सावन माह Sawan 2024 पूर्णतया भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। विष्णु पुराण में निहित है कि देवशयनी एकादशी तिथि से लेकर देवउठनी एकादशी तिथि तक सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर शिव पार्वती जी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव और मां पार्वती सावन महीने में भूलोक पर वास करते हैं। इस अवसर पर शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में इन चीजों का दान अवश्य करें। यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात इन चीजों का करें दान अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में चावल, चीनी, सफेद कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से मानसिक तनाव की परेशानी दूर होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। अगर आप कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में साबुत मूंग, हरी सब्जियां और मौसमी फलों का दान करें। इन चीजों के दान के करियर और कारोबार को नया आयाम मिलत है। अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में दूध, दही, घी, मखाना और मिश्री आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साढ़े साती से निजात पाने के लिए सावन महीने में काले तिल, छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप मंगल दोष को दूर करना चाहते हैं, तो सावन महीने में गुड़, शहद, मसूर दाल, लाल रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष को प्रभाव समाप्त हो जाता है। यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में श्रद्धा भाव से रोजाना भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर शिव पार्वती जी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान शिव और मां पार्वती सावन महीने में भूलोक पर वास करते हैं। इस अवसर पर शिव मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी समेत सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में इन चीजों का दान अवश्य करें। यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात इन चीजों का करें दान अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में चावल, चीनी, सफेद कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से मानसिक तनाव की परेशानी दूर होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। अगर आप कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन महीने में साबुत मूंग, हरी सब्जियां और मौसमी फलों का दान करें। इन चीजों के दान के करियर और कारोबार को नया आयाम मिलत है। अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में दूध, दही, घी, मखाना और मिश्री आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साढ़े साती से निजात पाने के लिए सावन महीने में काले तिल, छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप मंगल दोष को दूर करना चाहते हैं, तो सावन महीने में गुड़, शहद, मसूर दाल, लाल रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष को प्रभाव समाप्त हो जाता है। यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Sawan 2024 Start Date Lord Shiva Lord Shiva Favourite Month When Is Starting Sawan Sawan Month 2024 Bhagwan Shiv नमामि शिव शंकरं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sawan 2024: अद्भुत संयोग में शुरू हो रहा सावन, जानें कब पड़ रहा पहला सोमवारSawan 2024 Date: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, कुछ ही दिनों में सावन शुरू होने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sawan Shivratri 2024: सावन में इस दिन पड़ रही शिवरात्रि, नोट करें जलाभिषेक का मुहूर्तSawan Shivratri 2024: सालभर से शिव भक्तों को सावन मास का इंतजार रहता है, इस साल सावन 22 जुलाई 2024 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Mangala Gauri Vrat 2024: सावन में कब-कब है मंगला गौरी व्रत, बन रहे हैं बेहद दुर्लभ संयोगsawan mangala gauri vrat 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का भी निवारण होता है.
Read more »
Sawan 2024 Somwar: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजातपंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। वहीं इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस दौरान पड़ने वाले सोमवार का बेहद खास महत्व है क्योंकि महादेव को यह दिन समर्पित है। अगर आप शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का इन मंत्रो के जप के साथ दूध दही समेत आदि चीजों से अभिषेक...
Read more »
Sawan 2024: सावन में न करें इन 3 चीजों का सेवन, जानिए कांवड़ यात्रा का महत्वभगवान शिव की पूजा के लिए सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्त विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह महीना भोलेनाथ को अति प्रिय है। ऐसे में इस दौरान शिव जी की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से...
Read more »
Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूरधार्मिक मत है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक Sawan Somwar 2024 Upay से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इसके लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में सभी ग्रह शुभ फल देते...
Read more »
