Top News: UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर में पीएम मोदी का संबोधन; शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी आज UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा कई मायनों में विशेष है। पहले दिन क्वाड के मंच पर पीएम मोदी समेत तीन वैश्विक ताकतों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर वार्ता की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेलावेयर में अपने निजी आवास पर पीएम मोदी की मेजबानी की। बाइडन ने भारत - अमेरिका संबंधों के बारे में कहा कि वर्तमान समय में भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी इतिहास के किसी भी कालखंड की तुलना में अधिक मजबूत और घनिष्ठ है। पढ़ें पूरी खबर.
.. शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में मजबूत अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर एक दौर शेष रहते ही ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा तय कर लिया है। भारत 19 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। अगले दौर में हारने पर भी उच्च टाईब्रेक स्कोर के कारण चैंपियन बन जाएगा। गुकेश-अर्जुन ने बाजियां जीतीं। डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर... क्वाड समिट में पीएम मोदी बोले- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शांति के पक्षधर अमेरिका के डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड देशों को एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर... जंतर मंतर पर आज जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अब जनता की अदालत में जाएंगे। रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें वह आम लोगों से संवाद करेंगे। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से अरविंद केजरीवाल को इस लिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा समेत दूसरी सुविधाएं रोकना चाहती है। इसके बाद भी हमारी सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया। पढ़ें पूरी खबर... बाजार में इतिहास: तीन साल में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार के लगातार नए रिकॉर्ड के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भी रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 14,064 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। तीन साल में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी खरीदारी है। यह भारतीय बाजार के अब तक के इतिहास में आठवीं बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने पर इन निवेशकों ने शेयर खरीदे हैं। इस मजबूत निवेश से पिछले हफ्ते डॉलर की तुलना में रुपया 0.4 फीसदी बढ़ा है। पढ़ें पूरी खबर... श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: कर्फ्यू के बीच मतगणना शुरू साल 2022 के विकट आर्थिक संकट के बाद पटरी पर लौट रहे श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए। बाद में रात्रि कर्फ्यू के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है। श्रीलंका निर्वाचन के महानिदेशक समन श्री रत्नायका ने बताया कि रविवार को अंतिम नतीजे आएंगे। महानिदेशक ने बताया कि देश के 22 निर्वाचन जिलों में मतदान के लिए 13,400 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए थे। 1.7 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 75 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2019 के राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी कम है। पढ़ें पूरी खबर... क्लस्टर सप्लाई चेन योजना से आलू, प्याज और टमाटर के दाम कम होने की उम्मीद देश के नगरों और महानगरों के लोगों को आलू, प्याज, टमाटर और हरी सब्जियों की महंगाई से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। क्लस्टर सप्लाई चेन योजना सरकार ने शुरू की है, जिसके तहत 10 से 12 सब्जियों की खेती घनी आबादी के आसपास कर इन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। किसान व उपभोक्ता के मध्य बिचौलियों की कड़ी समाप्त होगी, जिससे आसमान छूती महंगाई से निजात मिलेगी। इस योजना का मकसद लंबी सप्लाई चेन से निजात दिलाकर उपभोक्ताओं तक सीधे ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना है। पढ़ें पूरी खबर... शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने कहा भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एक आम इंसान अपनी मेहनत के दम पर लाखों दिलों की धड़कन बन जाता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ सितारे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर अपनी जड़ों को भूल जाते हैं। जी हां, टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को टाटा, बाय-बाय बोल दिया। आइए इस सूची में इन हसीनाओं के नाम पर गौर फरमा लेते हैं- पढ़ें पूरी खबर... पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर सुप्रीम फटकार के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने जताया खेद पाकिस्तान से जुड़ी विवादित टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी श्रीशानंद को फटकार लगाई थी और विवादित टिप्पणी की रिपोर्ट मांगी थी। सुप्रीम फटकार के बाद शनिवार को न्यायाधीश श्रीशानंद ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। पढ़ें पूरी खबर... 1987 का ‘बदला’ लेना चाहते हैं लाल चौक के बुजुर्ग जम्मू-कश्मीर का वह इलाका जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता आया है, यह कभी अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी तत्वों के धरना-प्रदर्शन, पत्थरबाजी का गढ़ माना जाता था। यहां के लोगों ने अपनी सांसों में लगातार तीन दशक तक गन, गोली...बारूद से निकलने वाला धुआं घुलने का दंश झेला है। कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए डा. मुरली मनोहर जोशी को लाल चौक पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। आज इसी लाल चौक पर तिरंगा शान से लहरा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी भी यहां से मैदान में है। चुनावी माहौल की बात करें तो बुजुर्गों में 1987 के चुनाव का बदला लेने वाली प्रतिशोध की भावना धधक रही है...तो युवा सब कुछ बदल देने पर आमादा नजर आते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
America Quad Summit Chess Olympiad India India News In Hindi Latest India News Updates प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका क्वाड शिखर सम्मेलन शतरंज ओलंपियाड भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेरिस पैरालिंपिक : नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण पदक जीतापेरिस पैरालिंपिक : नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण पदक जीता
Read more »
Paralympics: दीप्ति जीवांजी ने महिला 400 मीटर में जीता कांस्य, भारत के खाते में आया 16वां पदकदीप्ति ने फाइनल में 55.82 सेकेंड का समय लिया और तीसरे स्थान पर रहीं। भारत ने इस तरह पेरिस पैरालंपिक में 16वां पदक जीता। यह मंगलवार को भारत का पहला पदक रहा।
Read more »
नितेश कुमार ने स्वर्ण जीतने के बाद प्रमोद भगत से कहा, 'पदक भारत में ही रहेगा'नितेश कुमार ने स्वर्ण जीतने के बाद प्रमोद भगत से कहा, 'पदक भारत में ही रहेगा'
Read more »
Paralympics: धरमबीर ने स्वर्ण और प्रणव ने पेरिस में जीता रजत, पुरुष क्लब थ्रो एफ51 में अमित नहीं दिखा पाए कमालधरमबीर ने भारत को पेरिस पैरालंपिक में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पहले बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने स्वर्ण जीता पदक था।
Read more »
माहित संधू ने महिला 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीतामाहित संधू ने महिला 50 मीटर राइफल प्रोन में स्वर्ण पदक जीता
Read more »
PM Modi US Visit: पीएम मोदी आज UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे; बाइडन से जुड़ी अहम परियोजना का एलानPM Modi US Visit: पीएम मोदी आज UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे; बाइडन से जुड़ी अहम परियोजना का एलान
Read more »
