दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा. इस मौसम के बीच सदन में काफी गहमागहमी चल रही है और आज भी ये देखने को मिल सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. हालांकि राहत की बात ये है कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज और कल दोनों दिन बारिश के आसार हैं. इस मौसम के बीच सदन में काफी गहमागहमी चल रही है.
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई सवाल उठाए. आज भी सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पीएम मोदी आज सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. वहीं, सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. साथ ही राहुल गांधी को मानहानि मामले में यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है.देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में दिन में काले बादल छाए रहेंगे. साथ ही आज और कल बारिश की भी संभावना है. आपको बता दें कि मॉनसून की एंट्री के साथ ही पिछले पांच दिनों से दिल्ली में बारिश ने भारी तबाही मचाई थी. एक बार फिर आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. बता दें कि कल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार के ऊपर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने लगभग 90 मिनट तक भाषण दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिव का त्रिशूल अंहिसा का प्रतिक है. जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत...आप हिंदू हो ही नहीं. इस पर पीएम मोदी ने भी पलटवार किया.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्पाद नीति मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट की इस टिप्पणी को भी चुनौती दी है कि उनकी गिरफ्तारी कानूनी नहीं थी. बता दें कि सीबीआई ने 26 जून को सीएम को गिरफ्तार किया था, जब वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थे.यूपी के सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को पेश होने का निर्देश दिया है. राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्री के खिलाफ कॉमेंट किया था.
Today's Latest News Lok Sabha Rajya Sabha House Session PM Modi's Speech In Lok Sabha Rahul Gandhi Speech Today's Weather Delhi Weather Report Delhi NCR Weather CM Arvind Kejriwal CBI न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Top News: पीएम मोदी का शपथ ग्रहण 8 को, पूर्वी भारत में जारी रहेगी लू; ट्रंप को चुनाव में दखल के मामले में राहतTop News: पीएम मोदी का शपथ ग्रहण 8 को, पूर्वी भारत में जारी रहेगी लू; ट्रंप को चुनाव में दखल के मामले में राहत
Read more »
मोदी कैबिनेट 3.0 के बाद राजस्थान बीजेपी में इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीRajasthan News : केंद्र में मोदी कैबिनेट 3.0 के गठन के बाद अब राजस्थान में बीजेपी के अंदर बहुत कुछ बदलने की संभावना है. वजह है राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन.
Read more »
यूपी-बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली में बारिश में के आसार, IMD का ताजा अलर्टदेश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है।
Read more »
Arvind Kejriwal Gets Bail: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानतदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई।
Read more »
Arvind Kejriwal Bail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी घोटाले में सशर्त जमानत, आज रिहाई संभवदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई।
Read more »
फैसले से पहले केजरीवाल ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, क्या जेल से आएंगे बाहर? कल होगा तयकथित आबकारी घोटाले में निचली अदालत से मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा स्थगित करने और ईडी के आरोपों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है.
Read more »
