Sawan 2024 jalabhishek ka samay: सावन के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो आपके सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक उत्तम योग माना जाता है. सावन में शिव जी के जलाभिषेक का बड़ा महत्व है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ.
भगवान शिव का प्रिय माह सावन का प्रारंभ होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं. सावन को श्रावण भी कहते हैं. सावन के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो आपके सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक उत्तम योग माना जाता है.
इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, वह सफल सिद्ध होगा. सावन चातुर्मास में आता है, उस समय भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं, भगवान शिव जगत के पालनहार होते हैं और मोक्ष भी प्रदान करते हैं. पूरे सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना विधि विधान से की जाती है. उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के दुख दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है कि सावन माह में शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं. इस वजह से सावन में शिव जी के जलाभिषेक का बड़ा महत्व है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि सावन के पहले दिन शिव जी के जलाभिषेक का शुभ समय क्या है? श्रावण मास के पहले दिन कौन से योग बन रहे हैं? कब शुरू हो रहा सावन 2024? हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को देखा जाए तो इस साल सावन का प्रारंभ 22 जुलाई से होगा. ये भी पढ़ें: मंगल गोचर इन 6 राशिवालों पर होगा भारी, आर्थिक तंगी और उथल-पुथल से होंगे परेशान, जानें अशुभ प्रभाव? सावन 2024 के पहले दिन बना सर्वार्थ सिद्धि योग पंचांग के अनुसार, सावन के पहले दिन 22 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. यह योग सुबह 5 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगा और रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. यह एक शुभ योग है. सावन 2024 जलाभिषेक का समय सावन के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:15 ए एम से 04:56 ए एम तक है. इस समय में आपको स्नान कर लेना चाहिए. यह सबसे अच्छा समय माना जाता है. उसके बाद कपड़े पहनकर शिव मंदिर जाएं या घर पर ही शिवलिंग की साफ सफाई करें. उसके बाद जलाभिषेक करें. सावन के पहले दिन आप जलाभिषेक सूर्योदय के समय 05:37 ए एम से कर सकते हैं. उस समय प्रीति योग और श्रवण नक्षत्र होगा. इसके अलावा आप चाहें तो जलाभिषेक सर्वार्थ सिद्धि योग में कर सकते हैं. उसका समय सुबह 5 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ है. ये भी पढ़ें: 7 जुलाई को होगा कर्क में शुक्र गोचर, इन 5 राशिवालों की राजाओं जैसी होगी लाइफ, मौज में कटेंगे दिन! जलाभिषेक के नियम ज्योतिषाचार्य डॉ. भार्गव का कहना है कि किसी भी पूजा पाठ के लिए आपकी भावना का सच्चा होना जरूरी है. मन में छल-कपट हो और आप पूजा, उपवास आदि करें तो उसका कोई लाभ नहीं होता है. वह सब व्यर्थ है. भगवान भी आपकी भावना को समझते हैं और उस अनुसार ही फल देते हैं. भगवान शिव भोले हैं, लेकिन प्रचंड क्रोधी भी हैं. आइए जानते हैं कि शिव जी के जलाभिषेक के क्या नियम हैं? 1. एक लोटे में साफ जल भर लें. यदि गंगाजल हो तो उसे मिला लें. 2. उस पानी में अक्षत्, सफेद चंदन, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भी डाल सकते हैं. 3. उसके बाद दोनों हाथों से शिवलिंग पर लोटे से जलाभिषेक करें. 4. जलाभिषेक के समय भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करें. 5. जलाभिषेक के बाद शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें. शिवलिंग के जलाधारी के बाएं से परिक्रमा शुरु करके उसके दांए तक जाएं, फिर वापस आ जाएं. शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें. यह वर्जित है.
Sawan 2024 Start Date Sawan 2024 Sarvartha Siddhi Yoga Jalabhishek Ka Samay Rules For Offering Water On Shivling Jalabhishek Ke Niyam Shiv Ji Ka Abhishek Kaise Karen Sawan Ka Pahla Din 2024 सावन 2024 जलाभिषेक का समय जलाभिषेक के नियम श्रावण 2024 सावन का पहला दिन कब है सावन में शिव पूजा कैसे करें शिव जी का जलाभिषेक कैसे करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sawan 2024: इस दिन से शुरू होगा सावन का महीना, जानें 29 दिन के महीने में कितने पड़ेगे सावन सोमवारSawan 2024: सनतान धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व है. ये महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है. सावन के महीने में सोमवार को व्रत और भगवान शिव की पूजा का शुभ फलदायी मानी जाती है. इस बार सावन के महीने में कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं.
Read more »
गुप्त नवरात्रि पर करें यह अचूक उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें महत्वअयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन 15 जुलाई दिन सोमवार को होगा.
Read more »
Sawan 2024: शिव जी को करना चाहते हैं प्रसन्न? सावन में अर्पित करें ये चीजें, जानें कब से हो रहा शुरूSawan 2024: मान्यता है की सावन माह में अगर आप भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ ही ये भोग अर्पित करेंगे तो इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा.
Read more »
Sawan 2024: अद्भुत संयोग में शुरू हो रहा सावन, जानें कब पड़ रहा पहला सोमवारSawan 2024 Date: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, कुछ ही दिनों में सावन शुरू होने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
गुरु पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग, करें यह उपाय, सिद्धियां होंगी प्राप्त! काशी के ज्योतिषी से जानें सबGuru Purnima 2024: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इस योग में गुरु की पूजा से हर तरह के सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. 21 जुलाई रविवार के दिन पूरे दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
Read more »
Sawan Shivratri 2024: सावन में इस दिन पड़ रही शिवरात्रि, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्तSawan Shivratri 2024: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, इस साल सावन 22 जुलाई 2024 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
