बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां किसी स्टार की दो-चार फिल्में फ्लॉप हो जाए तो उसे लोग भूल जाते हैं। यहां किसी को याद रखने के लिए किसी के पास वक्त ही नहीं है।
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां किसी स्टार की दो-चार फिल्में फ्लॉप हो जाए तो उसे लोग भूल जाते हैं। यहां किसी को याद रखने के लिए किसी के पास वक्त ही नहीं है। ऐसे में अगर किसी अभिनेता को उसकी मौत के वर्षों बाद भी आईएमडीबी जैसे सिनेमा के बड़े पोर्टल पर पर लगातार ढूंढा जाए तो यह अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हम बॉलीवुड के चहेते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की बात कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आज हम उन्हें क्यों अचानक याद कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by IMDb India हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड, टीवी और तमाम मशहूर हस्तियों के बारे में अगर सटीक जानकारी चाहिए होती है तब लोग दुनिया के सबसे लोकप्रिय और आधिकारिक स्रोत आईएमडीबी का सहारा लेते हैं। वही आईएमडीबी ने आज सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय स्टार्स की सूची को जारी किया है। इस टॉप 100 की सूची में सुशांत सिंह राजपूत को सांतवा स्थान प्राप्त हुआ है। आप इसी से सुशांत की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। जहां एक तरफ अपने पिता जी के बदलौत लोग इंडस्ट्री में नाम बनाते हैं या बनाने की कोशिश में जिंदगी खपा देते हैं, वहीं बिहार के एक छोटे से शहर से आकर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद कम समय में जो नाम कमा लिया वह सबके लिए संभव नहीं है। टीवी के हिट शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस टैलेंटेड अभिनेता ने अपने छोटे से, लेकिन यादगार करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया था। उसके बाद धीरे-धीरे खुद को तरास कर अपनी मेहनत के दम पर वे फिल्मों में लीड रोल करने लगे। अपनी पहली ही फिल्म 'काई पो चे' से उन्होंने बता दिया था कि बॉलीवुड में एक नया सितारा उभरने जा रहा है। 'काई पो चे' के बाद वे एक से बढ़कर एक हिट फिल्में अपने दर्शकों को देते गए। सुशांत ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' 'पीके' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' जैसी अलग-अलग विषयों की फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में लिखते हुए अक्सर 'आनंद' का एक डायलॉग याद आता है। राजेश खन्ना कहते हैं, 'बाबु मोशाई जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं' और इस 'छिछोरे' स्टार के लिए भी यही लाइन सटीक बैठती है। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं और इस बात की गवाही आईएमडीबी की जारी की वह लिस्ट भी देती है, जिसमें आज भी बिहार के उस छोटे से शहर का सितारा टिमटिमा रहा है।.
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां किसी स्टार की दो-चार फिल्में फ्लॉप हो जाए तो उसे लोग भूल जाते हैं। यहां किसी को याद रखने के लिए किसी के पास वक्त ही नहीं है। ऐसे में अगर किसी अभिनेता को उसकी मौत के वर्षों बाद भी आईएमडीबी जैसे सिनेमा के बड़े पोर्टल पर पर लगातार ढूंढा जाए तो यह अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हम बॉलीवुड के चहेते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की बात कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आज हम उन्हें क्यों अचानक याद कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by IMDb India हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड, टीवी और तमाम मशहूर हस्तियों के बारे में अगर सटीक जानकारी चाहिए होती है तब लोग दुनिया के सबसे लोकप्रिय और आधिकारिक स्रोत आईएमडीबी का सहारा लेते हैं। वही आईएमडीबी ने आज सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय स्टार्स की सूची को जारी किया है। इस टॉप 100 की सूची में सुशांत सिंह राजपूत को सांतवा स्थान प्राप्त हुआ है। आप इसी से सुशांत की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। जहां एक तरफ अपने पिता जी के बदलौत लोग इंडस्ट्री में नाम बनाते हैं या बनाने की कोशिश में जिंदगी खपा देते हैं, वहीं बिहार के एक छोटे से शहर से आकर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद कम समय में जो नाम कमा लिया वह सबके लिए संभव नहीं है। टीवी के हिट शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस टैलेंटेड अभिनेता ने अपने छोटे से, लेकिन यादगार करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया था। उसके बाद धीरे-धीरे खुद को तरास कर अपनी मेहनत के दम पर वे फिल्मों में लीड रोल करने लगे। अपनी पहली ही फिल्म 'काई पो चे' से उन्होंने बता दिया था कि बॉलीवुड में एक नया सितारा उभरने जा रहा है। 'काई पो चे' के बाद वे एक से बढ़कर एक हिट फिल्में अपने दर्शकों को देते गए। सुशांत ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' 'पीके' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' जैसी अलग-अलग विषयों की फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में लिखते हुए अक्सर 'आनंद' का एक डायलॉग याद आता है। राजेश खन्ना कहते हैं, 'बाबु मोशाई जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं' और इस 'छिछोरे' स्टार के लिए भी यही लाइन सटीक बैठती है। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं और इस बात की गवाही आईएमडीबी की जारी की वह लिस्ट भी देती है, जिसमें आज भी बिहार के उस छोटे से शहर का सितारा टिमटिमा रहा है।
Imdb Top 100 Stars Top 100 Most Viewed Indian Stars सुशांत सिंह राजपूत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोहिया संस्थान में लगा देश का पहला 22 हेडर माइक्रोस्कोप, सटीक जांच के साथ बेहतर ट्रेनिंग में मिलेगा लाभइस लैब में विशेषज्ञों द्वारा दूर-दराज से भी बीमारियों और उनके इलाज की तकनीकों पर चर्चा की जा सकेगी, जिससे मेडिकल स्टूडेंट्स, शिक्षक,डॉक्टर और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा.
Read more »
Sushil Modi Dies: बिहार के जय-वीरू कहे जाते थे नीतीश कुमार-सुशील मोदी, दोस्त के लिए कुर्सी तक छोड़ने को तैयार थे CM!Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी कैंसर से लड़ते-लड़ते दुनिया से विदा हो गए, इसलिए नीतीश कुमार अब चाह कर भी उनसे नहीं मिल पाएंगे.
Read more »
Election Analysis: 25 मई को होने वाले चुनाव में न किसी की हवा...न लहर, हरियाणा के रण में जाति ही जीत की गारंटीभाजपा से दो जाट प्रत्याशी तो कांग्रेस से भी दो। भाजपा से एक यादव तो कांग्रेस से भी एक। भाजपा से वैश्य तो आम आदमी पार्टी से भी वैश्य...।
Read more »
Ground Report Faizabad : जाति-मुद्दे कायम...पर रामधुन भारी, भाजपा को सपा की तगड़ी चुनौतीफैजाबाद जिले से लेकर रेलवे स्टेशन तक के नाम बदल गए, लेकिन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में अब भी अयोध्या, फैजाबाद के ही नाम से दर्ज है।
Read more »
जब बॉलीवुड में नहीं गली दाल, तो इन स्टार किड्स ने पकड़ी अलग राह, कमाई में सपुरस्टार्स को भी देते हैं टक्करबॉलीवुड में स्टार किड्स को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। नामी परिवारों से होने की वजह से बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की फिल्मों के साथ लॉन्च भी मिल जाता है। हालांकि कई बार फिल्में मिलने के बावजूद भी स्टार्स किड्स का एक्टिंग करियर धड़ाम हो जाता है। ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो आज एक्टिंग से दूर हैं लेकिन फिर भी करोड़ों कमाते...
Read more »
बड़ी कामयाबी: वायुसेना अब रात में भी दुश्मन को तबाह करने में सक्षम, नाइट विजन गॉगल्स की मदद से अंधेरे में उतारबड़ी कामयाबी: वायुसेना अब रात में भी दुश्मन को तबाह करने में सक्षम, नाइट विजन गॉगल्स की मदद से अंधेरे में उतारा विमान indian air force conduct night landing c130 j aircraft
Read more »
