T20 World Cup 2024: जो टीम कभी चैंपियन नहीं बनी, उसी के नाम है सबसे ज्‍यादा 200+ का स्‍कोर

ICC T20 World Cup News

T20 World Cup 2024: जो टीम कभी चैंपियन नहीं बनी, उसी के नाम है सबसे ज्‍यादा 200+ का स्‍कोर
ICC T20 World CupTeam IndiaT20 World Cup 2024
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

ICC T20 World Cup 2024 का आगाज 1 जून को अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा. टी20 वर्ल्‍डकप के इतिहास में अब तक वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड सर्वाधिक दो-दो बार चैंपियन बने हैं जबकि भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया ने एक-एक बार खिताब जीता है.

नई दिल्‍ली. आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप के 9वें संस्‍करण का शुभारंभ जून में अमेरिका और कनाडा के मैच से होने जा रहा है. वर्ष 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्‍डकप का आयोजन हुआ था और दक्षिण अफ्रीका इसका मेजबान बना था.

टूर्नामेंट के अब तक के 8 सीजन में 6 टीमों ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड की टीम ने जहां दो-दो बार विजेता ट्रॉफी जीती है, वहीं भारत, पाकिस्‍तान, श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया ने एक-एक बार यह गौरव हासिल किया है. पहले यानी 2007 के टी20 वर्ल्‍डकप में जहां टीम इंडिया चैंपियन बनी थी जबकि आखिरी बार 2022 में हुए वर्ल्‍डकप में इंग्‍लैंड ने यह श्रेय हासिल किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के 12 फुल मेंबर्स में दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड, अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश, आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे में से कोई भी अब तक न तो वनडे और न ही टी20 वर्ल्‍डकप जीत पाया है. इसमें से अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश, आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे टीम तो कभी सेमीफाइनल में ही स्‍थान नहीं बना सकीं जबकि न्‍यूजीलैंड 2021 के टी20 वर्ल्‍डकप में फाइनल में पहुंचने के बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया से हारकर खिताब से वंचित हुआ था. इसी तरह दक्षिण अफ्रीका टीम भी 2 बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब से दूर है. मजे की बात यह है कि टी20 वर्ल्‍डकप इतिहास में अब तक सबसे अधिक 5 बार 200+ का स्‍कोर बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका टीम खिताब तो दूर फाइनल में जगह तक नहीं बना पाई है. दक्षिण अफ्रीका के अलावा अन्‍य कोई भी टीम दो से अधिक बार 200 या इससे अधिक रन का आंकड़ा नहीं छू पाई है. पहले टी20 वर्ल्‍डकप के श्रीलंका टीम के दो रिकॉर्ड अब तक कायम,क्‍या इस बार टूटेंगे! दक्षिण अफ्रीका ने सबसे ज्‍यादा 5 बार बनाया 200+ स्‍कोर टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक 14 बार 200 रन या इससे अधिक स्‍कोर बना है. बड़े मैचों में बिखरकर हारने के कारण ‘चोकर्स’ कही जाने वाली दक्षिण अफ्रीका ने पांच बार, वेस्‍टइंडीज, इंग्‍लैंड और भारत ने दो-दो बार जबकि श्रीलंका, पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड ने एक-एक बार ऐसा किया है. टूर्नामेंट का सर्वोच्‍च स्‍कोर श्रीलंका टीम के नाम पर है. दक्षिण अफ्रीका टीम ऐसी इकलौती टीम है जिसने वर्ल्‍डकप के एक संस्‍करण में दो बार 200+ का स्‍कोर बनाया है. टीम ने वर्ष 2016 में ऐसा किया था लेकिन इस WC में टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. 4-4-0-2… T20I में चारों ओवर मेडन फेंक चुका एक बॉलर, वर्ल्‍ड कप में भी खेलेगा ये हैं दक्षिण अफ्रीका के टी20 वर्ल्‍डकप के टॉप 5 स्‍कोर 1. 229/4 विरुद्ध इंग्‍लैंड, टी20 वर्ल्‍डकप 2016 2. 211/5 विरुद्ध स्‍कॉटलैंड, वर्ल्‍डकप 2009 3. 209/5 विरुद्ध अफगानिस्‍तान, वर्ल्‍डकप 2016 4 . 208/2 विरुद्ध वेस्‍टइंडीज, वर्ल्‍डकप 2007 5 . 205/5 विरुद्ध बांग्‍लादेश, वर्ल्‍डकप 2022 टी20I का सर्वश्रेष्‍ठ स्पिनर कौन? राशिद या कुलदीप यादव, जानें नंबरों की जुबानी 6 बार दक्षिण अफ्रीका का सफर दूसरे राउंड में हुआ खत्‍म कागज पर बेहद मजबूत नजर आने वाले दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक दो बार टी20 वर्ल्‍डकप के सेमीफाइनल में पहुंची है जबकि छह बार दूसरे राउंड में ही इस टीम का सफर खत्‍म हुआ है. वर्ल्‍डकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्कराम की अगुवाई में हिस्‍सा लेगी. टीम में हेनरिक क्‍लासेन, डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा, टी स्‍टब्‍स और गेराल्‍ड कोएट्जी जैसे अच्‍छे खिलाड़ी भी हैं. ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि ट्रॉफी जीतने का दक्षिण अफ्रीकी टीम का सपना इस बार पूरा होता है या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ICC T20 World Cup Team India T20 World Cup 2024 ICC T20 World Cup 2024 South Africa Cricket Team South Africa Cricket T20 आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 टी20 वर्ल्‍डकप दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका टी20 क्रिकेट टीम इंडिया क्रिकेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'आप इस तरह ही वर्ल्ड कप के लिए उसका चयन नहीं कर सकते', अगरकर को दिग्गज से मिली चेतावनी'आप इस तरह ही वर्ल्ड कप के लिए उसका चयन नहीं कर सकते', अगरकर को दिग्गज से मिली चेतावनीT20 World Cup 2024: टीम इंडिया के चयन में बस करीब दो हफ्ते का समय बचा है
Read more »

हरभजन सिंह ने चुनी T20 World Cup के लिए भारतीय टीम, एक साथ 4 दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं दी जगहहरभजन सिंह ने चुनी T20 World Cup के लिए भारतीय टीम, एक साथ 4 दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं दी जगहT20 World Cup 2024: हरभजन सिंह ने किया टीम का ऐलान
Read more »

KKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतकKKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतककोलकाता ने आईपीएल में अब तक दो बार 250+ का स्कोर बना लिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद सबसे ज्यादा बार 250+ का आंकड़ा छूने वाली आईपीएल की टीम है।
Read more »

World Cup T20: वर्ल्डकप के लिए टीम का चयन आजWorld Cup T20: वर्ल्डकप के लिए टीम का चयन आजWorld Cup T20: T20 वर्ल्डकप 2024 जो कि बस अब एक महीने दूर ही रह गया है। एक बार फिर क्रिकेट का सबसे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Kl Rahul को क्यों नहीं मिला T20 World Cup 2024 Squad में मौका, क्या हैं Rahul और Pant के आंकड़े!T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (t20 world cup) के लिए टीम इंडिया (team india) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:25:28