Thalapati Vijay Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलिशान घर और डायमंड तक जानें कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय थालापति

Vidhansabha Chunav 2026 News

Thalapati Vijay Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलिशान घर और डायमंड तक जानें कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय थालापति
Assembly Elections 2026
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

चुनाव प्रक्रिया के तहत विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा भी हलफनामे में दिया. यह खुलासा सामने आते ही उनकी कुल संपत्ति चर्चा का बड़ा विषय बन गई.

"Thalapati Vijay Net Worth: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे थलपति विजय अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं. कई वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला लिया है.

उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव प्रक्रिया के तहत विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा भी हलफनामे में दिया. यह खुलासा सामने आते ही उनकी कुल संपत्ति चर्चा का बड़ा विषय बन गई.Advertisment 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हलफनामे के अनुसार, विजय के पास लगभग 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के पास करीब 15.51 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के बैंक खातों में बड़ी रकम जमा है. इंडियन ओवरसीज बैंक की सालिग्रामम शाखा में उनके सेविंग अकाउंट में लगभग 213.36 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक की इंदिरा नगर शाखा में करीब 5.79 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी है. यह आंकड़े बताते हैं कि विजय सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि मजबूत वित्तीय योजना वाले निवेशक भी हैं. लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक विजय का लाइफस्टाइल भी किसी से छिपा नहीं है. उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनमें BMW 530 और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा विजय ने अपने हलफनामे में 883 ग्राम सोने के गहनों का जिक्र किया है, जिनकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है. उनकी पत्नी संगीता के पास इससे भी अधिक सोना है करीब 391 सॉवरेन, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. परिवार के पास लगभग 1 करोड़ रुपये के हीरे भी मौजूद हैं. निवेश में भी आगे विजय ने केवल बैंक बैलेंस और संपत्ति तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है. उन्होंने विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सामाजिक संस्थाओं में भी निवेश किया हुआ है. हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने देश और विदेश में अलग-अलग संस्थाओं में 56 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. यह निवेश शिक्षा, सामाजिक कार्यों और व्यावसायिक क्षेत्रों में किया गया है, जो उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है. राजनीति में नई पारी विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम के जरिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. उनके इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले सितारों की लंबी परंपरा रही है, लेकिन विजय की लोकप्रियता और उनकी साफ-सुथरी छवि उन्हें अलग बनाती है. क्या बदलेगी राजनीति की दिशा? विजय की एंट्री से तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है. उनके फैंस और समर्थकों को उम्मीद है कि वह अपने नए सफर में भी उतने ही सफल होंगे जितने वह फिल्मों में रहे हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदल पाएंगे और राजनीति में भी नई पहचान बना सकेंगे. यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में तीन टोल प्लाजा पर "बैरियर-फ्री" टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Assembly Elections 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'तमिलनाडु में सीटी क्रांति की शुरुआत', TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई में शुरू किया चुनाव प्रचार , DMK पर साधा निशाना'तमिलनाडु में सीटी क्रांति की शुरुआत', TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई में शुरू किया चुनाव प्रचार , DMK पर साधा निशानाTamil Nadu Vijay Rally: TVK के अध्यक्ष विजय ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद चेन्नई के पेरम्बूर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर हमला बोला। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी के चुनाव चिह्न 'सीटी' का समर्थन करने की अपील...
Read more »

विजय ने सिर्फ 2 मिनट में खत्म किया भाषण, प्रचार गाड़ी 100 मीटर पहले ही रोकी, अनहोनी को टालने के लिए TVK चीफ का फैसलाविजय ने सिर्फ 2 मिनट में खत्म किया भाषण, प्रचार गाड़ी 100 मीटर पहले ही रोकी, अनहोनी को टालने के लिए TVK चीफ का फैसलाVijay Rally News: 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले तमिलगा वेट्ट्रि कझगम के प्रमुख विजय ने सोमवार शाम को चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनावी अभियान शुरू किया। हालांकि भीड़ के बेकाबू हो जाने के कारण उन्होंने अपना भाषण महज दो मिनट में ही समाप्त कर...
Read more »

Vijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासाVijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासातमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। अभिनेता और टीवीके चीफ विजय थलापति भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। वे विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़
Read more »

Actor Vijay Net Worth: एक्टर विजय की संपत्ति का ब्योरा जारी, चल और अचल संपत्तियों की पूरी लिस्ट देखिएActor Vijay Net Worth: एक्टर विजय की संपत्ति का ब्योरा जारी, चल और अचल संपत्तियों की पूरी लिस्ट देखिएActor Vijay Asset Details: TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन कर दिया। उनको इस चुनाव में 'स्टार उम्मीदवार' माना जा रहा है। अपने नामांकन के दौरान जमा किए गए उनकी संपत्ति से संबंधित विवरण राजनीतिक गलियारों में चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:54:35