Sawan 2024 Kab Hai: सावन 2024 में कब से कब तक? कई सालों बाद बना है बेहद शुभ संयोग

Sawan 2024 Date News

Sawan 2024 Kab Hai: सावन 2024 में कब से कब तक? कई सालों बाद बना है बेहद शुभ संयोग
Sawan 2024 Start DateSawan 2024 Kab Se Shuru Ho Raha HaiSawan 2024
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Sawan 2024 Kab Se Shuru Ho Raha Hai: साल 2024 का सावन बेहद खास होने वाला है. इस बार कई वर्षों बाद गजब का संयोग बनने वाला है. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना.

Sawan 2024 Kab Se Shuru Ho Raha Hai : भारत में मानसून का मौसम सावन के महीने से शुरू होता है. सावन मास हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. इस पूरे महीने भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है.

सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार को सावन सोमवार कहा जाता है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. भक्त हर सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं और शिव जी की कृपा पाने के लिए पंचामृत, गुड़, भूना चना, बेल पत्र, धतूरा, दूध, चावल, चंदन और अन्य चीजें चढ़ाते हैं. वहीं माता पार्वती के लिए मंगला गौरी व्रत भी इस पवित्र माह के प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि आती है साथ ही जातकों की मनोकामना भी पूरी होती है. ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना. साथ ही जानिए शुभ संयोग और महत्व. सावन मास भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का पवित्र महीना माना जाता है. यह हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 30 दिन मिलने वाले हैं. सावन का पहला सोमवार - 22 जुलाई 2024सावन का दूसरा सोमवार - 29 जुलाई 2024सावन का तीसरा सोमवार - 05 अगस्त 2024सावन का चौथा सोमवार - 12 अगस्त 2024सावन का पांचवा सोमवार - 19 अगस्त 2024ज्योतिष की मानें तो इस वर्ष सावन की शुरुआत कई दुर्लभ संयोग में हो रही है. जी हां, इस बार सावन के पहले दिन दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में इन शुभ योगों में पूजा करना और व्रत रखना भक्तों के लिए बहुत फलदायी साबित होगा. इस बार सावन मास में 5 सावन सोमवार पड़ रहे हैं. महीने की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में होगा, जो भक्तों के लिए अनुकूल माना जाता है. इसके अलावा सावन महीने में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. सावन मास भगवान शिव की आराधना और दर्शन के लिए उत्तम माना जाता है. इस महीने में श्रद्धालु कावड़ यात्रा करते हैं और गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. सावन मास में व्रत, पूजा और ध्यान करने से मन शांत होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है. मान्यता है कि सावन महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Sawan 2024 Start Date Sawan 2024 Kab Se Shuru Ho Raha Hai Sawan 2024 When Is Sawan Starting Lord Shiva Religion Religion News Religion News In Hindi Sawan 2024 Kab Hai Sawan Kab Hai Sawan Somvar 2024 Date Sawan 2024 Shubh Yog Sawan 2024 Start Date And End Date न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kalashtami 2024: मई में कब है कालाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधिKalashtami 2024: मई में कब है कालाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधिजो साधक इस दिन Kalashtami 2024 का व्रत रखते हैं और सुबह उठकर भैरव मंदिर जाकर विधिपूर्वक पूजा करते हैं भैरव बाबा उनकी सदैव रक्षा करते हैं। साथ ही भय और बाधाओं को दूर करने में उनकी मदद करते हैं। यह पर्व हर माह मनाया जाता है। वैशाख माह में यह व्रत 01 मई 2024 दिन बुधवार को रखा...
Read more »

CBSE Board 10th 12th Result 2024 Date: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर फेक नोटिफिकेशन वायरल, परिणाम की तारीख लेकर ये है लेटेस्ट अपडेटCBSE Board 10th 12th Result 2024 Date And Time, Kab Aayega: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर वायरह हुई फेक न्यूज। जानिए कब आएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम।
Read more »

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या है तारीख, देखें डायरेक्ट लिंकRBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date and Time, Kab Aayega (राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा): आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट।
Read more »

IPL 2024: मुंबई और पंजाब की छुट्टी के साथ ही इन 3 खिलाड़ियों का आईपीएल करियर भी खत्म समझोIPL 2024: मुंबई और पंजाब की छुट्टी के साथ ही इन 3 खिलाड़ियों का आईपीएल करियर भी खत्म समझोIPL 2024: पंजाब की टीम अभी तक 12 में से 2 ही मैच जीत सकी है
Read more »

धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
Read more »

Nirjala Ekadashi: कब है निर्जला एकादशी, जानें कथा, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिNirjala Ekadashi: कब है निर्जला एकादशी, जानें कथा, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिNirjala Ekadashi: साल 2024 में निर्जला एकादशी कब है, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर इसका महत्व और सही पूजा विधि सब जानिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:52