Trending Today: गोविंदा-सुनीता के तलाक से लेकर सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ तक, दिन भर चर्चा में रहीं ये खबरें

Trending News News

Trending Today: गोविंदा-सुनीता के तलाक से लेकर सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ तक, दिन भर चर्चा में रहीं ये खबरें
Trending TodayGoogle TrendsSalman Khan
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 169 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 137%
  • Publisher: 51%

बॉलीवुड में शुक्रवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। कहीं किसी के तलाक की अफवाह उड़ी तो वहीं किसी ने नई फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की। यहां लीजिए दिन भर की

बॉलीवुड में शुक्रवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। कहीं किसी के तलाक की अफवाह उड़ी तो वहीं किसी ने नई फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की। यहां लीजिए दिन भर की टॉप 5 खबरों की अपडेट. 1. फिर सामने आई गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर बीते काफी वक्त से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में हैं। कुछ वक्त के लिए इन अफवाहों पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला ले लिया है और उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच जब अमर उजाला ने गोविंदा के मैनेजर से बात की तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। मैनेजर ने साफ किया कि दोनों एक दूसरे से तलाक नहीं ले रहे। ना ही सुनीता ने कोई डिवोर्स फाइल किया है। तलाक की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें - Govinda : गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान, सुनीता से तलाक की खबरों पर दी यह अहम जानकारी 2.

बॉलीवुड में शुक्रवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। कहीं किसी के तलाक की अफवाह उड़ी तो वहीं किसी ने नई फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की। यहां लीजिए दिन भर की टॉप 5 खबरों की अपडेट.. 1. फिर सामने आई गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर बीते काफी वक्त से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में हैं। कुछ वक्त के लिए इन अफवाहों पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला ले लिया है और उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच जब अमर उजाला ने गोविंदा के मैनेजर से बात की तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। मैनेजर ने साफ किया कि दोनों एक दूसरे से तलाक नहीं ले रहे। ना ही सुनीता ने कोई डिवोर्स फाइल किया है। तलाक की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें - Govinda: गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान, सुनीता से तलाक की खबरों पर दी यह अहम जानकारी 2. चर्चा में रहीं सलमान खान की दो तस्वीरें सुपरस्टार सलमान खान की दो तस्वीरें आज दिनभर चर्चा में रहीं। एक तो एक्टर ने लद्दाख में अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी फिल्म के सेट से सलमान की एक तस्वीर सामने आई जो चर्चा में रहीं। वहीं दूसरी तरफ सलमान के अपकमिंग रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सेट से भी उनकी पहली तस्वीर सामने आई। शो का यह 19वां सीजन है जाे इस रविवार से शुरू हाेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें - Salman Khan: 'बिग बॉस' के सेट से सामने आई सलमान खान की पहली तस्वीर, इस रविवार से शुरू होगा 19वां सीजन Salman Khan: सलमान खान ने लद्दाख में शुरू की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग, BTS तस्वीर वायरल 3. नहीं रहे पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला शुक्रवार सुबह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई। मशहूर पंजाबी कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जसविंदर भल्ला ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘जिन्ने मेरा दिल लुटिया’, ‘जट एंड जूलियट’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘सरदार जी’, ‘किटी पार्टी’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी कई फिल्में कीं। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें - Jaswinder Bhalla: ऑडियो कैसेट से की कॉमेडी करियर की शुरुआत, कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे जसविंदर भल्ला 4. चिरंजीवी के 70वें जन्मदिन पर बेटे ने शेयर किया वीडियो साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आज अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत अल्लू अर्जुन, प्रभु देवा और साउथ के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं एक्टर के बेटे सुपरस्टार रामचरण ने केक कटिंग सेरेमनी का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें चिरंजीवी उन्हें गले लगाकर खुश होते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें - Chiranjeevi Birthday: बेटे रामचरण ने शेयर किया वीडियो, अल्लू अर्जुन समेत सेलेब्स ने दी 70वें जन्मदिन की बधाई 5. अपनी ही मौत की फर्जी खबरों से परेशान हुए रजा मुराद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने हाल ही में मुंबई के अंबोली पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने जिक्र किया कि सोशल मीडिया पर हर कभी उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई जाती है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर रजा मुराद ने कहा, ‘बार-बार यह सफाई देना कि मैं जिंदा हूं। यह मेरे लिए बेहद थका देने वाला है। मेरा गला और होंठ सूख गए हैं यह बताते-बताते कि मैं जिंदा हूं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें - Raza Murad: खुद को जिंदा बताते-बताते थक गए रजा मुराद, मौत की फजी खबरों से परेशान अभिनेता ने दर्ज कराई शिकायत यह वीडियो भी देखें:

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Trending Today Google Trends Salman Khan Bigg Boss 19 Govinda Sunita Ahuja Jaswinder Bhalla Chiranjeevi Raja Murad ट्रेंडिंग टुडे ट्रेंडिंग न्यूज गूगल ट्रेंड्स गोविंदा गोविंदा और सुनीता का तलाक सलमान खान बैटल ऑफ गलवान बिग बॉस 19 जसविंदर भल्ला चिरंजीवी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भोपाल धर्मानतरण केस में बड़ा खुलासा!भोपाल धर्मानतरण केस में बड़ा खुलासा!भोपाल हिंदुओं के पलायन को लेकर सुर्खियों में रहा था, अब फिर से ये शहर ऐसी खबरें से सुर्खियों में है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Sunday Box Office: 'महावतार न‍रसिम्‍हा' की महा गर्जना, 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2', 'सैयारा' सब हुए नतमस्‍तकSunday Box Office: 'महावतार न‍रसिम्‍हा' की महा गर्जना, 'सन ऑफ सरदार 2', 'धड़क 2', 'सैयारा' सब हुए नतमस्‍तकरविवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्‍हा' ने महा गर्जना की है। इस एनिमेशन फ‍िल्‍म के आगे 'सन ऑफ सरदार 2' से लेकर 'सैयारा' और 'धड़क 2' तक, सब नतमस्‍तक हैं।
Read more »

SIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए सदन में चर्चा नहीं हो सकती... साफ-साफ बोले- किरेन रिजिजूSIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, इसलिए सदन में चर्चा नहीं हो सकती... साफ-साफ बोले- किरेन रिजिजूलोकसभा में मॉनसून सत्र के पहले दिन बिहार वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा हुआ। किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, पर मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
Read more »

ग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण की योजना पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव को इसराइल ने किया ख़ारिजग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण की योजना पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव को इसराइल ने किया ख़ारिजग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण करने के लिए इसराइली सुरक्षा मंत्रिमंडल की योजना को लेकर दुनिया भर में हो रही आलोचना को इसराइल ने पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है.
Read more »

‘लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को…’, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहले ही ब्लॉग में अपना दर्द किया बयां!‘लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को…’, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहले ही ब्लॉग में अपना दर्द किया बयां!‘लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को…’, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पहले ही ब्लॉग में अपना दर्द किया बयां!
Read more »

सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी दी: दूसरी महिलाओं से संबंध होने, क्रूअलिटी के आरोप लगाए, पहले भी तलाक की...सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी दी: दूसरी महिलाओं से संबंध होने, क्रूअलिटी के आरोप लगाए, पहले भी तलाक की...एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं। सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस फाइल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में केस फाइल किया है। उन्होंने गोविंदा पर एडल्ट्री, क्रूअलिटी और परित्याग का आरोप लगाया है और इसी आधार पर तलाक मांगा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:52