School News: गाजीपुर में 469 परिषदीय विद्यालय बंद किए जाएंगे! सरकार ने लिया फैसला

Merger Of Schools News

School News: गाजीपुर में 469 परिषदीय विद्यालय बंद किए जाएंगे! सरकार ने लिया फैसला
स्कूलों का विलयगाजीपुर समाचारसरकारी स्कूल
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

जनपद के 469 परिषदीय विद्यालय ऐसे है, जहां 50 से कम छात्र पढ़ रहे हैं।अब इन स्कूलों का समीप के स्कूलों में विलय किया जाएगा। इस निर्णय के तहत छात्रों को नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा।

अमितेश कुमार सिंह, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन में लगातार कमी देखी जा रही है। सरकार की ओर से 3 लाखों रुपये खर्च कर इन स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद छात्र संख्या में गिरावट थम नहीं रही है। इस स्थिति ने शिक्षा विभाग के समक्ष नई चुनौती खड़ी कर दी है। जनपद के 469 परिषदीय विद्यालय ऐसे है, जहां 50 से कम छात्र पढ़ रहे हैं। अब इन स्कूलों का समीप के स्कूलों में विलय किया जाएगा। इस निर्णय के तहत छात्रों को नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा, जबकि खाली भवनों को बाल वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। बाल वाटिकाओं में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गाजीपुर में कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, लेकिन कम नामांकन के कारण कई स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम है। शासन के निर्देश पर ‘पेयरिंग ऑफ स्कूल’ योजना के तहत 50 से कम छात्रों वाले विद्यालयों को मर्ज किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि विभाग के स्तर पर ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार हो गई है। सूची जल्द शासन को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 75 से कम छात्रों वाले स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं। इसी क्रम में यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत अभिभावकों को जागरूक करने की कोशिश की, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर रुचि कम रही। विलय के बाद खाली भवनों को न केवल बाल वाटिका, बल्कि पोषण वाटिका के रूप में भी विकसित किया जाएगा। शिक्षाविदों के अनुसार यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के अभिभावकों को इस नियम से कुछ व्यावहारिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है ।अगर उनके गांव का विद्यालय का विलय अन्य स्कूलों में होगा तो बच्चों को पहले के तुलना अब ज्यादा दूरी विद्यालय जाने के लिए तय करनी पड़ सकती है।.

अमितेश कुमार सिंह, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन में लगातार कमी देखी जा रही है। सरकार की ओर से 3 लाखों रुपये खर्च कर इन स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद छात्र संख्या में गिरावट थम नहीं रही है। इस स्थिति ने शिक्षा विभाग के समक्ष नई चुनौती खड़ी कर दी है। जनपद के 469 परिषदीय विद्यालय ऐसे है, जहां 50 से कम छात्र पढ़ रहे हैं। अब इन स्कूलों का समीप के स्कूलों में विलय किया जाएगा। इस निर्णय के तहत छात्रों को नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा, जबकि खाली भवनों को बाल वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। बाल वाटिकाओं में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गाजीपुर में कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, लेकिन कम नामांकन के कारण कई स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम है। शासन के निर्देश पर ‘पेयरिंग ऑफ स्कूल’ योजना के तहत 50 से कम छात्रों वाले विद्यालयों को मर्ज किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि विभाग के स्तर पर ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार हो गई है। सूची जल्द शासन को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 75 से कम छात्रों वाले स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं। इसी क्रम में यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत अभिभावकों को जागरूक करने की कोशिश की, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर रुचि कम रही। विलय के बाद खाली भवनों को न केवल बाल वाटिका, बल्कि पोषण वाटिका के रूप में भी विकसित किया जाएगा। शिक्षाविदों के अनुसार यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के अभिभावकों को इस नियम से कुछ व्यावहारिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है ।अगर उनके गांव का विद्यालय का विलय अन्य स्कूलों में होगा तो बच्चों को पहले के तुलना अब ज्यादा दूरी विद्यालय जाने के लिए तय करनी पड़ सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

स्कूलों का विलय गाजीपुर समाचार सरकारी स्कूल यूपी समाचार Ghazipur News Council School Ghazipur School Government School Up News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA : अमेरिका में पेनी का सिक्का बंद, सरकार ने क्यों लिया फैसला!DNA : अमेरिका में पेनी का सिक्का बंद, सरकार ने क्यों लिया फैसला!DNA : अमेरिकी टकसाल (U.S. Mint) ने पेनी बंद करने के लिए अपना अंतिम ऑर्डर दे दिया है, और इसके पूरा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता सरकार बढ़ाने जा रही पेंशन, जानिए किन्हें और कितना होगा फायदा?दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता सरकार बढ़ाने जा रही पेंशन, जानिए किन्हें और कितना होगा फायदा?Rekha Gupta News: दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिससे उन्हें आर्थिक मदद और जीवनयापन में राहत मिलेगी.
Read more »

लाडकी बहन योजना पर सरकार का बड़ा कदम, इन महिलाओं के नाम कटना तयलाडकी बहन योजना पर सरकार का बड़ा कदम, इन महिलाओं के नाम कटना तयमहाराष्‍ट्र में सरकारी नौकरी कर रही मह‍िलाओं के भी माझी लाडकी बह‍िन योजना का लाभ लेने की खबरें आई थीं। अब सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला कर ल‍िया है।
Read more »

नक्सलियों पर एक्शन के साथ अब छत्तीसगढ़ बांध निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी, 49000 करोड़ का है प्रोजेक्टनक्सलियों पर एक्शन के साथ अब छत्तीसगढ़ बांध निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी, 49000 करोड़ का है प्रोजेक्टबस्तर में 49000 करोड़ रुपये की सिंचाई और जलविद्युत परियोजनाओं का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार ने रखा है। नक्सल विरोधी अभियानों के बाद यह फैसला लिया गया है।
Read more »

बिहार: 1594000 लाख के घोटाले में दूसरा 'विकेट' गिरा, तीन बाकी; DM के आदेश के बाद हरकत में शिक्षा विभागबिहार: 1594000 लाख के घोटाले में दूसरा 'विकेट' गिरा, तीन बाकी; DM के आदेश के बाद हरकत में शिक्षा विभागBihar School News: सीतामढ़ी के श्री गांधी उच्च विद्यालय, परिहार में 15.
Read more »

उर्दू-फारसी के शब्दों की जगह हिंदी में होंगे सभी सरकारी कामकाज, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसलाउर्दू-फारसी के शब्दों की जगह हिंदी में होंगे सभी सरकारी कामकाज, भजनलाल सरकार का बड़ा फैसलाराजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में सभी सरकारी कामकाज सरल हिंदी भाषा में किए जाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:00