इस्राइल के लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले जारी हैं। फिलहाल इस्राइली सेना, हिजबुल्ला या लेबनान अधिकारियों की तरफ से जैनब की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
इस्राइल के लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले जारी हैं। दक्षिणी बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि इस्राइल, हिजबुल्ला या लेबनान की तरफ से अभी तक नहीं की गई है। इस्राइली चैनल 12 ने नसरल्लाह की बेटी के मारे जाने की सूचना दी। इन्हें भी मार गिराया कहा जा रहा कि अगर जैनब की मौत की पुष्टि हो जाती है तो इस्राइल के साथ चल रहे संघर्ष के प्रति हिजबुल्ला की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इससे पहले, हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल यूनिट का प्रमुख मोहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल भी मारा जा चुका है। इसके अलावा, हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स का प्रमुख मोहम्मद कबीसी और कई अन्य शीर्ष कमांडर भी मारे जा चुके हैं। अपने भाई की मौत पर की थी बात जैनब हिजबुल्ला के प्रति अपनी मुखर निष्ठा और अपने परिवार के बलिदानों के लिए जानी जाती हैं। जैनब ने अपने भाई हादी की मौत पर सार्वजनिक रूप से बात की थी। उन्हें 1997 में इस्राइली बमों ने मार डाला था। उन्होंने साल 2022 में एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मेरा भाई हादी शाहीद हो गया तो मेरे माता-पिता ने एक भी आंसू नहीं बहाया। ' उन्होंने कहा था कि उनकी मां ने हादी की मौत को 'ऑफ्टरलाइफ' यानी मौत के बाद के जीवन के लिए एक शॉर्टकट के रूप में देखा। परिवार ने पारंपरिक रूप से शोक मनाने की जगह हादी के बलिदान का सम्मान करना चुना था। हिजबुल्ला के मुख्यालय को बनाया निशाना इस्राइल का यह हवाई हमला उसकी उस चेतावनी के बाद हुआ है, जिसमें इस्राइल ने लेबनान के लोगों से कई इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया था। इस्राइल का दावा है कि इन इमारतों को हिजबुल्ला के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस्राइली सेना ने बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को शुक्रवार को निशाना बनाया। इस हमले में कई ऊंची इमारतों को जमींदोज कर दिया गया है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, जिनमें एक अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं उनका कहना है कि इन हमलों में निशाने पर हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह थे। हालांकि, इस्राइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वे किसे निशाना बना रहे थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताा कि शुक्रवार को हुए हवाई हमले में छह लोगों की मौत हुई और 91 घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई इमारतें इस हमले में तबाह हो गई हैं और मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।.
इस्राइल के लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले जारी हैं। दक्षिणी बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि इस्राइल, हिजबुल्ला या लेबनान की तरफ से अभी तक नहीं की गई है। इस्राइली चैनल 12 ने नसरल्लाह की बेटी के मारे जाने की सूचना दी। इन्हें भी मार गिराया कहा जा रहा कि अगर जैनब की मौत की पुष्टि हो जाती है तो इस्राइल के साथ चल रहे संघर्ष के प्रति हिजबुल्ला की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इससे पहले, हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल यूनिट का प्रमुख मोहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल भी मारा जा चुका है। इसके अलावा, हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स का प्रमुख मोहम्मद कबीसी और कई अन्य शीर्ष कमांडर भी मारे जा चुके हैं। अपने भाई की मौत पर की थी बात जैनब हिजबुल्ला के प्रति अपनी मुखर निष्ठा और अपने परिवार के बलिदानों के लिए जानी जाती हैं। जैनब ने अपने भाई हादी की मौत पर सार्वजनिक रूप से बात की थी। उन्हें 1997 में इस्राइली बमों ने मार डाला था। उन्होंने साल 2022 में एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मेरा भाई हादी शाहीद हो गया तो मेरे माता-पिता ने एक भी आंसू नहीं बहाया। ' उन्होंने कहा था कि उनकी मां ने हादी की मौत को 'ऑफ्टरलाइफ' यानी मौत के बाद के जीवन के लिए एक शॉर्टकट के रूप में देखा। परिवार ने पारंपरिक रूप से शोक मनाने की जगह हादी के बलिदान का सम्मान करना चुना था। हिजबुल्ला के मुख्यालय को बनाया निशाना इस्राइल का यह हवाई हमला उसकी उस चेतावनी के बाद हुआ है, जिसमें इस्राइल ने लेबनान के लोगों से कई इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया था। इस्राइल का दावा है कि इन इमारतों को हिजबुल्ला के लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस्राइली सेना ने बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को शुक्रवार को निशाना बनाया। इस हमले में कई ऊंची इमारतों को जमींदोज कर दिया गया है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, जिनमें एक अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं उनका कहना है कि इन हमलों में निशाने पर हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह थे। हालांकि, इस्राइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि वे किसे निशाना बना रहे थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताा कि शुक्रवार को हुए हवाई हमले में छह लोगों की मौत हुई और 91 घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई इमारतें इस हमले में तबाह हो गई हैं और मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।
F Hezbollah Leader Hassan Nasrallah World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यमन के होदेदाह प्रांत में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 95 लोगों की मौतयमन के होदेदाह प्रांत में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 95 लोगों की मौत
Read more »
Lebanon: वॉकी-टॉकी और पेजर्स धमाके में 32 की मौत, तीन हजार से ज्यादा घायल, खौफ में हिजबुल्ला के लड़ाकेमंगलवार को पेजर्स धमाकों में 12 लोगों की मौत से हिजबुल्ला उबरा भी नहीं था कि बुधवार को वॉकी टॉकी में हुए धमाकों में हिजबुल्ला के 20 सदस्यों की मौत हो गई।
Read more »
Israel Hezbollah Tension: हिजबुल्ला ने युद्ध के 'नए चरण' का किया एलान तो इस्राइल ने दी ये चेतावनी; जानें सबकुछलेबनान समर्थक हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच तनातनी चरम पर है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चेतावनियों को दरकिनार कर एक दूसरे की सीमा पर हमला तेज करने की धमकी दी है।
Read more »
Israel: इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के एक और कमांडर की मौत, नेतन्याहू ने सैन्य कार्रवाई तेज करने की खाई कसमIsrael: इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के एक और कमांडर की मौत, नेतन्याहू ने सैन्य कार्रवाई तेज करने की खाई कसम Another Hezbollah commander killed in Israeli Attack विदेश
Read more »
लेबनान में इजरायली हमले जारी, अब बेरूत में हिजबुल्लाह के हसन नसरल्लाह को निशाना बनायाIsrael attacks Beirut: इजरायल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है. इजरायली सेना ने एक बार फिर से बेरूत पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में इजरायल ने नसरल्लाह को निशाना बनाया.
Read more »
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को दिया बड़ा जख्म, बेरूत हमले में बेटी जैनब की मौतबेरूत में हुए इजरायली हमलों हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब की मौत की खबर है. हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. जानें हैं जैनब...
Read more »
