Terror Attacks: हमले जारी रखने की तैयारी से आये थे आतंकी, बरामद हथियार और साजो-सामान से उजागर हुए नापाक मंसूबे

Jammu News

Terror Attacks: हमले जारी रखने की तैयारी से आये थे आतंकी, बरामद हथियार और साजो-सामान से उजागर हुए नापाक मंसूबे
Terror AttacksJammu Kashmir PoliceJammu News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

मारे गए आतंकियों से तीन लोडेड मैगजीन, 24 कारतूस के साथ एक मैगजीन, लिफाफे में रखे 75 कारतूस, तीन ग्रेनेड और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

कठुआ/हीरानगर के गांव सैडा सोहल में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। इससे यह साबित होता है कि दहशतगर्द लंबे समय तक हमले जारी रखने के मंसूबे बनाकर आए थे। मारे गए आतंकियों से तीन लोडेड मैगजीन, 24 कारतूस के साथ एक मैगजीन, लिफाफे में रखे 75 कारतूस, तीन ग्रेनेड और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। एक आतंकी के बैग से पाकिस्तान में निर्मित चॉकलेट, सूखे चने, मेवे और बासी रोटियाें के साथ भारी मात्रा में खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। इसके साथ ही पेन किलर दवाएं, सिरिंज, बैटरी के दो पैक, टेप में लिपटा हैंडसेट और दो बिजली के तार भी मिले हैं। साफ है कि घुसपैठ के बाद आतंकी इलाके में रहने या फिर पहाड़ी इलाकों में पैदल चलने के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर नकदी भी साथ लाए थे। सैडा सोहल में सघन तलाशी अभियान जारी उधर, पुलिस ने इस संदर्भ में हीरानगर थाने में एफआईआर संख्या 101/2024 में आईपीसी की धारा 307,120 बी, 121 ए, 122, यूएपीए और 7/21, 13/16/18/23 के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एडीजीपी आनंद जैन ने बताया कि दो आतंकियों को ऑपरेशन में मार गिराया है। ऑपरेशन फिलहाल खत्म नहीं हुआ है कुछ और संदिग्धों के भी इलाके में छिपे होने की आशंका है। ऐसे में यह ऑपरेशन अभी जारी है। पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे आतंकी, मारा गया दूसरा आतंकी स्नाइपर था हीरानगर के सैडा सोहल में दहशत फैलाने वाले आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। ढेर किए गए आतंकियों से अमरीकी एम4 कार्बाइन बरामद की गई है। यही नहीं इनके पास बरामद राइफल पर टेलीस्कोपिक नाइट विजन डिवाइस भी लगा हुआ था। आतंकी ने रात के अंधेरे में डीआईजी और एसएसपी के उसकी ओर बढ़ रहे काफिले को भी निशाना बनाया। निशाना इतना स्टीक था कि उसने दोनों अधिकारियों की गाड़ी में चालक को ही निशाना बनाकर गोलियां साधीं। बुलेट प्रूफ इन वाहनों में गोलियां शीशे को भेद नहीं पाईं। लेकिन सीआरपीएफ की जिप्सी में सवार एक जवान गोली की चपेट में आ गए। खुफिया सूत्रों की मानें तो मारा गया आतंकी स्नाइपर था और अपने हथियार से उसने दूर से ही अंधेरे में निशाना साधा। मारे गए आतंकी से बरामद एम4 कार्बाइन के साथ नाइट विजन टेलीस्कोप और उसके निशाने के अंदाजे ने साफ कर दिया कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। शिवखोड़ी के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस पर हुए आतंकी हमले में भी दहशतगर्दों ने पहले चालक को ही निशाना बनाया था। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास लगातार इन आतंकियों की रही मौजूदगी किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।.

कठुआ/हीरानगर के गांव सैडा सोहल में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। इससे यह साबित होता है कि दहशतगर्द लंबे समय तक हमले जारी रखने के मंसूबे बनाकर आए थे। मारे गए आतंकियों से तीन लोडेड मैगजीन, 24 कारतूस के साथ एक मैगजीन, लिफाफे में रखे 75 कारतूस, तीन ग्रेनेड और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। एक आतंकी के बैग से पाकिस्तान में निर्मित चॉकलेट, सूखे चने, मेवे और बासी रोटियाें के साथ भारी मात्रा में खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। इसके साथ ही पेन किलर दवाएं, सिरिंज, बैटरी के दो पैक, टेप में लिपटा हैंडसेट और दो बिजली के तार भी मिले हैं। साफ है कि घुसपैठ के बाद आतंकी इलाके में रहने या फिर पहाड़ी इलाकों में पैदल चलने के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर नकदी भी साथ लाए थे। सैडा सोहल में सघन तलाशी अभियान जारी उधर, पुलिस ने इस संदर्भ में हीरानगर थाने में एफआईआर संख्या 101/2024 में आईपीसी की धारा 307,120 बी, 121 ए, 122, यूएपीए और 7/21, 13/16/18/23 के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एडीजीपी आनंद जैन ने बताया कि दो आतंकियों को ऑपरेशन में मार गिराया है। ऑपरेशन फिलहाल खत्म नहीं हुआ है कुछ और संदिग्धों के भी इलाके में छिपे होने की आशंका है। ऐसे में यह ऑपरेशन अभी जारी है। पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे आतंकी, मारा गया दूसरा आतंकी स्नाइपर था हीरानगर के सैडा सोहल में दहशत फैलाने वाले आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। ढेर किए गए आतंकियों से अमरीकी एम4 कार्बाइन बरामद की गई है। यही नहीं इनके पास बरामद राइफल पर टेलीस्कोपिक नाइट विजन डिवाइस भी लगा हुआ था। आतंकी ने रात के अंधेरे में डीआईजी और एसएसपी के उसकी ओर बढ़ रहे काफिले को भी निशाना बनाया। निशाना इतना स्टीक था कि उसने दोनों अधिकारियों की गाड़ी में चालक को ही निशाना बनाकर गोलियां साधीं। बुलेट प्रूफ इन वाहनों में गोलियां शीशे को भेद नहीं पाईं। लेकिन सीआरपीएफ की जिप्सी में सवार एक जवान गोली की चपेट में आ गए। खुफिया सूत्रों की मानें तो मारा गया आतंकी स्नाइपर था और अपने हथियार से उसने दूर से ही अंधेरे में निशाना साधा। मारे गए आतंकी से बरामद एम4 कार्बाइन के साथ नाइट विजन टेलीस्कोप और उसके निशाने के अंदाजे ने साफ कर दिया कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। शिवखोड़ी के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस पर हुए आतंकी हमले में भी दहशतगर्दों ने पहले चालक को ही निशाना बनाया था। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास लगातार इन आतंकियों की रही मौजूदगी किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Terror Attacks Jammu Kashmir Police Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jaishankar: 'किसी की गलती के कारण अस्थायी रूप से हाथ से निकल गया PoJK'; जयशंकर का बिना नाम लिए नेहरू पर तंजJaishankar: 'किसी की गलती के कारण अस्थायी रूप से हाथ से निकल गया PoJK'; जयशंकर का बिना नाम लिए नेहरू पर तंजपीओजेके की वर्तमान स्थितियों का जिक्र करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत को पीओजेके के माध्यम से अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रखने की आवश्यकता है।
Read more »

'मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा, आपको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर चुके हैं मोदी और शाह', केजरीवाल का योगी को जवाब'मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा, आपको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर चुके हैं मोदी और शाह', केजरीवाल का योगी को जवाबअरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी से कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह आपको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर चुके हैं, आपको उनसे निपटना चाहिए। मुझे गाली देने से क्या होगा।
Read more »

Chandauli: भाजपा नेता ने खरीदी नई कार, जश्न में दारोगाजी भूल गए आचार संहिता, SP ने ले लिया एक्शनChandauli: भाजपा नेता ने खरीदी नई कार, जश्न में दारोगाजी भूल गए आचार संहिता, SP ने ले लिया एक्शनचंदौली के एसपी ने दारोगा की फोटो का संज्ञान लेते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और तत्काल प्रभाव से उनको पुलिस लाइन से सम्बद्ध करने का आदेश जारी कर दिया.
Read more »

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि और महत्वNirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
Read more »

करीना कपूर खान ने रियासी आतंकी हमले पर जताया दुख, बोलीं- 'जब हिंसा होती है तो मानवता को नुकसान होता है'करीना कपूर खान ने रियासी आतंकी हमले पर जताया दुख, बोलीं- 'जब हिंसा होती है तो मानवता को नुकसान होता है'Kareena Kapoor Khan over Reasi terror attack: 'जब वी मेट' की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हमले की निंदा की और इस आतंकी हमले को 'एक याद दिलाने वाला' बताया.
Read more »

कठुआ: सीमा पार से आए थे मारे गए दोनों आतंकी, PAK मेड चॉकलेट और दवाएं बरामदकठुआ: सीमा पार से आए थे मारे गए दोनों आतंकी, PAK मेड चॉकलेट और दवाएं बरामदकठुआ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे. मंगलवार शाम से जारी एनकाउंटर बुधवार दोपहर तक खत्म हो गई. मारे गए दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां, ग्रैनेड और लंबे समय तक चलने वाले खाने पीने के सामान और दवाईयां भी मिली है. अहम बात यह है कि जो भी सामान आतंकियों के पास से मिले सभी पाकिस्तान मेड हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:15