दिल्ली समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. इन सबके बीच आज दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है. वहीं, आज सदन सत्र का छठा दिन होगा.
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली में भारी बारिश के बाद उमस का माहौल है. इन सबके बीच 1 जुलाई से सदन का छठा दिन होगा. आज भी सदन में विपक्ष के अलग तेवर देखने को मिल सकते हैं.
वहीं, आज देश में 3 नए आपराधिक कानून लाए जाएंगे. भारतीय न्याय संहिता, इंडियन सिविल डिफेंस कोड और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पुराने कानूनों की जगह लेंगे. इसके अलावा भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बांग्लादेश जाएंगे. आइए आज की चार बड़ी खबरों एक बार नजर डालते हैं. 1. दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के साथ तेज तूफान भी आ सकता है, ऐसे में कमजोर ढांचों को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में भारी बारिश और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही हवा की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. 2. आज सदन सत्र का छठा दिन होगा. आज विपक्ष ने सदन को फिर से घेरने का जबरदस्त प्लान बनाया है. सदन के छठे दिन नीट, महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा करने की मांग की है. लोकसभा के अलावा राज्यसभा में भी हंगामे के आसार हैं. आपको बता दें कि नीट के मुद्दे पर चेयरमैन जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन के बीच बहस हो चुकी है. 3. देश में 1 जुलाई यानी आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे. ये तीन कानून भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पुराने कानूनों की जगह लेंगे. 4. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी रविवार से बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर होंगे. इस पांच दिवसीय बैठक का उद्देश्य समुद्री मामलों में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग की प्रगति और नए रास्ते पर मिलकर काम करना है. बता दें कि नौसेना प्रमुख बनने के बाद एडमिरल त्रिपाठी की यह पहली विदेश यात्रा है. इस दौरान वह अपने बांग्लादेशी समकक्ष एडमिरल नजमुल हसन से मुलाकात करेंगे.
Delhi Weather Report Delhi NCR Weather House Session Lok Sabha Session Rajya Sabha Session Rahul Gandhi Narendra Modi House Session Sixth Day Three Criminal Laws Indian Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi Indian Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi Five Da न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: लखनऊ और कानपुर समेत 13 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, प्रयागराज और वाराणस...48 घंटे बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज मतगणना के दिन 11 में ऑरेंज और 14 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं 44 जिलों में आंधी-बारिश को48 घंटे बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज मतगणना के दिन 11 में ऑरेंज और 14 जिलों में हीटवेव...
Read more »
Monsoon Weather Update: दिल्ली-हरियाणा में हीटवेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी, नॉर्थ ईस्ट के 5 राज्यों में बार...Monsoon Weather Update: नॉर्थ ईस्ट के 5 राज्यों में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बिहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में आज हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट है. आईएमडी ने मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Read more »
उदयपुर के रास्ते मानसून की एंट्री हुई: उदयपुर में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, बावलवाड़ा और सेई डैम पर 1 इंच बारि...प्री-मानसून की हल्की बारिश के दौर के बीच आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे और देरी से सूर्य देवता के दर्शन हुए। बारिश को लेकर आज भी अलर्ट जारी है।
Read more »
Delhi : दिल्ली पुलिस को बदलने होंगे अपने सभी स्टैंडिंग ऑर्डर, इसलिए करनी पड़ेगी यह कवायददिल्ली समेत अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में एक जुलाई से नए कानून लागू हो रहे हैं।
Read more »
Maharashtra Weather News : पुढील 4 दिवस पावसाचे! राज्याच्या कोणकोणत्या भागांना पाऊस झोडपणार?Maharashtra Weather News : मुंबईसह रत्नागिरी, रायगड आणि सिंधुदुर्ग जिल्ह्यांसाठीही ऑरेंज अलर्ट जारी करण्यात आलाय.
Read more »
दिल्ली एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून के आगमन से टूटे रिकॉर्डदिल्ली में मानसून के पहले दो दिनों में कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और 11 लोगों की जान भी चली गई. शुक्रवार को मानसून के दस्तक देने पर शहर में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई -जो 1936 के बाद से जून में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है.
Read more »
