School Closed: दिल्ली में GRAP-3 का 'जहरीला' अटैक, क्या फिर बंद होंगे बच्चों के स्कूल?

Delhi School News

School Closed: दिल्ली में GRAP-3 का 'जहरीला' अटैक, क्या फिर बंद होंगे बच्चों के स्कूल?
School ClosedDelhi NCR GRAP-3 RestrictionsDelhi Grap 3
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

School Closed, Delhi NCR GRAP-3 Restrictions: दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. बीच में एक्यूआई का स्तर कम होने पर सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे. लेकिन अब ग्रैप 3 लग जाने से सभी जानना चाहते हैं कि क्या दिल्ली में स्कूल भी बंद हो जाएंगे.

नई दिल्ली . दिल्ली-एनसीआर के स्कूली बच्चे विंटर वेकेशन पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन यहां माहौल कुछ और ही बना हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर फिर से चरम पर है. AQI के 400 के पार पहुंचने के बाद कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट के निर्देशों पर फिर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का चरण III लागू कर दिया गया है.

इसका मतलब है कि राजधानी और आस-पास के इलाकों में कई सख्त प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे. इन प्रतिबंधों का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा. इसमें निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी शामिल है. प्रदूषण का बढ़ता स्तर देखते हुए सबसे बड़ा सवाल है कि क्या छात्रों को जहरीली हवा से बचाने के लिए स्कूल बंद किए जाएंगे और दफ्तरों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ मोड पर लौटना पड़ेगा? GRAP-3 के जरिए हवा की गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोका जाता है. इस चरण के तहत कई सख्त कदम उठाए जाते हैं. प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार जल्द ही स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. क्या दिल्ली के स्कूल बंद होंगे? नवंबर में जब GRAP के प्रतिबंध लागू हुए थे, तब छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड पर पढ़ाई का फैसला लिया गया था. माना जा रहा है कि एक बार फिर इसी तरह के निर्देश जारी किए जा सकते हैं. इससे कम उम्र के बच्चों को बाहर की जहरीली हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सकेगा. इसके साथ ही सरकारी और निजी दफ्तरों को भी कर्मचारियों की संख्या 50% तक सीमित करने और वर्क फ्रॉम होम लागू करने की सलाह दी जाती है. GRAP-3 कब लागू होता है? ग्रैप यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान प्रदूषण की गंभीरता के आधार पर लागू किया जाता है. GRAP-3 तब लागू होता है, जब AQI का स्तर 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है. इसे ‘गंभीर’ श्रेणी माना जाता है. इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो जाती है. बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ता है. इसीलिए छोटे बच्चों के स्कूल ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिए जाते हैं और स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज भी बंद हो जाती हैं. वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस स्टाफ पर असर GRAP-3 लागू होने के बाद ऑफिस के लिए भी कई दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं. CAQM सरकारी और निजी दफ्तरों को सलाह देता है कि वे अपने कर्मचारियों की संख्या सीमित करें और 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें. इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होती है. इस पर अंतिम फैसला दिल्ली सरकार लेती है. माना जा रहा है कि ग्रैप 3 लागू होने के बाद ऑफिस में काम करने वालों के लिए भी सख्त गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं. जल्द शुरू हो सकती है विंटर वेकेशन दिल्ली में ठंड का असर नजर आना शुरू हो गया है. तापमान में गिरावट के साथ ही आज दिल्ली-एनसीआर पर कोहरे की चादर भी लिपटी हुई थी. दिल्ली के स्कूलों में जल्द ही विंटर वेकेशन का ऐलान किया जा सकता है. ग्रैप 3 लागू होने के बाद माना जा रहा है कि विंटर वेकेशन जल्दी या 2 फेज में भी घोषित की जा सकती हैं. इसका मतलब है कि पहले 1 हफ्ते स्कूल बंद होने के बाद मौसम का मिजाज देखा जाएगा. अगर मौसम में कोई सुधार नहीं होता है तो उसी समय छुट्टी बढ़ा सकते हैं वरना कुछ दिन स्कूल खोलकर फिर विंटर वेकेशन के फेज 2 की घोषणा की जा सकती है. यह भी पढ़ें- UPSC में रैंक 2, 5700 करोड़ के घोटाले ने पहुंचाया जेल, पत्नी और दामाद भी IAS

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

School Closed Delhi NCR GRAP-3 Restrictions Delhi Grap 3 Delhi Pollution Delhi Winter Vacation Delhi School Closed दिल्ली का मौसम दिल्ली ग्रैप 3 दिल्ली में प्रदूषण स्कूल बंद दिल्ली स्कूल बंद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bangaon Incident: ক্লাসরুমেই এইটের ছাত্রীর সঙ্গে অস্থায়ী কর্মী... বন্ধুদের ঘর থেকে বের করে দিয়ে চরম নোংরামি...Bangaon Incident: ক্লাসরুমেই এইটের ছাত্রীর সঙ্গে অস্থায়ী কর্মী... বন্ধুদের ঘর থেকে বের করে দিয়ে চরম নোংরামি...Class 8 student reportedly physical Harassed in School at Bangoan
Read more »

Video: Pakistan PM Gatecrashes Putin-Erdogan Closed-Door Talks After 40-Minute WaitVideo: Pakistan PM Gatecrashes Putin-Erdogan Closed-Door Talks After 40-Minute WaitHoping to secure at least a brief interaction with the Russian president, Sharif walked into the venue where Putin and Erdoğan were engaged in bilateral discussions. He is believed to have left roughly ten minutes later.
Read more »

क्लासरूम में बच्चे ने बुलंद आवाज में गाई शिवाजी महाराज की आरती, टीचर्स ने बढ़ाया हौसला, सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटेक्लासरूम में बच्चे ने बुलंद आवाज में गाई शिवाजी महाराज की आरती, टीचर्स ने बढ़ाया हौसला, सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटेSchool Kid Singing Shivaji Maharaj Arti Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीत लेने वाला वीडियो, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दिल्ली में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू, वाहनों पर सख़्त पाबंदीदिल्ली में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू, वाहनों पर सख़्त पाबंदीदिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण GRAP-3 लागू कर दिया गया है। इसके तहत कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनमें कुछ वाहनों के चलने पर रोक भी शामिल है। यह फैसला शहर में वायु गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि प्रदूषण को कम किया जा...
Read more »

दिल्ली में AQI 400 पार, CAQM ने लागू किया GRAP-3, सख्त पाबंदियां शुरूदिल्ली में AQI 400 पार, CAQM ने लागू किया GRAP-3, सख्त पाबंदियां शुरूदिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है. जिसके चलते सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.
Read more »

Delhi Air Quality Turns ‘Severe’; CAQM Enforces Stage 3 GRAPDelhi Air Quality Turns ‘Severe’; CAQM Enforces Stage 3 GRAPAs Delhi’s air quality slipped again into the “severe” category on Saturday, the Commission for Air Quality Management in NCR and Adjoining Areas (CAQM) imposed Stage 3 of the Graded Response Action Plan (GRAP).
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:28:30