेट और चौकों-छक्कों का आंकड़ा; यहां पाएं पूरा लेखा-जोखा

T20 World Cup 2026 Stats News

T20 World Cup 2026 में कुल बने कितने रन, क्या रहा विकेट और चौकों-छक्कों का आंकड़ा; यहां पाएं पूरा लेखा-जोखा
India T20 World Cup VictoryCricket Tournament RecordsT20 World Cup 2026 Batting Records
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में आयोजित टी20 विश्व कप 2026, 7 फरवरी से 8 मार्च तक चला। भारत ने खिताब जीता, जबकि न्यूजीलैंड उपविजेता रहा। 55 मैचों के इस टूर्नामेंट में कुल 17,582 रन बने और 699 विकेट गिरे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी को हुई थी और इसका समापन 8 मार्च को हुआ। टीम इंडिया ने विश्व कप अपने नाम किया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम उप-विजेता रही। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले हुए। इस दौरान बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर रिकॉर्ड बनाए। टूर्नामेंट में हजारों रन बने, जबकि सैकड़ों विकेट गिरे। आइए आपको विश्व कप 2026 का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल रन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 17,582 रन बनाए। इसमें 101 रन फ्री हिट के जरिए बने। पावरप्ले में कुल 5,411 रन बने। मैदान के जिस एरिया में सबसे अधिक रन बने, उसमें मिड विकेट शामिल है। इस एरिया में बल्लेबाजों ने 4,150 रन बनाए, कवर्स पर 2,788, मिड ऑन पर 2404 और मिड ऑफ पर 2037 रन बने। टूर्नामेंट में कुल बाउंड्री विश्व कप में बल्लेबाजों ने गदर मचाया और गेंदबाजों की खूब पिटाई की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 2214 बाउंड्री लगी, जिसमें 1434 चौके और 780 छक्के शामिल रहे। बाउंड्री की मदद से वर्ल्ड कप के दौरान कुल 10,416 रन बने। इसमें 5736 चौकों से और 4680 रन छक्कों से बने। सबसे अधिक छक्के लगाने वाली भारतीय टीम रही। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 106 छक्के जड़े। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल विकेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 699 विकेट गिरे। इस दौरान 99 खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके और डक पर आउट हुए। अगर आउट होने के मोड की बात करें, तो इसमें 485 कैच आउट, 123 बोल्ड, 32 एलबीडब्ल्यू, 39 रन आउट और 20 अन्य तरीकों से आउट हुए। टूर्नामेंट में कुल बॉल और फील्डिंग टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजों ने कुल 12059 गेंदें फेंकी। इस दौरान बॉलर्स ने 14 मेडन ओवर डाले, जिसमें 46 नो-बॉल और 429 वाइड बॉल शामिल रहीं। इवेंट के दौरान 53 प्रतिशत गेंदबाजी तेज गेंदबाज और 47 प्रतिशत स्पिन गेंदबाजों ने कराई। फील्डिंग में कुल 485 कैच लपके गए और 110 कैच ड्रॉप हुए। टूर्नामेंट में शतक और अर्धशतक टी20 विश्व कप 2026 में बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया। वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगे, जिसमें पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 2 शतक लगाए। अर्धशतक की बात करें, तो टूर्नामेंट में कुल 86 अर्धशतक लगे और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक लगाए। यह भी पढ़ें- '2010 फिक्सिंग कांड के दौरान शाहिद अफरीदी ने मोहम्‍मद आमिर को जड़ा था तमाचा', पाक ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा यह भी पढ़ें- भारत को 28 सालों बाद बनाया था विश्व विजेता, अब श्रीलंका के बने हेड कोच; बोर्ड ने जयसूर्या की जगह सौंपी जिम्मेदारी.

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी को हुई थी और इसका समापन 8 मार्च को हुआ। टीम इंडिया ने विश्व कप अपने नाम किया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम उप-विजेता रही। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले हुए। इस दौरान बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर रिकॉर्ड बनाए। टूर्नामेंट में हजारों रन बने, जबकि सैकड़ों विकेट गिरे। आइए आपको विश्व कप 2026 का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल रन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 17,582 रन बनाए। इसमें 101 रन फ्री हिट के जरिए बने। पावरप्ले में कुल 5,411 रन बने। मैदान के जिस एरिया में सबसे अधिक रन बने, उसमें मिड विकेट शामिल है। इस एरिया में बल्लेबाजों ने 4,150 रन बनाए, कवर्स पर 2,788, मिड ऑन पर 2404 और मिड ऑफ पर 2037 रन बने। टूर्नामेंट में कुल बाउंड्री विश्व कप में बल्लेबाजों ने गदर मचाया और गेंदबाजों की खूब पिटाई की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 2214 बाउंड्री लगी, जिसमें 1434 चौके और 780 छक्के शामिल रहे। बाउंड्री की मदद से वर्ल्ड कप के दौरान कुल 10,416 रन बने। इसमें 5736 चौकों से और 4680 रन छक्कों से बने। सबसे अधिक छक्के लगाने वाली भारतीय टीम रही। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 106 छक्के जड़े। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल विकेट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 699 विकेट गिरे। इस दौरान 99 खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके और डक पर आउट हुए। अगर आउट होने के मोड की बात करें, तो इसमें 485 कैच आउट, 123 बोल्ड, 32 एलबीडब्ल्यू, 39 रन आउट और 20 अन्य तरीकों से आउट हुए। टूर्नामेंट में कुल बॉल और फील्डिंग टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजों ने कुल 12059 गेंदें फेंकी। इस दौरान बॉलर्स ने 14 मेडन ओवर डाले, जिसमें 46 नो-बॉल और 429 वाइड बॉल शामिल रहीं। इवेंट के दौरान 53 प्रतिशत गेंदबाजी तेज गेंदबाज और 47 प्रतिशत स्पिन गेंदबाजों ने कराई। फील्डिंग में कुल 485 कैच लपके गए और 110 कैच ड्रॉप हुए। टूर्नामेंट में शतक और अर्धशतक टी20 विश्व कप 2026 में बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया। वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगे, जिसमें पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 2 शतक लगाए। अर्धशतक की बात करें, तो टूर्नामेंट में कुल 86 अर्धशतक लगे और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक लगाए। यह भी पढ़ें- '2010 फिक्सिंग कांड के दौरान शाहिद अफरीदी ने मोहम्‍मद आमिर को जड़ा था तमाचा', पाक ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा यह भी पढ़ें- भारत को 28 सालों बाद बनाया था विश्व विजेता, अब श्रीलंका के बने हेड कोच; बोर्ड ने जयसूर्या की जगह सौंपी जिम्मेदारी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

India T20 World Cup Victory Cricket Tournament Records T20 World Cup 2026 Batting Records T20 World Cup 2026 Bowling Analysis Sahibzada Farhan Centuries T20 World Cup New Zealand T20 World Cup Runner-Up Cricket World Cup 2026 Overview

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony
Read more »

8 छक्के-5 चौके... 46 गेंद में 89 रन, शतक चूककर भी विराट-गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ गए संजू सैमसन8 छक्के-5 चौके... 46 गेंद में 89 रन, शतक चूककर भी विराट-गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ गए संजू सैमसन- sanju samson scores 89 runs in 46 balls vs new zealand in t20 world cup 2026 final breakes gambhir virat record
Read more »

India Wins T20 World Cup 2026: टी20 का विश्व विजेता बना भारत, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरायाIndia Wins T20 World Cup 2026: टी20 का विश्व विजेता बना भारत, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरायाअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की.
Read more »

भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया: लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, पहली ...भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया: लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, पहली ...India T20 World Cup 2026 LIVE Updates. Follow latest news on Indias historic T20 World Cup victory.
Read more »

26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026: सूर्या ने माथे पर मिट्टी लगाई, बाहर होने पर रोए पाकिस्तानी खिलाड़ी; जी...26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026: सूर्या ने माथे पर मिट्टी लगाई, बाहर होने पर रोए पाकिस्तानी खिलाड़ी; जी...India T20 World Cup 2026 Final HIGHLIGHTS. Follow Indias T20 World Cup 2026 Journey. भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।
Read more »

Team India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: अजिंक्य रहाणे ने किया खास ट्वीटTeam India Celebration, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:30:15