School Holiday Tomorrow: देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कल, 12 दिसंबर, 2025 को किन राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे और किन स्टेट के स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे.
School Holiday 12 December 2025: भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में स्कूली छात्रों समेत उनके पेरेंट्स के मन में सवाल रहता है कि क्या कल बच्चों के स्कूल खुले रहेंगे या बंद? अगर आपके भी मन में भी यह कंफ्यूजन है, तो आइए हम आपको इस लेख में बताते हैं कि कल, शुक्रवार, 12 दिसंबर, 2025 के दिन किन राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे और कहां के स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे.
केरल केरल में फिलहाल निकाय चुनाव चल रहे हैं, जिस कारण आज, 11 दिसंबर 2025 को सरकार द्वारा सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी. वहीं, कल की बात करें तो कल को लेकर छुट्टी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चुनाव के कारण कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल पोलिंग बूथ में बदले हुए हैं और शिक्षक भी चुनाव ड्यूटी में हैं. ऐसे में कल भी कुछ स्कूलों के बंद रहने की संभावना है. इसलिए स्टूडेंट्स कल स्कूल जाने से पहले उसके खुले होने की पुष्टि कर लें. वहीं, सरकार ने कल की छुट्टी की बजाय एक नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य में स्कूलों को क्रिसमस की छुट्टियों के लिए 24 दिसंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2026 तक बंद रखा जाएगा, जो पहले 19 दिसंबर, 2025 से 29 दिसंबर, 2025 तक निर्धारित था. ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी से जुड़ने का मौका! परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन तेलंगाना तेलंगाना में अभी पंचायत चुनाव चल रहे हैं, जिस कारण आज, 11 दिसंबर 2025 को सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई. वहीं, कल स्कूल की छुट्टी को लेकर घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, फिर भी छात्र कल स्कूल जाने से पहले उसके खुले होने की जांच कर लें, क्योंकि कई स्कूल चुनाव के कारण मतदान केंद्र में बदले हुए हैं. वहीं, तेलंगाना में अगले चरण के चुनाव के लिए 14 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2025 तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर जम्मू और कश्मीर में समय से पहले बर्फबारी, बढ़ी कड़ाके की ठंड, शीतलहर, घने कोहरे के कारण सरकार ने बच्चों के स्कूल सुरक्षा के मद्देनजर 8 से 14 दिसंबर, 2025 तक बंद करने का ऐलान किया है. दिल्ली-एनसीआर दिल्ली-एनसीआर में कल स्कूल के छुट्टी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. इसलिए अधिकांश स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे. हालांकि, कोहरे, बढ़ी ठंड और वायु प्रदूषण के कारण स्कूल में टाइमिंग में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए छात्रों को सलाह ही जाती है, वे कल स्कूल जाने से पहले क्लास टाइमिंग और मोड की जांच कर लें. ये भी पढ़ें: Success Story: पिता का उठा साया, मां ने हिम्मत बढ़ाया, सेल्फ स्टडी से क्रैक की UPSC, AIR-2 से बनीं IAS
School Holidays Tomorrow School Holiday On 12 December 2025 School Holiday December 12 School Holiday Alert School Holiday Update School Holiday News School Holiday Is Tomorrow School Holiday State Wise School Holiday List 12 December 2025 School Holiday School Holiday 12 December 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tomorrow School Holiday: రేపు విద్యాసంస్థలు ఎందుకు బందో మీకు తెలుసా? ఉద్యోగస్తులకు కూడా సెలవు..Tomorrow School Holiday: కేరళతోపాటు తెలంగాణలో రేపు మొదటి విడత పంచాయతీ ఎలక్షన్స్ జరగబోతున్నాయి. ఇందులో భాగంగా రేపు కొన్నిచోట్ల పాఠశాలలకు ప్రత్యేకమైన సెలవు లభించబోతోంది. అయితే, తెలంగాణలో ఎక్కడెక్కడ ప్రత్యేకమైన సెలవులు ఉంటాయో ఇప్పుడు తెలుసుకోండి.
Read more »
School Holiday: स्टूडेंट्स ध्यान दें, कल इन राज्यों में नहीं खुलेंगे स्कूल, स्टेट वाइड देखें लिस्टSchool Holiday Tomorrow: कल, 11 दिसंबर 2025 को किन राज्यों में स्कूल की छुट्टी रहेगी? आइए हम आपको स्टेट वाइज इसके बारे में बताते हैं.
Read more »
School Sports: राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को होगा डोप टेस्ट, देश भर की 41 यूनिट की टीमें लेंगी हिस्साNational School Athletics in Lucknow: माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी की ओर से अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 17 दिसंबर तक होगी।
Read more »
Drunk School Teacher: తరగతి గదిలో మందు తాగిన టీచర్..అభం శుభం తెలియని విద్యార్థులతో అసభ్యంగా..చివరికి!Drunk School Teacher Dance Video: మహారాష్ట్రలోని నాందేడ్ జిల్లాలోని షేఖాపూర్ గ్రామంలోని ఓ షాకింగ్ సంఘటన వెలుగులోకి వచ్చింది. స్థానికంగా ఉన్న జిల్లా పరిషత్ పాఠశాలలో ఒక అవమానకరమైన సంఘటన వెలుగులోకి వచ్చింది. అనంత్ వర్మ అనే ఉపాధ్యాయుడు పాఠశాలలో ఫుల్గా మద్యం తాగి డ్యూటీకి వచ్చాడు.
Read more »
Bangaon Incident: ক্লাসরুমেই এইটের ছাত্রীর সঙ্গে অস্থায়ী কর্মী... বন্ধুদের ঘর থেকে বের করে দিয়ে চরম নোংরামি...Class 8 student reportedly physical Harassed in School at Bangoan
Read more »
Public Holiday: 27 डिसेंबरला शाळा-कॉलेज, कार्यालयांना सुट्टी जाहीर, जिल्हाधिकाऱ्यांचे आदेश!Public Holiday: उत्तर प्रदेशातील उन्नाव जिल्ह्याचे जिल्हा दंडाधिकारी गौरांग राठी यांनी 27 डिसेंबर 2025 म्हणजेच शनिवार या दिवशी संपूर्ण जिल्ह्यात सार्वजनिक सुट्टी जाहीर केली आहे. आता हा दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह जी यांच्या जयंती निमित्त साजरा होणार आहे.
Read more »
