Sawan 2025 के आते ही बम-बम हुई काशी, बाबा दरबार पहुंचे भक्त; पुष्पवर्षा से स्वागत

Varanasi-City-General News

Sawan 2025 के आते ही बम-बम हुई काशी, बाबा दरबार पहुंचे भक्त; पुष्पवर्षा से स्वागत
Varanasi City NewsKashi Vishwanath TempleSawan Month
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 53%

सावन के पहले दिन काशी बम-बम हो गई। कांवरियों के उत्साह और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर न्यास ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मां अन्नपूर्णा ने बाबा को पुष्प अर्पित किए। जुमे की नमाज के कारण प्रशासन सतर्क रहा। मार्कंडेय धाम में भी भक्तों की कतार लगी...

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबा विश्वनाथ को अतिप्रिय मनभावन पावन सावन महीने के शुक्रवार से आरंभ होते ही बाबा की नगरी काशी बम-बम हो उठी है। चहुंओर से पहुंच रहे केसरिया बाना पहने कांवरियों का हर गली में उत्साह, बाबा धाम पहुंच जलाभिषेक करने की चाह, गूंजते हर-हर महादेव के उद्घोष ने पूरा वातावरण शिवमय कर दिया है। प्रथम दिन काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे भक्तों का मंदिर न्यास के अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उधर, नमामि गंगे के लोगों ने योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक शिवार्चन कर आध्यात्मिकता का रस घोल दिया। गुरुवार को ही काशी पहुंच चुके बहुतेरे भक्त व कांवरिए गंगा स्नान करके आधी रात में ही बैरिकेडिंग के भीतर कतार में लग गए थे, ताकि सावन के पहले दिन ही वे बाबा का दर्शन कर उन्हें मत्था टेक साथ लाया जल अर्पित कर सकें। भोर में मंगला आरती के पश्चात ज्योंहि मंदिर के पट खुलेे, हर-हर महादेव के नाद से दिशाएं झंकृत हो उठीं। कतारों में लगे श्रद्धालु ॐ नमः शिवाय का पंचाक्षरी जाप करते हृदय में भक्तिमय उल्लास के साथ बढ़ चले। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि एवं उनके मध्य स्थित भगवान बैकुंठेश्वर के तीन शिखरों के सम्मुख से लेकर परिसर में स्थित भगवान बद्रीनारायण तक के मध्य श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर शिखर आराधना के साथ साथ भक्तों का स्वागत किया गया। मंदिर न्यास की कार्यपालक समिति के पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त एस राजलिंगम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिरश्रा, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, तहसीलदार मिनी एल शेखर ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की तो श्रद्धालुओं ने भी हर-हर महादेव से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। गर्भगृह के समक्ष पहुंच भगवान विश्वनाथ का झांकी दर्शन कर सभी ने मानो जीवन की संचित निधि पा ली। फिर तो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रिमझिम फुहारों के बीच बाबा के दर्शन-पूजन का यह क्रम देर रात तक चलता रहा। मां अन्नपूर्णा को अर्पित किया गया तीन थाल पुष्प भगवान विश्वनाथ के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का अन्न प्रसाद का अनुग्रह करने वाली माता अन्नपूर्णा अब अपने अक्षत प्रसाद के साथ बाबा को अर्पित पुष्प व बेलपत्र दल भी भेटस्वरूप प्रदान करेंगी। इसके लिए शुक्रवार को सावन के प्रथम दिवस मां अन्नपूर्णा को तीन थाल पुष्प अर्पित किए गए। जुमे की नमाज को लेकर सतर्क था प्रशासन सावन के प्रथम दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चलते प्रशासन सतर्क रहा। धाम के ज्ञानवापी द्वार गेट नंबर चार पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। ज्ञानवापी में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को कतार में ही अंदर जाने दिया गया। प्रथम दिन मार्कंडेय धाम में भी लगी कतार चौबेपुर : कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन मास के प्रथम दिन भक्तो की कतार लगी रही। भोर से ही श्रद्धालु भक्तो ने गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद हाथ मे गंगा जल, बेलपत्र, फूल आदि लेकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कतार में लगकर जलाभिषेक करना प्रारंभ किया जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर व गेट पर पुलिस की ब्यवस्था की गई थी।.

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबा विश्वनाथ को अतिप्रिय मनभावन पावन सावन महीने के शुक्रवार से आरंभ होते ही बाबा की नगरी काशी बम-बम हो उठी है। चहुंओर से पहुंच रहे केसरिया बाना पहने कांवरियों का हर गली में उत्साह, बाबा धाम पहुंच जलाभिषेक करने की चाह, गूंजते हर-हर महादेव के उद्घोष ने पूरा वातावरण शिवमय कर दिया है। प्रथम दिन काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे भक्तों का मंदिर न्यास के अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उधर, नमामि गंगे के लोगों ने योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक शिवार्चन कर आध्यात्मिकता का रस घोल दिया। गुरुवार को ही काशी पहुंच चुके बहुतेरे भक्त व कांवरिए गंगा स्नान करके आधी रात में ही बैरिकेडिंग के भीतर कतार में लग गए थे, ताकि सावन के पहले दिन ही वे बाबा का दर्शन कर उन्हें मत्था टेक साथ लाया जल अर्पित कर सकें। भोर में मंगला आरती के पश्चात ज्योंहि मंदिर के पट खुलेे, हर-हर महादेव के नाद से दिशाएं झंकृत हो उठीं। कतारों में लगे श्रद्धालु ॐ नमः शिवाय का पंचाक्षरी जाप करते हृदय में भक्तिमय उल्लास के साथ बढ़ चले। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भगवान विश्वनाथ, भगवान दंडपाणि एवं उनके मध्य स्थित भगवान बैकुंठेश्वर के तीन शिखरों के सम्मुख से लेकर परिसर में स्थित भगवान बद्रीनारायण तक के मध्य श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर शिखर आराधना के साथ साथ भक्तों का स्वागत किया गया। मंदिर न्यास की कार्यपालक समिति के पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त एस राजलिंगम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिरश्रा, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, तहसीलदार मिनी एल शेखर ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की तो श्रद्धालुओं ने भी हर-हर महादेव से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। गर्भगृह के समक्ष पहुंच भगवान विश्वनाथ का झांकी दर्शन कर सभी ने मानो जीवन की संचित निधि पा ली। फिर तो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रिमझिम फुहारों के बीच बाबा के दर्शन-पूजन का यह क्रम देर रात तक चलता रहा। मां अन्नपूर्णा को अर्पित किया गया तीन थाल पुष्प भगवान विश्वनाथ के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का अन्न प्रसाद का अनुग्रह करने वाली माता अन्नपूर्णा अब अपने अक्षत प्रसाद के साथ बाबा को अर्पित पुष्प व बेलपत्र दल भी भेटस्वरूप प्रदान करेंगी। इसके लिए शुक्रवार को सावन के प्रथम दिवस मां अन्नपूर्णा को तीन थाल पुष्प अर्पित किए गए। जुमे की नमाज को लेकर सतर्क था प्रशासन सावन के प्रथम दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चलते प्रशासन सतर्क रहा। धाम के ज्ञानवापी द्वार गेट नंबर चार पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। ज्ञानवापी में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को कतार में ही अंदर जाने दिया गया। प्रथम दिन मार्कंडेय धाम में भी लगी कतार चौबेपुर : कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन मास के प्रथम दिन भक्तो की कतार लगी रही। भोर से ही श्रद्धालु भक्तो ने गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद हाथ मे गंगा जल, बेलपत्र, फूल आदि लेकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कतार में लगकर जलाभिषेक करना प्रारंभ किया जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर व गेट पर पुलिस की ब्यवस्था की गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Varanasi City News Kashi Vishwanath Temple Sawan Month Hindu Devotees Lord Shiva Ganga River Markandey Mahadev Temple Namami Gange Jume Ki Namaz Varanasi News Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Khatu Shyam Ji|भक्त ने बाबा श्याम में दरबार में चढ़ाई चांदी ही चांदीKhatu Shyam Ji|भक्त ने बाबा श्याम में दरबार में चढ़ाई चांदी ही चांदीKhatu Shyam Ji: मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान के दरबार में चढ़ावा चढ़ता है. खाटू श्याम जी मंदिर में एक भक्त ने 1 किलो 250 ग्राम चांदी से बना मुकुट और कुंडल भेंट किया है. इसकी कीमत बाजार में करीब 1.30 लाख रुपये है.
Read more »

Sawan 2025: सावन में भोलेनाथ के 108 नामों के जप से होगा कल्याण, ये है तरीकाSawan 2025: सावन में भोलेनाथ के 108 नामों के जप से होगा कल्याण, ये है तरीकासावन (Sawan 2025) का माह काफी खास होता है. इस माह भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. भगवान शिव के 108 नामों का जप करने से भक्तों का कल्याण होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं भगवान शिव के सौ नाम.
Read more »

Amarnath Yatra: सजा बाबा बर्फानी का दरबार, भक्त भी तैयार, तड़के होंगे जत्थे रवाना; एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनातAmarnath Yatra: सजा बाबा बर्फानी का दरबार, भक्त भी तैयार, तड़के होंगे जत्थे रवाना; एक लाख सुरक्षाकर्मी तैनातबाबा बर्फानी का दरबार सज गया है। भक्त दर्शन के लिए बेकरार हैं। जम्मू बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार तड़के 4 बजे उपराज्यपाल
Read more »

Amarnath Yatra 2025: 'बम बम भोले' के जयघोषों से गूंजा बालटाल, कल से शुरू होगी आधिकारिक यात्रा, देखें तस्वीरेंAmarnath Yatra 2025: 'बम बम भोले' के जयघोषों से गूंजा बालटाल, कल से शुरू होगी आधिकारिक यात्रा, देखें तस्वीरेंश्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच चुका है। हर साल आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का पहला चरण कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही
Read more »

बाबा बर्फानी के दर्शन आज से शुरू, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कश्मीर; पहलगाम और बालटाल से तय होगी यात्राबाबा बर्फानी के दर्शन आज से शुरू, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कश्मीर; पहलगाम और बालटाल से तय होगी यात्राजम्मू से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बम-बम भोले के जयघोष के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। पहले जत्थे में 5892 श्रद्धालु शामिल थे। रास्ते में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि आतंकी घटनाक्रम के बावजूद भक्तों की भारी संख्या में...
Read more »

Sawan 2025: काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए यहां से मिलेगा प्रवेश, सावन में एक करोड़ से ज्यादा भक्त आएंगेSawan 2025: काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए यहां से मिलेगा प्रवेश, सावन में एक करोड़ से ज्यादा भक्त आएंगेसावन में श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से प्रवेश दिया जाएगा। गंगा में बाढ़ की वजह से ललिता घाट से श्रद्धालुओं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:40:00