T20 World Cup 2024: इन 4 बड़ी वजहों से विश्व कप का अमेरिका चरण साबित हुआ एकदम फ्लॉप शो

India News

T20 World Cup 2024: इन 4 बड़ी वजहों से विश्व कप का अमेरिका चरण साबित हुआ एकदम फ्लॉप शो
PakistanAustraliaICC T20 World Cup 2024
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

T20 World Cup 2024: मेगा इवेंट पूरी तरह से कितना सफल रहा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि विंडीज में होने वाला सुपर-8 राउंड दौर कैसा साबित होता है

जारी टी20 विश्व कप में अभी सुपर-8 राउंड की सात टीमें फाइनल हो गई हैं. ग्रुप स्टेज के मैच लगभग खत्म होने को है, लेकिन इस ग्रुप स्टेज के मैचों ने अमेरिका में हुए मेगा इवेंट के चरण की पोल खोल दी है. मानों पिच, हालात और बाकी वजह कम पड़ गए थे कि बारिश ने इस पर कोढ़ में खाज का काम किया.

नतीजा यह रहा कि मेगा इवेंट का शुरुआती चरण "फ्लॉप मूवी' साबित हुआ. हालांकि,अमेरिका के दृष्टिकोण का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू उनकी टीम का सुपर आठ चरण में पहुंचना रहा. अमेरिका पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में भाग ले रहा है. टीम ने कनाडा और पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर करने के बाद भारत को भी कड़ी टक्कर दी. बहरहाल, मुद्दे पर लौटते हैं और आपको उन चार बड़े पहलुओं के बारे में बताते हैं, जिन्हें अमेरिका चरण का मजा पूरी तरह किरकिर कर दिया.1. लॉजिस्टिक्स ने खूब परेशान किया. आईसीसी को स्वीकारना होगा कि लॉजिस्टिक्स और संगठन से जुड़ी समस्याओं ने विश्व कप के दौरान काफी परेशान किया. न्यूयॉर्क के लांग आइलैंड स्थित नासाउ काउंटी क्रिकेट मैदान को ही देखे तो यह न्यूयॉर्क शहर के सीबीडी से एक घंटे से अधिक की दूरी पर है. यह स्टेडियम एक अस्थायी सुविधा वाला है. विश्व कप के मैचों के खत्म होने के साथ ही 37,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को ध्वस्त किया जाने लगा है.  अब यह कोई नहीं जानता कि अब से उस मैदान पर किस तरह के क्रिकेट मैच खेले जाएंगे. 2. न्यूयार्क की पिच बहुत खराबन्यूयार्क स्थित नसाऊ काउंटी मैदान पर भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ. इस मुकाबले का प्रचार बढ़-चढ़कर किया गया लेकिन पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां फैंस चौकों-छक्कों की उम्मीद कर रहे थे, तो इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लाले पड़ गए.  आयरलैंड के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच में असामान्य उछाल से कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को चोट भी लगी. इसके बाद पिच पर पूरी तरह से समतल करने के लिए रोलर को इतना अधिक चलाया कि यह काफी धीमी हो गयी और 20 ओवर में 115-120 रन पहुंचना मुश्किल हो गया. इसे टी20 क्रिकेट के लिए कहीं से सही नहीं कहा जा सकता है. 3. मैचों की लोकल टाइमिंग सही नहींमैच के समय की बात करें तो आम तौर पर इसका आयोजन शाम में होता है लेकिन यहां मैचों का आयोजन सुबह 10 बजे हुआ ताकि भारतीय दर्शकों इसे रात में आठ बजे से देख सकें. टी20 एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसके किसी भी देश में विकास के लिए मैच का सुबह के समय आयोजन पूरी तरह से समझ से परे है. अगर भारत के टीवी समय को देखते हुए मैचों का आयोजन सुबह दस बजे रखा गया, तो फिर इससे अमेरिका में इसका कितना असर पड़ा होगा, यह आप समझ सकते हैं. 4. महंगे टिकट और खराब सुविधाएंभारत-पाक मैच के टिकटों की कीमत 300 डॉलर से 10,000 डॉलर रखी गयी थी. इसकी तुलना बेसबॉल से करें तो उसके मैचों का सबसे सस्ता टिकट 34 से 54 डॉलर तक होता है, जबकि महंगा टिकट 3000 डॉलर के आस-पास का होता है. वहीं,  फ्लोरिडा का फोर्ट लाउडरहिल मैदान अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पहले से तैयार है और भारतीय टीम यहां लगातार खेलते भी रही है. तटीय क्षेत्र होने के कारण यहां हमेशा बारिश की संभावना बनी रहती है लेकिन विश्व कप जैसे अहम आयोजन के लिए आईसीसी पूरे मैदान को ढकने का इंतजाम नहीं कर पाया. इससे बारिश के कारण तीन अहम मैच धुल गये.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Pakistan Australia ICC T20 World Cup 2024 Board Of Control For Cricket In India International Cricket Council Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातेंT20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातेंT20 World Cup 2024: बुधवार को पहले नेट अभ्यास के साथ ही टीम इंडिया ने एक तरह से टी20 विश्व कप में अपने अभियान का बिगुल बजा दिया है
Read more »

T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी टीम इंडिया? ऐसा बन रहा समीकरणT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी टीम इंडिया? ऐसा बन रहा समीकरणT20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और शुरुआत में सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.
Read more »

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरणT20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरणT20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और शुरुआत में सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है.
Read more »

T20 World Cup Live Streaming: एक ट्रॉफी के लिए 20 टीमें दावेदार, मोबाइल-टीवी पर फ्री में ऐसे देख सकते हैं मैचT20 World Cup Live Streaming: एक ट्रॉफी के लिए 20 टीमें दावेदार, मोबाइल-टीवी पर फ्री में ऐसे देख सकते हैं मैचT20 World Cup 2024 Live Streaming in India : इस साल टी20 विश्व कप के मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के नौ स्थानों पर खेले जाएंगे।
Read more »

भारतीय क्रिकेटरों के दम पर ये 3 छोटी टीमें कर रही हैं बड़ी टीमों का शिकार, अबतक हुए 4 हैरतंगेज उलटफेरभारतीय क्रिकेटरों के दम पर ये 3 छोटी टीमें कर रही हैं बड़ी टीमों का शिकार, अबतक हुए 4 हैरतंगेज उलटफेरT20 World Cup 2024 Big Upsets:टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रही इन 4 टीमों में से 3 टीमों के साथ इंडियन कनेक्शन जुड़ा हुआ है.
Read more »

USA vs IRE: टी20 विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, शोएब अख्तर के एक लाइन की पोस्ट वायरलUSA vs IRE: टी20 विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, शोएब अख्तर के एक लाइन की पोस्ट वायरलShoain Akhtar on Pakistan Out From T20 World cup 2024: पहली बार टी20 विश्व कप खेल रहा अमेरिका सुपर आठ में पहुंचा और पाकिस्तान हुआ बाहर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:12