Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार करें भूतेश्वर महादेव के दर्शन, सिर्फ जल चढ़ाने से मनोकामना होगी पूरी

Sawan 2025 News

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार करें भूतेश्वर महादेव के दर्शन, सिर्फ जल चढ़ाने से मनोकामना होगी पूरी
Sawan 2025 Ka Pehla Somwar Kab HaiSawan 2025 Ka Pehla SomwarSawan Somwar 2025
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

सावन की शुरूआत होते ही देशभर में शिवभक्तों की धूम दिखाई दे रही है. देश के कोन-कोने में स्थित शिव मंदिरों से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. कई भक्त कांवड़ यात्रा कर बाबाधाम पहुंच रहे तो कई उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

Sawan 2025 : सावन के पहले सोमवार करें भूतेश्वर महादेव के दर्शन, सिर्फ जल चढ़ाने से मनोकामना होगी पूरी Sawan 2025 : सावन के पहले सोमवार करें भूतेश्वर महादेव के दर्शन, सिर्फ जल चढ़ाने से मनोकामना होगी पूरी Sawan Somwar 2025 : 11 जुलाई से सावन का आगमन हो चुका है, ऐसे में 14 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार पड़ रहा है.

सावन महीने का हर सोमवार शिव भक्तों के लिए खास महत्व रखता है. सावन के पूरे महिने खासकर सोमवार वाले दिन शिवभक्त भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं. इस कड़ी में हम आपको छत्तीसगढ़ के सबसे प्राचीन और एतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर के बारे में बताने जा रहे, जहां सावन के पहले सोमवार आप महादेव को जल अर्पित कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.सावन की शुरूआत होते ही देशभर में शिवभक्तों की धूम दिखाई दे रही है. देश के कोन-कोने में स्थित शिव मंदिरों से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. कई भक्त कांवड़ यात्रा कर बाबाधाम पहुंच रहे तो कई उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.ऐसे में अगर आप छत्तीसगढ़ या इसके आसपास कहीं रहते हैं, तो भूतेश्वर महादेव के दर्शन करने जरूर पहुंचे. भूतेश्वर महादेव गरियाबंद जिले में स्थित है और यहां सावन के हर सोमवार भक्तों का ताता लगता हुआ दिखाई देता है.भूतेश्वर महादेव स्थित शिवलिंग एक प्राकृतिक शिवलिंग है, जिसकी मान्यता ज्योतिर्लिंग जैसी ही मानी जाती है. कहते हैं कि भूतेश्वर महादेव शिवलिंग की ऊंचाई साल दर साल बढ़ते ही जा रही है. शिवलिंग के इस चमत्कारी पहलू से शिवभक्त यहां खींचे चले आते हैं. यहां सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. राजस्व विभाग के अनुसार, हर साल शिवलिंग की ऊंचाई 6-8 इंच तक बढ़ रही है.सावन के महीने यहां भव्य मेले का आयोजन होता है. मेले की भव्यता को गुलजार करने यहां दूसरे राज्यों से भी भक्त आते हैं. इस शिवलिंग की भव्यता और मान्यता इतनी है कि यहां सावन के पहले सोमवार से ही कांवड़ियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है.भूतेश्वर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आपको मौरादा पहुंचना होगा. जो गरियाबंद जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर घने जंगलों में स्थित है. कई बार दर्शन करने पहुंचे भक्त बताते हैं कि इन घने जंगलों से गुजरते वक्त उन्हें सांड की दहाड़ सुनाई देती थी लेकिन यहां पहुंचने पर कोई सांड नजर नहीं आता है. कई लोगों का कहना है कि ये आवाज शिव जी की सवारी नंदी की हो सकती है.वर्तमान में शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 18 फीट है और गोलाई 21 फीट है. भूतेश्वर शिवलिंग को भर्कुरा महादेव के नाम से भी जाना जाता है. यहां सावन के हर सोमवार जल चढ़ाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है.Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर आधारित है. ZEE NEWS इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार करें भूतेश्वर महादेव के दर्शन, सिर्फ जल चढ़ाने से मनोकामना होगी पूरीRatlam News: एमपी का अनोखा शिव मंदिर, जहां घुटनों के बल चलकर होते हैं भोलेनाथ के दर्शन, बिजली गिरने से बनी थी गुफाMP Famous Park: चंबल घाटी के पास बना है 'वेस्ट टू वंडर पार्क', सिर्फ 10 रुपए में दिल्ली जैसा होगा ऐहसासRestart Memu Train: छत्तीसगढ़वासियों के लौटे पुराने दिन! लॉकडाउन के बाद इन रेलवे स्टेशनों पर फिर होगी चहल-पहलMP ka Mausam: पानी से लबालब हुआ रीवा-सागर और जबलपुर, कटनी-भिंड समेत 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Sawan 2025 Ka Pehla Somwar Kab Hai Sawan 2025 Ka Pehla Somwar Sawan Somwar 2025 Bhuteshwar Mahadev Chhattisgarh Bhuteshwar Mahadev Cg Bhuteshwar Mahadev Sawan Mela Sawan Somwar Mahadev Darshan सावन 2025 का पहला सोमवार कब है सावन 2025 का पहला सोमवार भूतेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देवताओं के गुरु से अपने लिए ज्ञान, संतान और धन-धान्य चाहिए तो इन मंदिरों में जाकर करें दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामनादेवताओं के गुरु से अपने लिए ज्ञान, संतान और धन-धान्य चाहिए तो इन मंदिरों में जाकर करें दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामनादेवताओं के गुरु से अपने लिए ज्ञान, संतान और धन-धान्य चाहिए तो इन मंदिरों में जाकर करें दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना
Read more »

Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये चीजें, महादेव की बरसेगी कृपाSawan 2025: सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये चीजें, महादेव की बरसेगी कृपाSawan 2025: हिंदू धर्म में सावन की काफी मान्यता है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर निवास करते है. धर्म-कर्म
Read more »

सावन में शनि से लेकर शुक्र तक सभी ग्रह बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों पर होगी नोटों की बारिशसावन में शनि से लेकर शुक्र तक सभी ग्रह बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों पर होगी नोटों की बारिशसावन का महीना 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है और महादेव के इन शुभ दिनों का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा.
Read more »

लाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रालाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रालाखों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन, मनोकामना होगी पूरी : संबित पात्रा
Read more »

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर होगा भद्रा काल का साया, इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजाSawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर होगा भद्रा काल का साया, इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजाSawan 2025 First Somwar Bhadra Kaal timing Know here Lord Shiva Puja shubh muhurt । सावन के पहले सोमवार पर होगा भद्रा काल का साया, इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा
Read more »

Sawan 2025: शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने के धार्मिक और ज्योतिषीय लाभ, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्नSawan 2025: शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने के धार्मिक और ज्योतिषीय लाभ, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्नSawan 2025: Religious and astrological benefits of offering cloves on Shivling । शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने के धार्मिक और ज्योतिषीय लाभ, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:37:14