Team India in ICC Tournament: भारतीय टीम ने टीम ने पिछले 10 सालों में 10 ICC टूर्नामेंट खेले और हर बार खिताब से चूके हैं. भारतीय टीम ने 2013 में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से तीनों फॉर्मेट के 4 ICC टूर्नामेंट में 2023 तक 10 बार हिस्सा लिया है. यह भारत का 11वां ICC टूर्नामेंट है..
Team India in ICC Tournament: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इस अहम मुकाबले में भारत की टक्कर 29 जून को साउथ अफ्रीका से होगी. यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के किंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.
मगर इससे पहले फैन्स को यह डर सताने लगा है कि भारतीय टीम जिस तरह पिछले 10 सालों से ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में चोकर्स बनती आ रही है, उसी तरह इस बार भी चोकर्स ना बन जाएगा. हालांकि इस बार भारत के पास यह चोकर्स वाला मायाजाल तोड़ने का सुनहरा मौका है. दरअसल, ICC टूर्नामेंट में चोकर्स के नाम से सिर्फ साउथ अफ्रीकी टीम पहचानी जाती है. वो हमेशा ही सेमीफाइनल में आकर चोक कर जाती है. मगर पिछले 10 सालों से यही हाल भारतीय टीम के साथ भी देखने को मिल रहा है. टीम ने पिछले 10 सालों में 10 ICC टूर्नामेंट खेले और हर बार खिताब से चूके हैं.T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Statsभारत ने 2013 में जीती थी आखिरी ICC ट्रॉफीबता दें कि भारतीय टीम ने 2013 में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. तब 2013 में इंग्लैंड को उसी के होमग्राउंड पर फाइनल हराया और ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से भारतीय टीम कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.Advertisementभारतीय टीम ने 2013 के बाद से तीनों फॉर्मेट के 4 ICC टूर्नामेंट में 2023 तक 10 बार हिस्सा लिया है. यह भारतीय टीम का 11वां ICC टूर्नामेंट है. भारतीय टीम पिछले 10 में से 9 बार ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई किया है. जबकि एक बार ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा है.𝙄𝙣𝙩𝙤 𝙏𝙝𝙚 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡𝙨! 🙌 🙌#TeamIndia absolutely dominant in the Semi-Final to beat England! 👏 👏It's India vs South Africa in the summit clash!All The Best Team India! 👍 👍#T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/yNhB1TgTHq— BCCI June 27, 2024इस दौरान भारत ने 9 नॉकआउट स्टेज में कुल 13 मैच खेले, जिसमें से 4 में जीत और 9 में हार मिली है. भारतीय टीम ने जो 4 मैच जीते उसमें से 3 सेमीफाइनल रहे हैं, जबकि एक क्वार्टर फाइनल रहा. हालांकि भारतीय टीम को 9 मुकाबले गंवाने पड़े हैं, जिसमें 4 सेमीफाइनल और 5 फाइनल रहे हैं.पिछले 10 ICC टूर्नामेंट में 5 फाइनल खेलेइससे अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय टीम ने पिछले 10 साल में जो 10 ICC टूर्नामेंट खेले हैं, उसमें भी 5 बार चैम्पियन बनने के एकदम करीब आकर मुकाबले गंवाए हैं. ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम भी चौकर्स बनती जा रही है. हालांकि इसमें एक बात ये भी है कि भारतीय टीम 5 बार फाइनल खेल चुकी है.Advertisementजबकि चोकर्स अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में ही हारती रही है. उसने भी इस बार पहली दफा फाइनल में एंट्री की है. यह साउथ अफ्रीकी टीम का वर्ल्ड कप इतिहास का पहला फाइनल है. मगर दूसरी ओर भारतीय टीम के पास इस बार खिताब जीतकर ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका है. साथ ही यह भी बताने का मौका है कि वो चोकर्स नहीं है.आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का प्रदर्शन :2014- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार2015- क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार2016- टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार गया2017- चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार2019- क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार2021- वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे2021- टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर2022- टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार2023- वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे2023- क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में हुई हार Live TV
India In ICC Tournament Team India In ICC Tournament Since 2013 India Vs England India Vs England Semi Final India Vs England World Cup Match T20 World Cup 2024 Ind Vs Eng Semi Final Ind Vs Eng World Cup Match Ind Vs Eng ICC टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन ICC टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC T20 रैंकिंग्स में भारत-पाक का जलवा, टॉप-10 में 2-2 बल्लेबाजICC T20 रैंकिंग्स में भारत-पाक का जलवा, टॉप-10 में 2-2 बल्लेबाज
Read more »
ये हैं भारत के टॉप 10 बोर्डिंग स्कूल, लाखों में है फीस!ये हैं भारत के टॉप 10 बोर्डिंग स्कूल, लाखों में है फीस!
Read more »
पूरे करियर में वर्ल्ड कप खेलने के लिए तरस गए भारत के ये 10 स्टार क्रिकेटर्सपूरे करियर में वर्ल्ड कप खेलने के लिए तरस गए भारत के ये 10 स्टार क्रिकेटर्स
Read more »
भारत के लिए खेलने वाले मुस्लिम क्रिकेटर्स, लिस्ट में शामिल ये 10 दिग्गजभारत के लिए खेलने वाले मुस्लिम क्रिकेटर्स, लिस्ट में शामिल ये 10 दिग्गज
Read more »
भारत में मिलने वाली ये 10 रु की चीज है जापानियों की लंबी उम्र का सीक्रेटभारत में मिलने वाली ये 10 रु की चीज है जापानियों की लंबी उम्र का सीक्रेट
Read more »
क्या इस बार खत्म होगा ट्रॉफी का इंतजार: 2013 के बाद टीम इंडिया 10 ICC टूर्नामेंट खेली; 5 फाइनल, 4 सेमीफाइनल...भारत ने एक बार फिर ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। 10 साल में भारत 11वां ICC टूर्नामेंट खेल रहा है और टीम ने 10वीं बार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई। लगातार नॉकआउट में पहुंचने के बावजूद भारत के हाथ 2014भारत ने एक बार फिर ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। 10 साल में भारत 11वां ICC टूर्नामेंट खेल रहा है और टीम ने 10वीं...
Read more »
