Tere Ishk Mein Movie Review: पहले टीजर और फिर ट्रेलर रिलीज होने के बाद, मुझे 'तेरे इश्क में' से बहुत उम्मीदें थीं, उम्मीद थी कि यह 2013 की फिल्म 'रांझणा' की तरह कुछ अलग पेश करेगी, लेकिन यह मेरी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. अगर आप यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कैसी है 'तेरे इश्क में' की कहानी...
धनुष एक शानदार एक्टर हैं, लेकिन आनंद एल राय ‘तेरे इश्क में’ में उनके टैलेंट का पूरा फायदा नहीं उठा पाए. सच कहूं तो मुझे इस बार ‘रांझणा’ जैसी फिल्म बनाने वाले आनंद एल राय से बहुत उम्मीदें थीं. मुझे लगा था कि कुछ अलग देखने को मिलेगा.
मैं टीजर और ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म का इंतजार कर रहा था, लेकिन जैसे ही फिल्म शुरू हुई, मुझे ‘तेरे इश्क में’ की कहानी समझ आ गई. तो, चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म कैसी है… फिल्म का पहला हाफ बहुत बोरिंग है. कई बार तो आपको अपनी सीट से उठने का मन करेगा. कहानी धीमी होने के साथ-साथ काफी कमजोर भी लगती है. शुरू से आखिर तक सिर्फ रोने-धोना है, लेकिन धनुष-कृति सेनन की यह फिल्म आपको जरा भी रुलाएगी नहीं, इसलिए रूमाल साथ लाने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, जैसे ही इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी रफ्तार पकड़ती दिखती है, यह अपने पुराने ट्रैक पर लौटने लगती है. क्लाइमैक्स भी फिल्म को डूबने से बचाने के लिए काफी दमदार नहीं है. कहानी में कोई समझने लायक प्लॉट या एंडिंग नहीं है. कुछ भी नयापन नहीं है, जिस ओरिजिनल कंटेंट की हम अक्सर बात करते हैं, वह फिल्म से गायब है. फिल्म में धनुष एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर, कृति सनोन ‘मुक्ति’ और प्रकाश राज ‘शंकर’ के पिता के किरदार में हैं. शंकर दिल्ली के एक कॉलेज में स्टूडेंट लीडर है, जो मारपीट पर उतारू रहता है. इस बीच, उसी कॉलेज की एक लड़की मुक्ति उसे सुधारने की कोशिश करती है. शंकर को मुक्ति से प्यार हो जाता है, लेकिन मुक्ति कभी उससे प्यार नहीं करती. शंकर इस एकतरफा प्यार में फंस जाता है, भले ही मुक्ति उसे बार-बार समझाती है कि वह उससे प्यार नहीं कर सकती. मुक्ति के पिता, जो एक IAS ऑफिसर हैं, एक बार शंकर को बहुत डांटते हैं और कहते हैं कि अगर वह मुक्ति से शादी करना चाहता है, तो उसे बस UPSC प्रीलिम्स पास करना होगा. इसके बाद शंकर बहुत मेहनत करता है. तीन साल बाद, जब वह प्रीलिम्स पास करके मुक्ति के घर लौटता है, तो पाता है कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है. अब इसके बाद शंकर क्या कदम उठाएगा? क्या शंकर और मुक्ति कभी साथ हो पाएंगे? इन सवालों के जवाब आपको पूरी फिल्म देखने के बाद मिलेंगे. अब अगर एक्टिंग की बात की जाए तो धनुष की एक्टिंग में कोई कमी नजर नहीं आती, जबकि कृति सेनन ने भी अपना बेस्ट दिया है. समस्या सिर्फ फिल्म की कहानी में है. अगर मेकर्स इस फइल्म के क्लाइमैक्स में भी थोड़ा मेहनत करते तो शायद इसे बचाया जा सकता था, लेकिन शुरू से लेकर अंत तक फिल्म की कहानी बहुत कमजोर है. न ही फिल्म के गाने ऐसे हैं जिसे हम बहुत अच्छा कह सकते हैं. एआर रहमान ने साउथ के तर्ज पर संगीत तैयार किया है, जो हिंदी बेस्ट के लोगों को शायद ही पसंद आए. अगर हम इस फिल्म को ‘रांझणा’ से तुलना करें तो इसमें काफी कमियां दिखाई देती है. ‘रांझणा’ एक कंप्लीट फुल एंटरटेनमेंट पैक थी, जहां कॉमेडी से लेकर इमोशन और एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी थी.. वहीं ‘तेरे इश्क में’ बहुत कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है. कुल मिलाकर देखा जाए तो आप इस फिल्म को अपने रिस्क पर देख सकते हैं. मेरी ओर से फिल्म को 5 में से 2 स्टार.
Tere Ishk Mein Movie Review Tere Ishk Mein Release Date Dhanush Movie Review Kriti Sanon Movie Review तेरे इश्क में रिव्यू तेरे इश्क में फिल्म रिव्यू तेरे इश्क में रिलीज की तारीख धनुष फिल्म रिव्यू कृति सेनन फिल्म रिव्यू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्क्रीन पर फिर दिखेगा रांझणा जैसा होगा जादू? Tere Ishk Mein देखने के 5 मुख्य कारणधनुष, आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' के बाद अब कृति सेनन के साथ 'तेरे इश्क में' Tere Ishk Mein लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसकी एडवांस बुकिंग भी अच्छी हो रही है। फिलहाल फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है क्या हैं इसकी खूबियां, जानिए फिल्म देखने के 5 मुख्य...
Read more »
Tere Ishk Mein X Review: 'तेरे इश्क में' धनुष-कृति सेनन की परफॉर्मेंस शानदार, यूजर्स बोले- फुल पैसा वसूल है...Tere Ishk Mein X Review: साउथ स्टार धनुष की 'तेरे इश्क में' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसमें एक्टर के साथ कृति सेनन की जोड़ी नजर आई है. दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है. रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फिल्म की धूम मच गई है और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के रिव्यूज डाले हैं, जो 'तेरे इश्क में' को फुल पैसा वसूल बता रहे हैं.
Read more »
Tere Ishk Mein को देखकर आशिकों का दिल हुआ छलनी, धनुष-कृति की फिल्म के आगे 'सैयारा' भी मांग रही पानी!Tere Ishk Mein X Review: हालिया फिल्म तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म को लेकर जितनी बेकरारी दिख रही थी, क्या देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई या नहीं, जानिए उनका...
Read more »
Tere Ishk Mein Review: धनुष की आंखों में छिपा दर्द बना असली ताकत, छोटे रोल में जीशान ने छीनी लाइमलाइट&39;तेरे इश्क में’ एक ऐसी लव स्टोरी है, जिसमें जुनून, दर्द, प्यार और गुस्सा सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। फिल्म की शुरुआत एक मजबूत मोड़ से होती है, जिससे कहानी तुरंत
Read more »
Smriti Mandhana Wedding: দুজনেই কষ্ট পাচ্ছে, খুব শিগগির-ই বিয়ে, নীরবতা ভেঙে স্মৃতির বিয়ে নিয়ে বড় আপডেট দিলেন পলাশের মা...Smriti Mandhana Wedding Update: Palash Muchhal Mom Breaks Silence, Says Dono hi Takleef Mein, shaadi bohot jaldi hogi
Read more »
Tere Ishq Mein Public Review: धनुष-कृति की मूवी 'तेरे इश्क में' को लेकर क्या कहती है 'वाराणसी' की पब्लिक?Tere Ishq Main Movie Review: मूवी देखने आए ऋषभ ने बताया कि यह मूवी बहुत अच्छी है और सभी को देखना भी चाहिए. यह एक लव स्टोरी मूवी है, जिसमें बनारस के घाट के अलावा और भी कई चीजों को दिखाया गया है.
Read more »
