Tejashwi Yadav PC: तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव एग्जिट पोल को लेकर सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि “जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया है और इस बार पूरा बिहार बदलाव के मूड में है. 1995 जैसे हालात बन चुके हैं, अब कहीं कोई ‘इफ एंड बट’ की गुंजाइश नहीं बची है.
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान खत्म होते ही अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. इस बीच, महागठबंधन के नेता और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एग्जिट पोल्स को लेकर बड़ा बयान दिया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि “जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया है और इस बार पूरा बिहार बदलाव के मूड में है. 1995 जैसे हालात बन चुके हैं, अब कहीं कोई ‘इफ एंड बट’ की गुंजाइश नहीं बची है.” तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले बिहार की जनता और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दो चरणों के चुनाव में भारी संख्या में भाग लिया. उन्होंने कहा कि “हम सभी सबसे पहले बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं. दो चरण में चुनाव हुआ और जनता ने लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए रिकॉर्ड मतदान किया. यह जनता के विश्वास की जीत है.” एग्जिट पोल पर तेजस्वी का बड़ा बयान तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सर्वे पूरी तरह “गोदी मीडिया के इशारे पर किए गए हैं.” उन्होंने कहा, “जो लोग कल तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सर्वे करते थे, उन्हीं सर्वे में नीतीश कुमार सिर्फ 17 प्रतिशत पर सिमट जाते थे. लेकिन, आज जब चुनाव खत्म हुआ, तो वही मीडिया NDA को भारी बहुमत दिखा रही है. यह सब स्क्रिप्ट के हिसाब से चल रहा है.”तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “SIR को जो बिहार में घुसा दिया गया था, वही अब गोदी मीडिया का नैरेटिव बना रहा है. सैंपल साइज क्या है, उसका मानक क्या है — कोई नहीं बताता. दरअसल, एग्जिट पोल्स सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का जरिया हैं.” “BJP-NDA में बौखलाहट साफ दिख रही है” राजद नेता ने दावा किया कि मतदान के बाद उन्हें बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि “हमारे पास जो ग्राउंड रिपोर्ट आई है, वो बेहद सकारात्मक हैं. BJP और NDA के कैंप में बौखलाहट साफ दिख रही है. लोग लाइन में खड़े होकर वोट दे रहे थे और उसी दौरान चैनलों ने एग्जिट पोल चलाना शुरू कर दिया. यह साफ तौर पर जनता के जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश है.” तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया है. उन्होंने जोड़ा कि “अब बिहार की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठ चुकी है. जनता ने रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दे पर मतदान किया है. हमें पूरा भरोसा है कि परिणाम हमारी उम्मीदों से बेहतर आएंगे.” “1995 जैसा माहौल, इस बार बदलाव तय” तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा कि “1995 जैसे हालात बिहार में फिर बन गए हैं.” उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता बदलाव चाहती है. युवाओं, किसानों और गरीबों ने एकजुट होकर वोट किया है. अब किसी ‘इफ एंड बट’ की कोई गुंजाइश नहीं है. इस बार जनता ने मन बना लिया है -बदलाव होकर रहेगा.” तेजश्वी ने कहा कि ये वोट नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव के लिए डाले गए हैं. सरकार बदलने जा रही है. प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की रणनीति सभी को पता है. पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए. जहां घटनाएं होंगी, वहां कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, लेकिन पूरे बिहार में मिलिट्री से फ्लैग मार्च करवाया जाएगा. इस बार जीत होने जा रही है. हमारे लोग वोट चोरी को रोकेंगे. चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, हमारे लोग देंगे, लेकिन काउंटिंग सेंटर पर डटे रहेंगे. ये सर्वे तो बंगाल और झारखंड भी हरा रहा था. 2024 में ये मीडिया वाले चार सौ पार पहुँचाने की बात कर रहे थे.
Tejashwi Yadav PC बिहार विधानसभा चुनाव 2025 Bihar Election Results बिहार चुनाव परिणाम Tejashwi Yadav Statement तेजस्वी यादव बयान Exit Polls Bihar बिहार एग्जिट पोल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »
बुर्ज खलीफा से पहले कनाडा में थी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत! 7 अजूबों में भी शुमारCN Tower को 1995 में आधुनिक विश्व के सात अजूबों में शामिल किया गया था. हालांकि इसे सबसे ऊंची इमारतों की सूची में शामिल नहीं किया जाता क्योंकि यह मुख्यतः टेलीकॉम और ऑब्ज़र्वेशन के लिए बना है.
Read more »
आतंकी घटना पर यूं ही नहीं बढ़ती कैराना-कांधला की धड़कनें... व्यापार की आड़ में होती रही हैं तस्करीशामली के कैराना-कांधला का नाम आतंकी कनेक्शन में जुड़ता रहा है। इकबाल मलिक उर्फ काना ने गठरी उद्योग शुरू किया था। समझौता एक्सप्रेस से सूखे मेवे की आड़ में हथियार और नकली नोटों की तस्करी होती थी। इकबाल काना ने पाकिस्तान में रिश्तेदारी वाले लोगों का इस्तेमाल किया। 1995 में हथियारों की खेप पकड़ी गई, जिसके बाद काना पाकिस्तान भाग गया। पिछले 30 सालों में...
Read more »
ये शादी होगी मिसाल! CM मोहन यादव के घर आएगी MBBS बहू, सादगी से सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे अभिमन्युCM Mohan Yadav Son Abhimanyu Yadav Wedding Date: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी की डेट फिक्स हो गई है. इस शादी की चर्चा अभी से होने लगी है. क्योंकि, इसमें सीएम की सादगी साफ-साफ देखी जा सकती है. सीएम ने फैसला किया कि छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी. जानें सब...
Read more »
Bihar Election 2025: Record Turnout In Both Phases Of Voting - But What Does It Indicate?Bihar Election 2025: The contest between Chief Minister Nitish Kumar of Janata Dal United (part of NDA) and Tejashwi Yadav of Rashtriya Janata Dal (part of Mahagathbandhan) has remained the focal point of the Bihar elections.
Read more »
Bihar Election 2025: NDA vs Mahagathbandhan - Strengths And WeaknessesBihar Election 2025: The results will make it clear who the people chose and whether the NDA government led by Chief Minister Nitish Kumar will return to power or whether the Mahagathbandhan, led by RJD’s Tejashwi Yadav, was able to woo the citize
Read more »
