Tejashwi Yadav राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर बिहारवासियों को खुला पत्र लिखकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार अपने वोट के अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। तेजस्वी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया जिसमें जीवित लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और मृतकों के नाम जोड़े जा रहे...
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ बिहारवासियों को खुला पत्र लिखा है। लिखा है कि प्रिय बिहारवासियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे लिखा है कि आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो ये विडंबना ही है कि बिहार अपने वोट के अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। स्वाधीनता का मतलब क्या यही है कि हम अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा दें? तानाशाही हमारा गला घोंटती रहे और हम देशभक्ति के गीत गाकर झूमते रहें। हास्यास्पद स्थिति में आज बिहार के लोगों को इस सत्ता और उनके पिट्ठुओं ने लाकर खड़ा कर दिया है। वे लिखते हैं कि जो जिंदा हैं, उनका वोट काट दिया गया है। जो मर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है। एक झटके में लाखों नाम हटा दिए गए, जिंदा इंसान मृत बना दिए गए। कैसा महसूस कर रहा होगा? आज स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ये सोचिएगा कि 'जो इंसान बिहार की वोटर लिस्ट में मर चुका है, आज वो अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए कैसा महसूस कर रहा होगा?' उसकी पीड़ा, उसके दर्द का हम और आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। सत्ता में बैठे लोगों के दो-दो जगह वोट हैं, और एक ग़रीब को अपना एक वोट बनवाते हुए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मतदाता सूची में नाम लिखवाने के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं है, निवास प्रमाण पत्र मान्य है। निवास प्रमाण पत्र कैसे बनेगा? आधार कार्ड मान्य नहीं है? पासपोर्ट कैसे बनेगा? आधार कार्ड से… पासपोर्ट मान्य है, आधार कार्ड मान्य नहीं है? पासपोर्ट कैसे बनेगा? आधार कार्ड से….
। बाढ़ में जिनके निवास बह चुके हैं, वो निवास प्रमाण पत्र नहीं दिखा पा रहे हैं और दूसरी ओर कुत्ते-बिल्ली तक के निवास प्रमाण पत्र बना दिए जा रहे हैं। बिहारवासियों से बिहारी होने का सबूत मांगा जा रहा है, वहीं गुजरात के लोगों का बिहार की वोटर लिस्ट में नाम आ रहा है। इस स्वाधीनता दिवस हमें बिहार में लोकतंत्र की इस हालत पर गंभीर चिंतन की जरूरत है। हमें जरूरत है कमर कस लेने की। वरना ये लोकतंत्र के भाजपाई हत्यारे, बिहार के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों और मजदूरों के वोट को खा जाएंगे, उनके अधिकार को छीन लेंगे और फिर एक बार बिहार में तानाशाही के सामंती साम्राज्य की स्थापना करेंगे। अधिकार यात्रा में हिस्सा लीजिएगा: तेजस्वी यादव इसलिए सभी बिहारवासियों से आज स्वतंत्रता दिवस के दिन मैं तेजस्वी यादव ये अपील करता हूं कि बिहार में लोकतंत्र, संविधान और स्वाधीनता को बचाएं, घर से निकले आगे आएं। संविधान को नमन करें और शपथ लें कि मिलकर बिहार पर आए इस संकट का सामना करेंगे। 17 अगस्त से शुरू हो रही बिहार वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लीजिए। अपना कर्तव्य निभाइए और बिहार को हर हाल में बचाइए। याद दिला दो अच्छे से इस तानाशाही विभाजनकारी को कि तुम एक इंच भी हिला ना सकोगे अटल अडिग बिहारी को! यह भी पढ़ें- 'फर्जी मतदाता पहचान पत्र रखते हैं तेजस्वी', नित्यानंद राय बोले- वो चाहते हैं कि घुसपैठिए-बांग्लादेशी का नाम नहीं कटे यह भी पढ़ें- 'अब ईवीएम याद नहीं आता, वोटर लिस्ट दिख रही', चुनाव आयोग पर राहुल के आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार
Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Tejashwi Yadav Bihar Politics Independence Day Greetings Voter List Irregularities Bihar Voter Rights Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Bihar Democracy Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजस्वी बोले- बिहार चुनाव का बायकॉट कर सकता है विपक्ष: महागठबंधन इस पर विचार करेगा, वोटर वेरिफिकेशन में फर्...नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी को CM के द्वारा बच्चा कहने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वो तो मेरे पिता के उम्र के ही है न, क्या दिक्कत है बच्चा कहा तो। आगे उन्होंने कहा कि बच्चा जब बोलता press conference of leader of opposition tejashwi...
Read more »
Tejashwi Yadav: एक राखी और एक वोट... रक्षाबंधन पर तेजस्वी का बिहार की बहनों को खुला पत्र, किया सुरक्षा का वादाTejashwi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं को पत्र लिखा है। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं दीं और राजनीतिक समर्थन मांगा। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने महागठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू करने का वादा...
Read more »
तेजस्वी यादव का आरोप- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो मतदाता पहचान पत्र हैंबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं.
Read more »
15 August 2025: किस प्रधानमंत्री ने दिया सबसे छोटा और बड़ा भाषण, जानें पीएम मोदी के 11 भाषणों का वक्तक्या आप जानते हैं कि देश के किस प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बड़ा भाषण दिया है या फिर ऐसा कौन सा पीएम जिसने सबसे छोटा भाषण दिया.
Read more »
79th Independence Day 2025: सनी देओल का बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'सनी देओल के अलावा वरुण धवन ने भी इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 का पोस्टर का शेयर करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.
Read more »
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के 15 संकल्पस्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के 15 संकल्प
Read more »
