Ireland Cricket Team: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं. ये टीम अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी.
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस इवेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. जिनमें से अधिकतर टीमों का ऐलान हो गया है. अब इस क्रम में आयरलैंड टीम की तस्वीर भी साफ हो गई है.
9 जनवरी देर रात आयरलैंड ने अपने उन 15 खिलाड़ियों के नाम दुनिया के सामने रख दिए. जो भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. कप्तानी की जिम्मेदारी विस्फोटक ओपनर 35 साल के पॉल स्टर्लिंग को दी गई है. उनके पास टी20 खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है. वो न सिर्फ आयरलैंड के कप्तान हैं बल्कि दुनिया भर की टी20 लीग में खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं. आयरलैंड की टीम में जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, मार्क अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर जैसे स्टार खिलाड़ी हैं. जो अकेले के दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं. टीम में आए सिर्फ 3 नए खिलाड़ी आयरलैंड की जो टीम 2024 का टी20 विश्व कप खेलेगी थी. उसके 12 खिलाड़ियों को इस बार भी स्क्वाड में जगह मिली है. टीम में टिम टेक्टर, बेन कैलिट्ज और मैथ्यू हम्फ्रीज जैसे 3 नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. इन्होंने पिछले कुछ समय में कमाल का प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. कब से टी20 विश्व कप खेल रहा आयरलैंड? आयरलैंड साल 2009 में सबसे पहले टी20 विश्व कप खेली थी. तब से लेकर अब तक वो कभी सेमीफाइनल में नहीं जा पाई है. इस टीम का बेस्ट प्रदर्शन 2009 और 2022 में आया था. जब ये टीम दूसरे राउंड में पहुंची थी. इस बार वो ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ शामिल है. कोच ने भरी हुंकार टीम की तैयारियों को लेकर नेशनल टीम के सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि 2022 में हमारा एक यादगार टूर्नामेंट रहा था. लेकिन 2024 में शायद हम बढ़िया नहीं कर सके. हालांकि हमने पिछले कुछ सालों से काफी मैच खेले हैं. इसी वजह से हम अच्छे प्लान और तैयारी करने की स्थिति में हैं. जब टाइम आएगा. तो हम बिना किसी डर के इन मैचों को खेलने के लिए उतरेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम पॉल स्टर्लिंग , मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग. टी20 विश्व कप में आयरलैंड के मैच 8 फरवरी- बनाम श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 11 फरवरी- बनाम ऑस्ट्रेलिया, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 14 फरवरी- बनाम ओमान, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो 17 फरवरी - बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेल ये भी पढ़ें: MI-W vs RCB-W: 6, 4, 6, 4.. लास्ट ओवर थ्रिलर में RCB की जीत, 63 रन और 4 विकेट लेकर नायक बनी 65 लाख की ऑलराउंडर
Ireland Squad Ireland Cricket Team Squad For T20 World Cup 2026 Sports News In Hindi Google News Paul Stirling पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 आयरलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'देश की इज्जत से ऊपर नहीं वर्ल्ड कप' बांग्लादेश ने दिखा दी ICC को भी आंख, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी बातT20 World Cup Row: आईसीसी के भारत से मैच श्रीलंका शिफ्ट नहीं करने पर बांग्लादेश ने रिएक्ट किया है। एक बार फिर 'भारत vs पाकिस्तान' मैचों जैसा ट्रीटमेंट मांगा है।
Read more »
T20 World Cup 2026: तिलक वर्मा अगर वर्ल्ड कप से हुए बाहर तो कौन लेगा उनकी जगह, ये 3 खिलाड़ी प्रबल दावेदारT20 World Cup 2026: तिलक वर्मा को अगर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड से बाहर किया जाता है तो, शुभमन गिल उनका रिप्लेस करने का एक प्रबल दावेदार हो सकते हैं.
Read more »
Team India News Before T20 World Cup 2026: মাথায় আকাশ ভেঙে পড়ল ভারতের, বিশ্বকাপের আগেই আচমকা অণ্ডকোষে অস্ত্রোপচার! ছিটকে দিল নক্ষত্র ব্যাটারকে...ns BIG blow to team India before T20 World Cup 2026-star batter suffers testicular torsion- likely to out of action for 4 weeks
Read more »
T20 World Cup 2026 से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, सूर्यकुमार यादव के साथ ही अभिषेक शर्मा भी हुए फेलविजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप सी में आज पंजाब में मुंबई को 1 रन से हराया। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा फेल रहे। पंजाब के कप्तान अभिषेक ने 2 चौकों की मदद से 10 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 15 रन...
Read more »
T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने विश्व कप से पहले चली अहम चाल, पूर्व भारतीय कोच को सौंपी अहम जिम्मेदारीश्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की है कि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, उन्हें सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है और उनका प्राइमरी फोकस टीम को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कराने पर...
Read more »
Bangladesh Suffer Big Financial Setback: পদ্মাপাড়ে আচমকাই সার্জিক্যাল স্ট্রাইক ভারতের! বিশ্বকাপের ২৮ দিন আগে লিটনদের ব্যাটেই মারল...Bangladesh Cricketers Suffer Big Financial Setback Just Before ICC T2O World Cup 2026
Read more »
