Bihar Saran Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सारण (छपरा) सीट पर कांटे का मुकाबला देखा गया। बीजेपी ने अपने सांसद राजीव प्रताप रूडी को मैदान में फिर से उतारा। वहीं, लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के जरिए इस सीट को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। जीत के लिए बीजेपी और आरजेडी कैंडिडेट दोनों ने जी-तोड़ मेहनत की है। सारण सीट...
Saran Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का आज दिन है। पूरे देश में काफी गहमागहमी है। सारण संसदीय सीट से कौन जीत रहा है, उसके पल-पल के अपडेट के लिए आप इस पेज पर लगातार बने रह सकते हैं। बिहार की सारण लोकसभा सीट पर इस बार आमने-सामने का मुकाबला देखने को मिला। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत बरकरार रखने की कोशिश में जुटी रही, हालांकि उसे इस बार लालू यादव की बेटी टक्कर मिल रहा है। बीजेपी यहां से लगातार जीतती रही है। बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी पर फिर से भरोसा जताया तो आरजेडी की ओर से लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा। इस लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। सारण में करीब 54.
50 प्रतिशत मतदान हुआ। सारण लोकसभा चुनाव 2024- देखें कौन जीता कौन हारापार्टीकैंडिडेटकौन जीता कौन हाराबीजेपी राजीव प्रताप रूडीआरजेडी रोहिणी आचार्यसारण लोकसभा सीट पर लालू की प्रतिष्ठा दांव परसारण लोकसभा सीट से कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव संसद पहुंच चुके हैं। आखिरी बार लालू यादव ने 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें 50 हजार वोटों से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को हराया था। फिलहाल, यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। 2014 में रूडी ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और 2019 में रूडी ने लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को हराया था। 2024 में रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य हैं। इसलिए समझा जा सकता है कि लालू परिवार के लिए छपरा सीट कितनी मायने रखती है। बिहार की सारण लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। सीधे-सीधे बिहार की दो दबंग जातियों के बीच मुकाबला माना जाता है। सारण लोकसभा सीट का जातीय समीकरण समझिएसारण लोकसभा क्षेत्र के 28 लाख 30 हजार 488 वोटरों में 6 विधानसभा आते हैं। सभी जातियों की यहां अच्छी-खासी तादाद है। आंकड़ों की बात करें तो यादव 25%, राजपूत 23%, वैश्य 20%, भूमिहार 3%, ब्राह्मण 3%, और मुसलमानों की 6% आबादी है। मुस्लिम-यादव और सवर्ण आबादी में आमने-सामने का मुकाबला होता है। इसके अलावा कोइरी, कुर्मी, ओबीसी, एससी-एसटी और अन्य जातियां 20% है। वैसे, मुख्य लड़ाई यादव और राजपूतों के बीच ही रही है। हालांकि, वैश्य समुदाय का 20% वोट अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि यहां जीत-हार का फासला बहुत कम रहता है। सारण लोकसभा सीट का विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020सारण लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें मढ़ौरा, छपरा, गढ़खा, अमनौर, परसा और सोनपुर शामिल है। मढ़ौरा विधानसभा सीट फिलहाल आरजेडी के खाते में है। छपरा विधानसभा सीट बीजेपी के पास है। आरक्षित गढ़खा सीट से आरजेडी के सुरेंद्र राम विधायक हैं। अमनौर विधानसभा सीट से बीजेपी कृष्ण कुमार मंटो विधायक हैं। परसा विधानसभा सीट से आरजेडी के पास है। वहीं, सोनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के रामानुज प्रसाद यादव विधायक हैं।
सारण लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 बिहार लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 सारण से कौन जीता सारण लोकसभा चुनाव के नतीजे Saran Lok Sabha Chunav Result 2024 Lok Sabha Election Result 2024 Saran Seat Rohini Acharya Saran Seat Rajiv Pratap Rudy सारण लोकसभा सीट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2024: रद्द हो सकता है Rohini Acharya का नामांकन, जानें कारणBihar Lok Sabha Election 2024: लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से राजग कैंडिडेट रोहिणी आचार्य का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सारण लोकसभा सीट: पटना हाईकोर्ट पहुंचा रोहिणी आचार्य नॉमिनेशन मामला, राजीव प्रताप रूडी से मुकाबलासारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य के नॉमिनेशन से जुड़ा मामला पटना हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। एसडी संजय इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नॉमिनेशन एसेप्ट करना रिटर्निंग ऑफिसर की जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया...
Read more »
Saran Lok Sabha: रोहिणी आचार्य के सामने RJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पोलिंग बूथ के बाहर पत्थरबाजीLok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभी क्षेत्र के एक सीट पर बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई.
Read more »
Lok Sabha Chunav: इजरायली कंपनी ने किया लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास, Open AI का दावा- BJP के खिलाफ चलाया एजेंडाLok Sabha Chunav 2024: दावा है कि इजरायली कंपनी ने बीजेपी के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में एजेंडा चलाकर भारतीय लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें की हैं।
Read more »
Bihar Exit Poll Results: एग्जिट पोल के अनुमान से कांग्रेस में खलबली! पप्पू यादव ने राहुल-प्रियंका पर ही बोल दिया हमलाLok Sabha Chunav 2024 Exit Polls Results: एग्जिट पोल्स के नतीजों में बीजेपी और एनडीए की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है। दूसरी ओर विपक्ष इसे गलत बता रहा है।
Read more »
Amroha Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: अमरोहा में बीजेपी और कांग्रेस में जोरदार मुकाबलाAmroha Lok Sabha Chunav Result 2024: अमरोहा में बीजेपी के कंवर सिंह और कांग्रेस के दानिश अली के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है.
Read more »
