School Timings Changed: रेवाड़ी में बदला स्कूलों का समय; अब ये होगा 1 से 8वीं तक के बच्चों का टाइमिंग

Rewari-General News

School Timings Changed: रेवाड़ी में बदला स्कूलों का समय; अब ये होगा 1 से 8वीं तक के बच्चों का टाइमिंग
Rewari HeatwaveSchool Timings ChangedHeatwave
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

रेवाड़ी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान 45.

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को अधिकतम 45.5 तो न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि इसी माह 17 मई को अधिकतम तापमान 45.

6 डिग्री सेल्सियस था लेकिन न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ होने और हल्की हवा चलने के बाद लू के थपेड़ों ने हाल बेहाल किया। पंखा, कूलर और एसी भी गर्म हवा फेंक रहे थे। घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलना दूभर हुआ। बताया गया कि सुबह दस बजे से ही आसमान साफ होने के साथ हवा की गति भी सुस्त होने से उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी जो सूर्यास्त भी सात बजे के आसपास हुआ। बुधवार को भी सुबह साढ़े 11 बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं, दोपहर बाद इसमें और बढ़ोतरी होती गई और इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों, बुजुर्गों और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। नियमित अंतराल पर तरल पदार्थ का सेवन करते रहने और बहुत जरूरी काम नहीं होने पर 12 से तीन बजे के दौरान बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। बहुत जरूरी है तो सिर पर कपड़ा या टोपी पहनकर ही निकलना चाहिए। अपने साथ पानी की बोतल रखें ताकि 15 से 20 मिनट में पीते रहें। अब सात से 12 बजे तक खुलेंगे पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बृहस्पतिवार से जिले के सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक सुबह सात से 12 बजे तक ही लगेंगे। उपायुक्त अभिषेक मीणा की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दिए निर्देश अनुसार इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालय मुखियाओं को सूचित करने के निर्देश हैं। अब आगामी आदेश तक जिले के सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक सुबह सात से 12 बजे तक ही खुलेंगे। हालांकि स्टाफ सदस्य डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद सांभरिया का कहना है कि इसके अतिरिक्त विद्यालय मुखियाओं को गर्मी से बचाव के लिए हिदायतें भी दी हैं। इनमें सभी विद्यालयों में ओआरएस घोल के पैकेट रखना व पिलाना सुनिश्चित करना होगा, विद्यालय की छुट्टी के समय विद्यार्थियों को पानी पिलाकर भी घर भेजना सुनिश्चित करना होंगा, विद्यार्थियों से धूप में कोई भी गतिविधि नहीं कराए जा सकेंग, धूप से बचने के लिए सभी विद्यार्थियों को सूती कपड़े से सिर ढकने के लिए प्रेरित करना होगा। पिछले साल भी ऐसा ही था मौसम वैसे तो मई और जून माह में गर्मी पड़ती है। इस बार मई माह के आरंभ में अंधड़, बूंदाबांदी और वर्षा हुई थी इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही तापमान में उछाल और लू की थपेड़ों ने परेशान करना शुरू किया। इस साल मई माह में अभी तक 11.80 मिलीमीटर वर्षा भी हो चुकी है जबकि पिछले साल दो मिलीमीटर भी नहीं हुई थी। पिछले सात दिनों के तुलना में तापमान देखें तो पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rewari Heatwave School Timings Changed Heatwave High Temperature Summer Season Health Advisory आसमान से बरसी आग Schools Timings Heatwave Conditions रेवाड़ी न्यूज़ Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोटा में हीट वेव के चलते स्कूलों का समय बदला: कल से 8 वीं तक के स्कूल साढ़े 7 से 11 बजे तक खुलेंगेकोटा में हीट वेव के चलते स्कूलों का समय बदला: कल से 8 वीं तक के स्कूल साढ़े 7 से 11 बजे तक खुलेंगेराजस्थान में हीटवेव के अलर्ट को देखते हुई कोटा में स्कूलों का समय बदला गया है। कोटा में प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के स्टूडेंट का स्कूल का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक का रहेगा। इस सम्बंध में जिला कलेक्टर डॉ.
Read more »

हीट वेव के चलते उदयपुर में स्कूलों का समय बदला: प्री प्राइमरी से 12वीं तक अब प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे त...हीट वेव के चलते उदयपुर में स्कूलों का समय बदला: प्री प्राइमरी से 12वीं तक अब प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे त...उदयपुर में भीषण गर्मी लू (हीट वेव) को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय 1 मई से बदला दिया है।
Read more »

UP Nursing Colleges: सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन का नियम बदला, अब देना होगा ये इम्तिहानUP Nursing Colleges: सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन का नियम बदला, अब देना होगा ये इम्तिहानउत्तर प्रदेश के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में भी अब जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी जीएनएम पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। यह व्यवस्था 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय यह परीक्षा कराएगा। सरकारी क्षेत्र के नौ नर्सिंग कॉलेजों में जीएनएम की 453 सीटों पर प्रवेश परीक्षा से एडमिशन...
Read more »

1500 वाली जांच सिर्फ 300 रुपए में, अब गरीब मरीजों का आसानी से होगा इलाज1500 वाली जांच सिर्फ 300 रुपए में, अब गरीब मरीजों का आसानी से होगा इलाज1500 वाली जांच सिर्फ 300 रुपए में, गोरखपुर अस्पताल में आई ये आधुनिक मशीन, अब गरीब मरीजों का आसानी से होगा इलाज
Read more »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टदिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टWeather changed in Delhi-NCR, hail fell along with rain, what is the IMD alert, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्ट
Read more »

स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब इस समय तक चलेगी क्लासेजस्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब इस समय तक चलेगी क्लासेजSchool Timing Change: स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब इस समय तक चलेगी क्लासेज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:42