The Kerala Story 2 Censor Board Imposed 16 Cuts: विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों के चक्रव्यूह में फंस गई है.
"The Kerala Story 2 Censor Board Imposed 16 Cuts: विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों के चक्रव्यूह में फंस गई है. लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सेंसर बोर्ड ने कड़े रुख के साथ इसे हरी झंडी दिखा दी है.
फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी है.Advertisment सेंसर बोर्ड की कैंची ने लगाए 16 कट्स सेंसर बोर्ड ने फिल्म की संवेदनशीलता को देखते हुए इसमें 16 महत्वपूर्ण बदलाव और कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने फिल्म के सबसे विवादित और हिंसक सीन्स पर कैंची चलाई है- फिल्म में दिखाए गए किसिंग विजुअल्स को 50% तक कम कर दिया गया है, जबकि एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा किया गया. रेप के सीन को 20 सेकंड कम किया गया है. इसके अलावा, महिलाओं के साथ मारपीट और सिर पर वार करने वाले सीन में भी कटौती की गई है. आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने वाले विजुअल्स को बदलने का निर्देश दिया गया है. तीन स्थानों पर डायलॉग बदले गए हैं और एक शब्द को म्यूट किया गया है. साथ ही, फिल्म को 'सच्ची घटनाओं पर आधारित' बताने वाले डिस्क्लेमर की अवधि 2 मिनट 3 सेकंड और बढ़ा दी गई है, जिसमें वॉइस ओवर भी शामिल होगा. इन बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि अब 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड रह गई है. सियासी घमासान और 'प्रोपैगेंडा' का आरोप फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त उबाल है. कांग्रेस, सपा और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. वहीं, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'बकवास प्रोपैगेंडा' करार दिया है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक कामाख्य नारायण सिंह पर भी तीखा हमला बोला है. द केरल स्टोरी 2 की रिलीज डेट फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला केरल हाई कोर्ट के हाथ में है. बुधवार, 25 फरवरी को अदालत फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखेगी, जिसके बाद यह तय होगा कि फिल्म अपनी तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी या नहीं. कोर्ट उन याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रहा है जिनमें सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है. द केरल स्टोरी 2 स्टार कास्ट बता दें कि कामाख्य नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में 'बीफ' खिलाने वाले एक सीन को लेकर सबसे ज्यादा विरोध देखा जा रहा है. अब सबकी नजरें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं. यह भी देखें- "ऐसा लगता है मानो भगवान...", प्रेमानंद महाराज से मिलकर भक्ति में डूबी पूनम पांडे, बताया कैसा रहा अनुभव"
The Kerala Story 2 Censor Board Cuts The Kerala Story 2 Release Date The Kerala Story 2 Controversy The Kerala Story 2 Cast The Kerala Story 2 Director द केरल स्टोरी 2 सेंसर बोर्ड ने काटे सीन्स द केरल स्टोरी 2 सेंसर बोर्ड की कैंची द केरल स्टोरी 2 पर विवाद द केरल स्टोरी 2 रिलीज डेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘द केरल स्टोरी 2' टीम का बड़ा दावा: 30 पीड़ितों को मीडिया के सामने पेश किया, प्रोड्यूसर बोले- जबरन धर्मांतर...The Kerala Story 2 team claims truth about forced conversion. Follow Latest Updates.
Read more »
केरल के लोगों का अपमान... The Kerala Story 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को प्रोड्यूसर ने दिया जवाबThe Kerala Story 2: प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताए जाने को लेकर जवाब दिया है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह 2023 में आई 'केरल स्टोरी' का सीक्वल है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।
Read more »
The Kerala Story 2 में रेप और किसिंग सीन पर चली सेंसर की कैंची, 16 कट के साथ मेकर्स को दी ये हिदायतThe Kerala Story 2: 27 फरवरी को 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उसके पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चला दी है। 16 कट के बाद फिल्म को सर्टिफिकेट दिया गया है।
Read more »
The Kerala Story 2: 'बेटी ने खुद को शहीद कर दिया', बताते हुए रो पड़ीं पीड़िता की मां'द केरल स्टोरी 2' को लेकर बढ़ते विरोध के बीच, फिल्ममेकर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां कथित असली पीड़ितों को स्टेज पर बुलाया गया. इस इवेंट के दौरान फरीदाबाद से आई एक पीड़िता की मां भावुक होकर रो पड़ीं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की कथित तौर पर 2020 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
Read more »
‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर हटाने की खबर फर्जी: मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल बयान, कहा- किसी भी कोर्ट ने ऐसा क...Kerala High Court petition filed over The Kerala Story 2 teaser release. Follow Latest Updates. केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर, कोर्ट ने कहा- राज्य की छवी खराब हो सकती है।
Read more »
स्वदेशी एंटी सबमरीन शिप 'अंजदीप' नौसेना में कमीशन होगी: केरल का नाम बदलकर 'केरलम' होगा; 25 फरवरी के करेंट ...Kerala state to be renamed Keralam; current affairs for 25 Feb. Follow Dainik Bhaskar. Deep water submarines will be destroyed by indigenous Dolphin Hunter.
Read more »
