Rajasthan Schools New Academic Session Update: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है। इस बार स्कूलों में पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियां नए अवसर और सीखने के साथ होंगी। इस बार राज्यभर में स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए 'प्रवेशोत्सव' पहल की गई है। यहां जानिए...
Rajasthan School Admissions from 1 April 2026: राजस्थान में पहली बार 1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इस बार बच्चों के लिए प्रवेश अभियान चलाया जा रहा है। राज्यभर के राजकीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए नई पहल ‘प्रवेशोत्सव 2026’ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों का नामांकन बढ़ाना और डाॅपआउट रेट कम करना है। इसके लिए शिक्षक और कर्मचारी छात्रों का नामांकन कर रहे हैं।नए सत्र में प्रवेश और पढ़ाई को लेकर शिक्षा विभाग ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और राज्य से लेकर हर स्कूल तक स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां कुछ जरूरी बातें हैं, जिन्हें एडमिशन से पहले समझना जरूरी हैं।अप्रैल से ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआतराजस्थान में पहले नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होता था। हालांकि, 2026 में पहली बार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है। यही वजह थी कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 में भी नया रिकाॅर्ड बना है। पहली बार दोनों क्लास के रिजल्ट मार्च में जारी किए गए। 10वीं का परिणाम 24 मार्च 2026 को आया था जबकि 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया। अब तक राजस्थान बोर्ड रिजल्ट मई में जारी किए जाते थे।इस बार ‘प्रवेशोत्सव 2026’ की नई पहलराजस्थान सरकार के ऑफिशियल x.
com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस बार राज्य में ‘प्रवेशोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इससे स्कूल एडमिशन में नामांकन बढ़ाने पर फोकस है। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों की टीमें अपने स्कूलों के पास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर 3 से 18 साल की आयु के बच्चों की पहचान और नामांकन कर रही हैं। ‘प्रवेशोत्सव 2026’ के दौरान स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन से पढ़ाई-लिखाई की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। विभाग ने छात्रों को समय से किताबें वितरित करने के लिए निर्देश दिए हैं। ज्यादातर किताबें 25 मार्च तक जिलों में पहुंच चुकी हैं और बाकी बची किताबें 1 अप्रैल तक पहुंच जाएंगी। School Admission 2026: नए सत्र में प्रवेश से जुड़ीं बातेंइस बार स्कूली शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नए सत्र में पढ़ाई से जुड़ी चीजों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें प्रवेश से पहले जानना जरूरी हैं- पहली बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। स्कूलों में नए सत्र के लिए ‘प्रवेशोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल में शामिल हो सकें। गर्मियों की छुट्टी से पहले बच्चों को सभी किताबें और पढ़ाई की सामग्री मिल जाएगी, जिससे वे छुट्टियों में भी पढ़ाई कर सकें। राजकीय स्कूलों में बच्चों को बच्चों को किताबें, स्कूल यूनिफॉर्म, मिड-डे मील और अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाएंगी।बच्चों का नामांकन कर रहे शिक्षक और कर्मचारी‘प्रवेशोत्सव 2026’ के तहत 27 मार्च को पहला हाउसहोल्ड सर्वे हो चुका है। इसमें राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्कूल के आसपास क्षेत्रों में जाकर घर-घर उन बच्चों को चिह्नित किया, जो स्कूल एडमिशन के लिए योग्य थे। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में भेजने के लिए प्रेरित किया। दूसरा सर्वे 4 अप्रैल, तीसरा 10 अप्रैल और चौथा सर्वे 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
Rajasthan School Admission 2026-27 Rajasthan Schools Reopen Tomorrow Praveshotsav 2026 Rajasthan Rajasthan Education Guidelines 2026 New Academic Session Rajasthan 2026-27 School Admission Drive Rajasthan Rajasthan Government School Update Student Enrollment Campaign Rajasthan Rajasthan School Rules And Guidelines
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
भारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णवभारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे : अश्विनी वैष्णव
Read more »
आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहींमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहीं
Read more »
द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी की उम्मीद जताईद्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी की उम्मीद जताई
Read more »
