सपा नेत्री और यूपी के मछली शहर सीट से सांसद प्रिया सरोज होने वाले पति क्रिकेटर रिंकू सिंह को चीयरअप करने क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंची। नोएडा में ग्राउंड पर इस रोमांटिक कपल पर हर किसी की नजरें थी। जहां प्रैक्टिस मैच के दौरान क्रिकेटर रिंकू;uttar Pradesh noida mp priyasaroj cricketer Rinku Singh Meerut Mevrics Practice Match...
नोएडा में क्रिकेटर रिंकू सिंह और मेरठ मेवरिक्स टीम को चीयरअप किया; बोलीं- इस बार फिर जीतना हैयूपी T-20 लीग के प्रैक्टिस मैच में क्रिकेटर रिंकू सिंह से मिलने उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रिंकू सिंह और टीम को चीयरअप किया। उन्होंने कहा- इस बार फिर जीतना है। इसके बाद हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पवेलियन वापस आ गईं। UPCA की ओर से लखनऊ में यूपी T-20 लीग का तीसरा सीजन 17 अगस्त से लखनऊ में शुरू हो रहा है। इसमें मेरठ मेवरिक्स की टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम ग्रेटर नोएडा में 5 अगस्त से प्रैक्टिस कर रही है। शुक्रवार को सपा सांसद प्रिया सरोज अपने दोस्त नीतू बिष्ट के साथ पहुंचीं थी।T-20 लीग सीजन 2 मेरठ मेवरिक्स के नाम मेरठ मेवरिक्स टीम T-20 लीग सीजन 2 की विजेता रह चुकी है। इस टीम में मेरठ से बल्लेबाज रितुराज शर्मा, विजय कुमार समेत कई खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। यूपी T-20 लीग में गोरखपुर लॉयन्स, कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रूद्राज, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मैवरिक्स की टीम हिस्सा ले रही है।अब पढ़िए सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई के बारे में.
.. क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा की सांसद प्रिया सरोज से 8 जून को लखनऊ में सगाई की। फाइव स्टार होटल में समारोह आयोजित हुआ। सगाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, महासचिव शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और BCCI के अध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित अन्य दिग्गज मौजूद थे। तस्वीर रिंग सेरेमनी के बाद की है। स्टेज पर अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, शिवपाल यादव समेत 20 सांसद पहुंचे और बधाई दी थी।रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी।KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे।प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की उम्र में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचीं। प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वे साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।क्रिकेटर आकाशदीप ने लखनऊ में खरीदी फॉरच्यूनर:लिखा- ड्रीम्स डिलीवर्ड, कैंसर पीड़ित बहन और परिवार के साथ खिंचवाई फोटो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने लखनऊ में एक नई टोयोटा फॉरच्यूनर खरीदी। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह लखनऊ पहुंचे हैं। नई गाड़ी के सेलिब्रेशन के दौरान कैंसर से जूझ रहीं उनकी बहन अखंड ज्योति सिंह और परिवार के लोग भी साथ रहे।कानपुर में आज भी बारिश के आसारराजस्थान के 4 जिलों में बारिश की चेतावनीपंजाब में आज अलर्ट नहीं, कल बदलेगा मौसमप्रयागराज में 10 दिन से बाढ़, किसान बोले-सब बर्बादमेरठ में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री तक पहुंचेगालखनऊ में झमाझम बारिश, कानपुर-फैजाबाद रोड पर लगा जाम
Meerut Up T 20 Leauge 2025 T 20 Leauge Upca Rinku Singh Mp Priya Saroj Priya Saroj Sp Akhilesh Yadav Rinku Priya Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इसके बिना हम कभी नहीं जीत पाएंगे! योगराज सिंह ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, उजागर कर दी बड़ी कमजोरीपूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान घटिया फील्डिंग करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई है.
Read more »
अर्शदीप सिंह चोटिल हुए, चौथे टेस्ट में डेब्यू होगा मुश्किलटीम इंडिया के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से पहले लंदन में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए.
Read more »
Priya Saroj : धान की रोपाई करने खेत में उतरीं मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज, क्रिकेटर रिंकू सिंह से होना है विवाहVideo Of Samajwadi Party MP Priya Saroj Viral प्रिया सरोज परिवार के साथ वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव में रहती हैं। रविवार को मौसम अच्छा था जिसे देख वह अपने गांव में घूमने निकलीं। अपने खेत पहुंचीं और वहां गांव की महिलाओं और अपने सहेलियों संग धान की रोपाई की। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक पेज पर शेयर किया...
Read more »
एक पारी में 10 विकेट, मैनचेस्टर में डेब्यू... 35 बाद अद्भुत संयोग, अंशुल कंबोज और अनिल कुंबले में गजब कनेक्शनमैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज ने डेब्यू किया। उन्हें आकाशदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है।
Read more »
Priya Saroj: रिंकू सिंह की होने वाली बीवी तो पक्का नेता निकलीं, गांधी परिवार के साथ संसद के सामने जमकर नारे...Priya Saroj Rinku Singh Wife: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में जमकर नारेबाजी की.
Read more »
रिंकू सिंह की 'सांसद वाइफ' प्रिया सरोज के देसी अंदाज, 10 तस्वीरेंभारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज बिल्कुल देसी अंदाज में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह धान की रोपाई करती दिखी थीं।
Read more »
