गोरखपुर के खोराबार इलाके के भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया के मोबाइल फोन पर रविवार शाम पांच बजे जम्मू से उनके बेटे सौरभ उर्फ शनि का फोन आया। बेटे ने कहा-पापा! आतंकी हमला हो गया है, चारों तरफ गोलियां चल रही हैं, हमारी बस खाई में पलट गई है।
Terrorist Attack in Reasi Jammu: गोरखपुर के खोराबार इलाके के भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया के मोबाइल फोन पर रविवार शाम पांच बजे जम्मू से उनके बेटे सौरभ उर्फ शनि का फोन आया। बेटे ने कहा-पापा! आतंकी हमला हो गया है, चारों तरफ गोलियां चल रही हैं, हमारी बस खाई में पलट गई है। मैं जंगल छिपकर आपसे बात कर रहा हूं। यह सुनते ही प्रेमचंद के होश उड़ गए थे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 30 घायल हो गए। इसमें भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया का परिवार और उनके पुर्दिलपुर के रिश्तेदार भी घायल हो गए। चार जून को दोनों परिवार के 14 लोग जम्मू माता वैष्णो देवी का दर्शन करने एक साथ निकले थे। प्रेमचंद कन्नौजिया ने बताया कि चार जून को उनकी पत्नी गायत्री, सौरभ उर्फ शनि, बेटी आरोही और उनके ससुराल पक्ष के गोलघर काली मंदिर पुर्दिलपुर निवासी राजेश, उनकी पत्नी रिक्सोना, सोनी समेत पांच अन्य सदस्य वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद शिवखोड़ी दर्शन करने पहुंचे। रविवार को शाम 4:30 बजे कटरा लौट रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। चालक को गोली लगने से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने के कारण गायत्री देवी, राजेश, रिक्सोना और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमचंद का बेटा शनि भी बस में बैठा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अन्य बच्चे हमले के समय गेस्ट में हाउस में थे, इस वजह से सुरक्षित बच गए। चारों घायलों का इलाज जम्मू में चल रहा है। घायलों के घर जाकर दी सहायता राशि सोमवार को घायल गायत्री के आवास कूड़ाघाट भैरोपुर व राजेश के पुर्दिलपुर आवास पर पहुंचकर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा, सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, पार्षद पुर्दिलपुर मनु जायसवाल ने मुख्यमंत्री की तरफ से जारी की गई आर्थिक सहायता राशि परिवार को दी। हमले से दहशत भरे रहे 15 मिनट, अटकी रहीं सांस, शुक्र है बच गए वहीं, जम्मू में वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकवादियों के हमले में संतकबीरनगर के दंपती भी अपने दो बेटों के साथ शिकार हुए। जम्मू में इनका इलाज चल रहा है। दंपती के अनुसार बस पर 15 मिनट फायरिंग से दहशत में रहे। इस दौरान उनकी सांसें भी अटकी रहीं। शुक्र रहा कि वे और उनके बच्चे बच गए। खलीलाबाद शहर की पुरानी तहसील के पास रहने वाले अजय गुप्ता तीन जून को पत्नी प्रीति के साथ बेटे आयुष और पीयूष के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को वह जिस बस में सवार होकर जम्मू आ रहे थे, उस बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हमले में अजय गुप्ता पत्नी व बेटे संग घायल हो गए। घर पर मौजूद उनके बड़े भाई संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह अजय का फोन आया। अजय का फोन गायब हो गया था, उन्होंने किसी दूसरे के मोबाइल से फोन किया था। अजय ने फोन पर बताया कि तीन आतंकवादियों ने बस पर लगातार फायरिंग की। इस दौरान बस खाई में गिरने लगी, लेकिन वह फंस गई। इससे वह लोग खाई में गिरने से बच गए। इसके बाद भी आतंकवादी बस पर फायरिंग कर रहे थे। करीब 15 मिनट तक फायरिंग हुई। आस-पास गांव के लोग पहुंच गए तो आतंकवादी वहां से भाग गए। संजय ने बताया कि दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। छोटा बच्चा भीड़ में कहीं गायब हो गया था जो कुछ देर बाद मिला था। इन लोगों का इलाज जम्मू के नरायण अस्पताल में चल रहा है। अजय के घर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह पहुंचे और परिवार से बातचीत की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोग पूरे दिन घर पर पहुंच कर घटना की जानकारी बड़े भाई से लेते रहे।.
Terrorist Attack in Reasi Jammu: गोरखपुर के खोराबार इलाके के भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया के मोबाइल फोन पर रविवार शाम पांच बजे जम्मू से उनके बेटे सौरभ उर्फ शनि का फोन आया। बेटे ने कहा-पापा! आतंकी हमला हो गया है, चारों तरफ गोलियां चल रही हैं, हमारी बस खाई में पलट गई है। मैं जंगल छिपकर आपसे बात कर रहा हूं। यह सुनते ही प्रेमचंद के होश उड़ गए थे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 30 घायल हो गए। इसमें भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया का परिवार और उनके पुर्दिलपुर के रिश्तेदार भी घायल हो गए। चार जून को दोनों परिवार के 14 लोग जम्मू माता वैष्णो देवी का दर्शन करने एक साथ निकले थे। प्रेमचंद कन्नौजिया ने बताया कि चार जून को उनकी पत्नी गायत्री, सौरभ उर्फ शनि, बेटी आरोही और उनके ससुराल पक्ष के गोलघर काली मंदिर पुर्दिलपुर निवासी राजेश, उनकी पत्नी रिक्सोना, सोनी समेत पांच अन्य सदस्य वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद शिवखोड़ी दर्शन करने पहुंचे। रविवार को शाम 4:30 बजे कटरा लौट रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। चालक को गोली लगने से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने के कारण गायत्री देवी, राजेश, रिक्सोना और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमचंद का बेटा शनि भी बस में बैठा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अन्य बच्चे हमले के समय गेस्ट में हाउस में थे, इस वजह से सुरक्षित बच गए। चारों घायलों का इलाज जम्मू में चल रहा है। घायलों के घर जाकर दी सहायता राशि सोमवार को घायल गायत्री के आवास कूड़ाघाट भैरोपुर व राजेश के पुर्दिलपुर आवास पर पहुंचकर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा, सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, पार्षद पुर्दिलपुर मनु जायसवाल ने मुख्यमंत्री की तरफ से जारी की गई आर्थिक सहायता राशि परिवार को दी। हमले से दहशत भरे रहे 15 मिनट, अटकी रहीं सांस, शुक्र है बच गए वहीं, जम्मू में वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकवादियों के हमले में संतकबीरनगर के दंपती भी अपने दो बेटों के साथ शिकार हुए। जम्मू में इनका इलाज चल रहा है। दंपती के अनुसार बस पर 15 मिनट फायरिंग से दहशत में रहे। इस दौरान उनकी सांसें भी अटकी रहीं। शुक्र रहा कि वे और उनके बच्चे बच गए। खलीलाबाद शहर की पुरानी तहसील के पास रहने वाले अजय गुप्ता तीन जून को पत्नी प्रीति के साथ बेटे आयुष और पीयूष के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को वह जिस बस में सवार होकर जम्मू आ रहे थे, उस बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हमले में अजय गुप्ता पत्नी व बेटे संग घायल हो गए। घर पर मौजूद उनके बड़े भाई संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह अजय का फोन आया। अजय का फोन गायब हो गया था, उन्होंने किसी दूसरे के मोबाइल से फोन किया था। अजय ने फोन पर बताया कि तीन आतंकवादियों ने बस पर लगातार फायरिंग की। इस दौरान बस खाई में गिरने लगी, लेकिन वह फंस गई। इससे वह लोग खाई में गिरने से बच गए। इसके बाद भी आतंकवादी बस पर फायरिंग कर रहे थे। करीब 15 मिनट तक फायरिंग हुई। आस-पास गांव के लोग पहुंच गए तो आतंकवादी वहां से भाग गए। संजय ने बताया कि दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। छोटा बच्चा भीड़ में कहीं गायब हो गया था जो कुछ देर बाद मिला था। इन लोगों का इलाज जम्मू के नरायण अस्पताल में चल रहा है। अजय के घर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह पहुंचे और परिवार से बातचीत की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोग पूरे दिन घर पर पहुंच कर घटना की जानकारी बड़े भाई से लेते रहे।
Terrorist Attack Reasi Terrorist Attack Jammu Terrorist Attack Jammu News Jammu Terror Bus Attack Katara Pilgrims Bus Attack Terrorist Attack On Bus Of Pilgrims In Jammu And Terrorist Attack On Bus Of Jammu And Kashmir Jammu And Kashmir News जम्मू आतंकी हमला जम्मू न्यूज जम्मू कश्मीर न्यूज जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हम जम्मू-कश्मीर बस पर आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंखों और दिमाग की खूब कसरत कराएगी ये तस्वीर, क्या आप 9 सेकंड में ढूंढ सकते हैं बिल्लियों के बीच छिपा क्यूट खरगोशखरगोश तस्वीर के ऊपरी दाएं कोने में बिल्लियों के बीच छिपा हुआ है। यह एक सफेद खरगोश है और इसके कान खड़े हुए हैं। यह बिल्लियों के समूह के पीछे है।
Read more »
नैनीताल में छिपा है कश्मीर, न तो भीड़-न ही महंगानैनीताल में छिपा है कश्मीर, न तो भीड़-न ही महंगा
Read more »
Haryana Politics: चाहे मंत्री पद ऑफर करें, BJP को नहीं देंगे समर्थन... निर्दलीय विधायक ने बढ़ाई नायब सैनी सरकार की टेंशनअल्पमत में चल रही हरियाणा की बीजेपी सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आतंकी हमले की आशंका, 10 लोगों की मौतJammu Kashmir Terrrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है।
Read more »
'पीएम मोदी मेरे गुरु, मार्गदर्शक और बड़े भाई हैं': एनडीटीवी से बोले भूटान के पीएम शेरिंग तोबगेभूटान पीएम ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, मैं उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में देखता हूं और मैं उनका मार्गदर्शन पाकर बहुत भाग्यशाली हूं.
Read more »
J&K Terrorists Attack: पाकिस्तानी, लश्कर से कनेक्शन... रियासी बस हमले में शामिल दो संदिग्धों की तस्वीरें जारीजम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धाुलों की बस पर हमला करने वाले दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई है। ये तस्वीरे आतंकी अबु हमजा और अदून की बताई जा रही हैं।
Read more »
