Teacher’s Day 2025: दुनिया में 5 अक्टूबर, लेकिन भारत में 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

Teacher’S Day 2025 News

Teacher’s Day 2025: दुनिया में 5 अक्टूबर, लेकिन भारत में 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस
Happy Teacher’S DayHappy Teacher’S Day 2025Teacher’S Day 2025 Celebration
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 53%

क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाया जाता है लेकिन भारत में 5 सितंबर Teachers Day 2025 को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है कि भारत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह भारत के एक महान व्यक्तित्व से जुड़ी हुई...

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह हमारे गुरुओं को समर्पित है, जिन्होंने हमें शिक्षा दी और जीवन में मार्गदर्शन दिया है। शिक्षकों के सम्मान में इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हैं और उनके प्रति अपना आदर प्रकट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में 5 सितंबर नहीं, बल्कि 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। तो फिर भारत में 5 सितंबर को क्यों शिक्षक दिवस के लिए चुना गया । इसके पीछे एक बेहद खास वजह है और भारत के एक महान व्यक्तित्व से जुड़ा है। आइए जानते हैं इस बारे में। डॉ.

सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर, 1888 को आंध प्रदेश के एक छोटे से गांव में जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन न केवल एक विद्वान शिक्षक थे, बल्कि एक महान दार्शनिक और राजनीतिज्ञ भी थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किए। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रोफेसर रहे और अपने ज्ञान और विद्वता से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उनकी शिक्षा और दर्शन में गहरी आस्था थी और उनका मानना था कि सही शिक्षा वह है जो हमें सिर्फ जानकारी नहीं देती, बल्कि हमारे जीवन में सामंजस्य बिठाकर चलना सिखाती है। इसलिए हुई शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 1962 में जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ प्रशंसकों, मित्रों और पूर्व छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे उनका जन्मदिन अलग से न मनाकर इस दिन को समस्त शिक्षक समुदाय के सम्मान में समर्पित कर दें। उनका कहना था कि उनके जन्मदिन का सम्मान मनाने के बजाय, यदि इस दिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाए, तो उन्हें इससे बड़ा गौरव और खुशी की अनुभूति होगी। उनकी यह इच्छा सभी को इतनी पसंद आई कि तभी से 5 सितंबर को पूरे भारत में 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा। यह दिन डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश के लाखों शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को स्वीकार करने का एक राष्ट्रीय अवसर बन गया। विश्व स्तर पर शिक्षक दिवस भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'विश्व शिक्षक दिवस' 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1994 में UNESCO ने शिक्षकों की स्थिति पर हुए एक सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में घोषित किया। हालांकि, भारत ने अपने महान शिक्षक की इच्छा का सम्मान करते हुए अपनी इस अलग तारीख को बनाए रखा। यह भी पढ़ें- Teacher Day Speech 2025: शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे दें बेहतरीन तरीके से स्पीच यह भी पढ़ें- Teachers Day पर इन तरीकों से जीतें अपने गुरुजनों का दिल, 5 गिफ्ट आइडियाज हैं सबसे बेहतरीन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Happy Teacher’S Day Happy Teacher’S Day 2025 Teacher’S Day 2025 Celebration Why Teacher’S Day Is Celebrated Teacher’S Day History Teacher’S Day Significance World Teacher’S Day Sarvepalli Radhakrishna Teachers Day 2025 Teachers Day Teachers Day Date 2025 Teachers Day Date

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Teacher's Day 2025 Poem: शिक्षक दिवस पर हिंदी कविताएं, टीचर्स डे पर इन्हें सुनाकर बटोरें तालियां!Teacher's Day 2025 Poem: शिक्षक दिवस पर हिंदी कविताएं, टीचर्स डे पर इन्हें सुनाकर बटोरें तालियां!Teachers Day ki Kavita: शिक्षक दिवस के मौके पर कई सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल और कॉलेजों में किया जाता है। टीचर्स डे के मौके पर अगर आपने अपने टीचर को बधाई देना चाहते हैं तो यहां दी गई कविताओं और उनके लेखकों का सहारा ले सकते हैं।
Read more »

Teacher’s Day 2025 पर दे रहे हैं भाषण, तो इन 5 स्पीच आइडियाज से बनाएं इसे बेहतर, नहीं रुकेगी तालियांTeacher’s Day 2025 पर दे रहे हैं भाषण, तो इन 5 स्पीच आइडियाज से बनाएं इसे बेहतर, नहीं रुकेगी तालियांटीचर्स डे Teachers Day हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन अपने टीचर्स के प्रति आभार जताने और उनका धन्यवाद कहने का होता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.
Read more »

Teacher’s Day 2025 पर पहनें ये सुंदर साड़ियां, आएंगी बेहद खूबसूरत तस्वीरें; हर कोई करेगा तारीफTeacher’s Day 2025 पर पहनें ये सुंदर साड़ियां, आएंगी बेहद खूबसूरत तस्वीरें; हर कोई करेगा तारीफटीचर्स डे Teachers Day 2025 हर शिक्षक और छात्र के लिए बेहद खास होता है। इस दिन स्कूल और कॉलेजेस में कई क्रार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें स्टूडेंट्स सबसे अलग और फैशनेबल दिखना चाहते हैं। ऐसे में लड़कियां टीचर्स डे के लिए ज्यादातर साड़ी Teachers Day Saree पहनना पसंद करती हैं। आइए जानें टीचर्स डे के लिए 5 साड़ी...
Read more »

Teacher Day Speech 2025: शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे दें बेहतरीन तरीके से स्पीचTeacher Day Speech 2025: शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे दें बेहतरीन तरीके से स्पीच05 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस बड़े की धूमधाम से मनाया जाता है। प्रत्येक 05 सितंबर को शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मानाया जाता है। अगर आप भी अपने स्कूल व कॉलेज में स्पीच देने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां स्पीच दी गई है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बेहतरीन स्पीच तैयार कर सकते...
Read more »

Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन, भाषण, निबंध को रोचक बनाने में मिलेगी मददTeachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन, भाषण, निबंध को रोचक बनाने में मिलेगी मददहमारे देश में प्रतिवर्ष 5 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को टीचर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को पहली बार भारत के दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान शिक्षक दार्शनिक डॉ.
Read more »

टीचर्स डे पर महिला शिक्षक इन साड़ियों को पहन कर चली जाएं स्कूल, बच्चे से लेकर अध्यापक भी करेंगे खूब तारीफ, ...टीचर्स डे पर महिला शिक्षक इन साड़ियों को पहन कर चली जाएं स्कूल, बच्चे से लेकर अध्यापक भी करेंगे खूब तारीफ, ...Teachers Day 2025: टीचर्स डे पर सोहराय पेंटिंग और मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ियां रांची की नीलम द्वारा हैंडमेड मिलती हैं, जिनकी कीमत ₹5000 से एक लाख तक है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:15