Twitter Blue Subscription: ब्लू टिक से इसका कोई संबंध नहीं है, जानें इसके बारे में विस्तार से TwitterBlue
इस सर्विस के तहत यूजर्स को undo tweet , Collections जैसे फीचर्स मिलेंगे जो कि आम यूजर्स के लिए नहीं होंगे। undo tweet का इस्तेमाल किसी ट्वीट, रिप्लाई, tweetstorms और किसी ट्वीट को कोट करने में हो सकेगा, वहीं Collections फीचर के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा ट्वीट को सेव कर सकेंगे, हालांकि Twitter Blue सर्विस कब लॉन्च होगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इसी साल फरवरी में सुपर फॉलो पेमेंट फीचर लॉन्च किया है जिसके तहत ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं। ट्विटर ने कहा था कि जिन यूजर्स के पास अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, वे सुपर फॉलो फीचर के तहत अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.
99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं।ट्विटर की पेड सर्विस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। Twitter की पेड सर्विस का नाम अब सामने आया है जिसे Twitter Blue कहा जा रहा है। पेड सर्विस के नाम को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें कि Twitter Blue में भले ही Blue है लेकिन इसका ब्लू टिक से कोई ताल्लुक नहीं है। Twitter Blue एक पेड सर्विस है जिसके तहत आपको अंडू ट्वीट जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे।सबसे पहले आपको बता दें कि ट्विटर ने इस सर्विस के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग ने ट्वीट करके दावा है कि यानी करीब 220 रुपये देने होंगे।
