Donald Trumps case: यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं.
Trump's Hush Money Trial: ‘हश मनी’ मामले में अगर हुई जेल तो भी अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं ट्रंप Donald Trump 's case: यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं.
Aaj ka Rashifal 20 April 2024: शनिवार को बनेगा ध्रूव योग, मिथुन समेत इन राशियों को होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफलArti Singh: भाभी कश्मीरा ने आरती के लिए दिया ब्राइडल शॉवर, ब्लू ड्रेस में कमाल लगीं होने वाली दुल्हनिया रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर सोमवार को न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पोर्न स्टार को गुप्त धनराशि के भुगतान को अवैध रूप से छुपाया. शुक्रवार को केस की सुनवाई के लिए जूरी के 12 सदस्य और छह वैकल्पिक मेंबर्स को चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई. वैकल्पिक सदस्य सुनवाई के दौरान बीमार पड़ने वाले जूरी के मूल मेंबर्स की जगह ले सकते हैं. बता दें यह देश के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला क्रिमिनल केस है और ट्रंप के चार अभियोगों में से भी पहला मुकदमा है. यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं. ऐसे में बढ़ा सवाल यह है कि क्या ट्रंप को जेल हो सकती है या फिर वह दोबारा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं.ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का मामला 2016 का है. उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं. आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था. पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह रकम उनके वकील माइकल कोहेन को दी थी, जिन्होंने ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को इसका भुगतान किया.यह अभी तक स्पष्ट नहीं है ट्रंप को दोषी ठहराए जाने पर जज क्या सजा दे सकते हैं. अभियोजकों ने पूर्व राष्ट्रपति पर व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 गंभीर मामलों का आरोप लगाया है. वहीं ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया है. अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो वह किसी अहिंसक अपराध के लिए पहली बार अपराधी साबित होंगे. जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जिन पर केवल व्यावसायिक रिकॉर्ड के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है और उन्हें न्यूयॉर्क में जेल की सजा सुनाया जाना दुर्लभ है. यदि जुर्माने से अधिक सजा सुनाई जाती है, तो ट्रंप को जेल बजाय घर में कैद किया जा सकता है. हालांकि एक पूर्व राष्ट्रपति के रूप में, उनके पास आजीवन सीक्रेट सर्विस डिटेल हैं और उन्हें सलाखों के पीछे सुरक्षित रखने की व्यवस्था जटिल हो सकती है.हां. अमेरिकी संविधान के अनुसार सिर्फ यह जरूरी है कि राष्ट्रपति की आयु कम से कम 35 वर्ष हो और अमेरिकी नागरिक ऐसे हों जो देश में 14 वर्षों से रह रहे हों. न तो किसी आपराधिक दोषसिद्धि और न ही जेल की सजा से ट्रंप की पद के लिए पात्रता पर कोई प्रभाव पड़ेगा. सिद्धांत रूप में, यदि दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद वह चुनाव जीत जाते हैं, तो उन्हें जेल, या घरेलू कारावास से शपथ दिलाई जा सकती है. हालांकि राष्ट्रपति बनने की स्थिति में ट्रंप गुप्त धन मामले में खुद को क्षमादान नहीं दे पाएंगे क्योंकि उन पर संघीय अपराधों के बजाय राज्य के अपराधों का आरोप है और राष्ट्रपति की क्षमा शक्ति केवल संघीय अपराधों पर लागू होती है.ट्रंप पर जॉर्जिया और वाशिंगटन में डेमोक्रेट जो बाइडेन से 2020 के चुनाव में मिली हार को पलटने के कोशिशों को लेकर और फ्लोरिडा में ऑफिस छोड़ने पर क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स को ले जाने संभालने के आरोप लगाए गए हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से किसी मामले की सुनवाई 5 नवंबर के चुनाव से पहले होगी या नहीं. वाशिंगटन और फ्लोरिडा के मामले संघीय अदालत में लाए गए थे, अगर ट्रंप चुनाव जीतते हैं तो एक अटॉर्नी जनरल नियुक्त करके उन्हें समाप्त कर सकते हैं जो उन्हें खारिज कर सकता है. वह संभावित रूप से स्वयं को भी क्षमा कर सकते हैं. जॉर्जिया और न्यूयॉर्क दोनों मामले राज्य की अदालतों में लाए गए थे, इसलिए ट्रम्प न तो खुद को माफ़ कर सकते हैं और न ही उन्हें लाने वाले अभियोजकों को बर्खास्त कर मामलों को समाप्त कर सकते हैं.High courtLive: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भारत दौरा रद्द, अब साल के आखिर में आने की संभावनादुश्मन का दुश्मन दोस्त.. चीन को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले देश को भारत ने दी ब्रह्मोसodsiha mahandi riverइजरायल-ईरान दोनों दोस्त...अगर जंग बढ़ी तो भारत का क्या होगा? समझ लें संघर्ष के मायने×
US Presidential Election Donald Trump Criminal Case डोनाल्ड ट्रंप यूएस राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप क्रिमिनल केस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चोरी होने के बाद भी मिल जाएगा Switch Off हो चुका स्मार्टफोन, इस सेटिंग को आज ही ऑन कर दें यूजर्सFind Your Lost Smartphone: अगर आपका स्मार्टफोन चोरी होने के बाद ऑफ कर दिया गया है, फिर भी आप उसकी लोकेशन तलाश सकते हैं और अपने डिवाइस तक पहुंच सकते हैं.
Read more »
Donald Trumps Criminal Trial: ट्रंप पर संकट के गहरे बादल, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे खुद नहीं रखना चाहेंगे यादट्रंप के खिलाफ मैनहटन क्रिमिनल केस ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं.
Read more »
मुकेश अंबानी के गार्डन में आप भी ले सकते हैं सात फेरे, कितना है किराया ?मुकेश अंबानी के गार्डन में आप भी ले सकते हैं सात फेरे, कितना है किराया ?
Read more »
प्रैक्टिकल, अफॉर्डेबल, क्यूटी पाई... इस कार को 3 महीने इस्तेमाल करने के 3 एक्सपीरियंसMG comet Review: अमेरिका और जापान, कारों के मामले में दो बहुत ही अलग तरह के देश हैं. अमेरिका में
Read more »
सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं फेंक रहा है ठंडी हवा? आज ही कर दें ये 5 सेटिंग्स फिर देखें कमालAC Settings: एयर कंडीशनर अगर सर्विसिंग के बाद भी कूलिंग ना करे तो आपको इन सेटिंग्स को आजमा लेना चाहिए, इनसे कूलिंग में चार-चांद लगाए जा सकते हैं.
Read more »
