अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में पहुंचा।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह को चाय पर चर्चा में नेताओं से बातचीत की। साथ ही आम जनता के मन में क्या है यह भी जानने की कोशिश की। चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त क्षेत्र है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.
हर्षवर्द्धन ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जेपी अग्रवाल मैदान में हैं। कांग्रेस नेता पराग जैन ने कहा कि चांदनी चौक में भाजपा बताए कि दो बार जीत चुके डॉ. हर्षवर्धन का क्यों काटा गया? इसका कारण स्पष्ट है कि उन्हें लेकर भाजपा के अंदर आक्रोश था। भाजपा उन्हें लेकर आगे नहीं जाना चाहती थी। एक ईमानदार आदमी का टिकट काट दिया गया। कांग्रेस ने एक उस व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिनका परिवार आजादी के आंदोलन का हिस्सा रहा है। जेपी अग्रवाल का स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं। वे हर व्यक्ति से मिलकर चलते हैं, लोगों की समस्याओं की बात करते हैं। भाजपा नेता संजय वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं था, आखिरी समय में जब कोई विकल्प नहीं बचा तो जेपी अग्रवाल को उम्मीवार बनाया गया। यह सोचना बिल्कुल गलत है कि डॉ. हर्षवर्धन का टिकट काटकर उन्हें सजा दी गई है। भाजपा का इतिहास रहा है कि हर कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है। उनको अलग जिम्मदारियां दी जाएंगी। उनके कार्यकाल में यहां बेहतर काम हुए हैं, जनता की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। स्थानीय निवासी बलवीर सिंह ने कहा कि यहां कोई समस्या नहीं है। भाजपा ने बिजली-पानी की व्यवस्था की है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। चांदनी चौक में डॉ. हर्षवर्धन ने काम किया है। कांग्रेस की तरह भाजपा में परिवारवाद नहीं है। एक बार फिर से यहां भाजपा जीतेगी। स्थानीय निवासी सुदेश शर्मा ने कहा कि पुरानी दिल्ली की समस्याओं पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार में यहां काफी काम हुआ। उम्मीद है कांग्रेस फिर से यहां लौटेगी। भाजपा के राशन देने से आम जनता को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आप एक हाथ से दे रहे हैं दूसरे हाथ से ले रहे हैं। सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई की वजह से गरीब आदमी का जीना मुश्किल है। गरीब आदमी कांग्रेस की तरफ देख रहा है।
Election 2024 Discussion With Leaders Chandni Chowk Satta Ka Sangram Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सत्ता का संग्राम: मोदी और गठबंधन पर बहस, बेरोजगारी-महंगाई का उठा मुद्दा, चाय पर चर्चा में मतदाताओं ने रखी रायअमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज उन्नाव जिले में पहुंच गया है। यहां चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी बात बेबाकी से रखी।
Read more »
फ्लाइट का शेड्यूल देख पैसेंजर ने कही ये बात, Indigo ने इस अंदाज में दिया जवाबइंडिगो फ्लाइट का शेड्यूल देख पैसेंजर ने कहे ये शब्द, इंडिगो ने दिया जवाब
Read more »
इंटरव्यू देने से पहले जरूर जान लें ये 12 जरूरी सवाल, एंटरप्रेन्योर ने बताया इंटरव्यूअरर को इंप्रेस करने का आसान तरीकाइंटरव्यू में सफल बनने के लिए इन 12 सवालों का तैयार कर लें जवाब
Read more »
Lok Sabha Election 2024: आज बिहार के छपरा में जनता के मुद्दे पर जवाब देंगे माननीय नेता; देखिए सत्ता का संग्रामLok Sabha Election 2024: आज बिहार के छपरा में जनता के मुद्दे पर जवाब देंगे माननीय नेता; देखिए सत्ता का संग्राम
Read more »
लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- विकास के मामले में दिल्ली को दुनिया के टॉप-5 में पहुंचाएंगेलोकसभा चुनाव में भाजपा का बुधवार से सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चांदनी चौक व दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में जनसभा की।
Read more »
Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में युवाओं से चर्चा आज, नेताओं से पूछे जाएंगे सवालउत्तर पूर्वी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक जिला है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी पर ही भरोसा जताया है।
Read more »
