Top News: केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज; हाथरस भगदड़ की जांच वाली अर्जी पर भी सुनवाई Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 july 2024 Updates On Amar Ujala
गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला 17 मई को सुरक्षित रख लिया था। आम आदमी पार्टी प्रमुख ने दिल्ली हाईकोर्ट के 9 अप्रैल के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर.
.. हाथरस भगदड़ की जांच वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज हाथरस भगदड़ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। 2 जुलाई को हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ 12 जुलाई को इस पर सुनवाई करेगी। अधिवक्ता विशाल तिवारी ने याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार को घटना पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के खिलाफ उनकी लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देने की भी मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... उत्तराखंड के सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर... जून की खुदरा महंगाई के आंकड़े आज जारी होंगे भीषण गर्मी के बाद अब बारिश की वजह से टमाटर, आलू और प्याज सहित हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ने के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि खुदरा महंगाई के चार फीसदी पर आने तक ब्याज दरों में कटौती का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, महंगाई की मौजूदा दर और उसे चार फीसदी पर लाने के लक्ष्य के बीच अंतर को देखते हुए नीतिगत दर पर रुख में बदलाव के सवाल का अभी कोई मतलब नहीं है। पढ़ें पूरी खबर... संयुक्त किसान मोर्चा फिर करेगा आंदोलन केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। आंदोलन से पहले एसकेएम के नेता 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सांसदों को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। संगठन ने नौ अगस्त को कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर... Nepal Floor Test: प्रधानमंत्री प्रचंड की परीक्षा आज नेपाली कांग्रेस और ‘सीपीएन-यूएमएल’ के नेताओं ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के शुक्रवार को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले नई गठबंधन सरकार के गठन पर मंथन किया। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल ‘सीपीएन-यूएमएल’ के नेता केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस ने पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। शुक्रवार को संसद में प्रचंड की परीक्षा होगी, जिसमें सरकार गिरना तय है। पढ़ें पूरी खबर... अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। पिछले 13 दिन में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वीरवार को 16,578 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी, जिसके साथ अब तक 2,65,699 तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक पहुंचे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 191 छोटे-बड़े वाहनों में 4,885 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर... सट्टेबाजी से भारतीयों पर साइबर हमलों का खतरा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खिलाने वाली कंपनियों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग एवं आतंकवादी फंडिंग को अंजाम दिया जा रहा है। चिंताजनक बात है कि ऐसी कंपनियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बनकर उभरी हैं। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सुरक्षा एवं वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान संघ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं जुए से भारतीय नागरिकों के साइबर हमलों और असुरक्षित ऑनलाइन माहौल में फंसने की आशंका बढ़ जाती है। पढ़ें पूरी खबर... सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर से पहली बार बनेंगे जज, कॉलेजियम ने दो नामों की सिफारिश की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की है। यदि केंद्र सरकार सिफारिश मान लेती है, तो जस्टिस सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले मणिपुर के पहले न्याायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत 34 जज होते हैं और अभी दो पद खाली हैं। पढ़ें पूरी खबर... पाकिस्तान के SC का आरक्षित सीटों के मामले में फैसला आज पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल की संसद और विधानसभा में आरक्षित सीटों के लिए दी गयिा याचिका पर आज फैसला सुनाएगा। इसके पहले गुरुवार को कोर्ट ने फैसला टाल दिया था। मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय पीठ ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित एसआईसी द्वारा पेशावर उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई की है। इसके पहले चुनावा आयोग ने सीटों को लेकर आरक्षण देने से इनकार कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
Arvind Kejriwal Hathras Stampede Uttarakhand India News In Hindi Latest India News Updates सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल हाथरस हादसा उत्तराखंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईदिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई
Read more »
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को बड़ा झटका, अभी जेल में ही रहेंगे सीएम; हाईकोर्ट का जमानत देने से इनकारदिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा।
Read more »
Hathras Tragedy : घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम... साथ में डॉग स्क्वॉड, जांच-पड़ताल का काम शुरूहाथरस भगदड़ स्थल की जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
Read more »
SC: सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई, सीजेआई ने याचिका सूचिबद्ध करने के निर्देश दिएSC: सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस भगदड़ मामले की सुनवाई, सीजेआई ने याचिका सूचिबद्ध करने के निर्देश दिए
Read more »
Delhi : गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौतीआबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।
Read more »
केजरीवाल की गिरफ़्तारी की वैधता पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फै़सलाकेजरीवाल की गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट आज अपना फै़सला सुनाएगा.
Read more »
