एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी के बाद उसे केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरा गया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 657 मुंबई से रवाना हुई थी। इसके बाद इसमें बम होने की बात सामने आई।
मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में गुरुवार को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। #WATCH | Kerala: Visuals of the Air India flight AI657 which received a bomb threat today.
The flight has landed safely at Thiruvananthapuram Airport and has been parked in a remote bay for the mandatory checks by security agencies. All passengers and crew disembarked safely. pic.twitter.com/547HWyPPrE— ANI August 22, 2024 मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। एयरपोर्ट को सुबह साढ़े सात बजे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपात स्थिति घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है।
Air India Flight 657 Thiruvananthapuram Airport Air India Flight Mumbai Thiruvananthapuram Flight Passengers Evacuated Air India Bomb Threat Full Emergency Air India Flight Emergency Landing India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nepal: नेपाल ने विमान दुर्घटना जांच के लिए 5 सदस्यीय पैनल गठित किया, 18 लोगों की हुई थी मौतनेपाल में विमान दुर्घटना की जांच के लिए नेपाली सरकार ने जांच समिति का गठन किया है। इस दुर्घटना में विमान सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी।
Read more »
Bomb Threat: 'क्या मेरे बैग में बम...', कोच्चि एयरपोर्ट पर CISF जवानों से बोला यात्री, मचा हड़कंपहवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 682 के उड़ान भरने से पहले हुई। यह उड़ान कोच्चि से मुंबई जा रही थी।
Read more »
354 पैसेंजर के साथ लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान को अचानक क्यों लौटाया वापस, फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ?एयर इंडिया का एक विमान मुंबई से लंदन जा रहा था। रास्ते में विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस खराबी की वजह से विमान को वापस मुंबई लौटाना पड़ा। अच्छी बात यह है कि विमान सुरक्षित तरीके से मुंबई वापस आ गया। विमान में 354 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को दूसरी उड़ान में भेजने की व्यवस्था कर ली...
Read more »
उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान, 354 लोग थे सवार; फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ ?लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रास्ते में आई कुछ तकनीकी समस्या के कारण वापस मुंबई लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान ने बुधवार सुबह यहां से उड़ान भरी थी विमान में 354 लोग सवार थे। पायलट द्वारा विमान के केबिन में दबाव संबंधी कुछ तकनीकी समस्या बताए जाने के बाद विमान को शहर वापस लाया...
Read more »
Gurugram Bomb Threats: एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया पूरा मॉल; नोएडा DLF में मचा हड़कंपदिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Read more »
एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, लैंडिंग के वक्त सूचना मिली, 1...Mumbai Thiruvananthapuram Air India Flight Bomb Threat Controversy; एयर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था।
Read more »
