Sankashti Chaturthi 2025: साल 2025 में पौष माह की संकष्टी चतुर्थी 7 दिसंबर को शाम 6:24 बजे शुरू होकर 8 दिसंबर को शाम 4:03 बजे समाप्त होगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि इस दिन व्रत रखने के नियम क्या हैं और क्या है शुभ...
Sankashti Chaturthi 2025 Date : हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत गणेश पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने दो बार चतुर्थी तिथि आती हैं। पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, जबकि अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। इस दिन व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में शांति बनी रहती है।आइए जानते हैं कि पौष महीने की पहली संकष्टी चतुर्थी कब पड़ रही है।कब मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी?चतुर्थी के दिन गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखा जाता है और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 7 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 8 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजकर 03 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।संकष्टी चतुर्थी पर शुभ मुहूर्तसंकष्टी चतुर्थी को पूरे विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के लिए सुबह 8 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। वहीं शाम को 5 बजकर 24 मिनट से रात 10 बजकर 31 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। चतुर्थी का चांद रात 7.
55 मिनट पर निकलेगा. इस दिन चंद्रोदय का समय लगभग रात 07 बजकर 55 मिनट रहेगा. संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि इस दिन सूर्योदय से पहले उठ कर स्नान कर साफ़ और धुले हुए कपड़े पहन लें। इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। सबसे पहले भगवान गणेश को फूलों से अच्छी तरह से सजा लें। इसके बाद गणेश जी को रोली लगाएं, फूल और जल अर्पित करें। भगवान गणपति को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं। चांद के निकलने से पहले आप गणपति की पूजा करें और संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें। पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद बांटे। रात को चांद देखने के बाद व्रत खोलें।
Sankashti Chaturthi 2025 Date Sankashti Chaturthi Kab Hai संकष्टी चतुर्थी 2025 पौष संकष्टी चतुर्थी 2025 संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि संकष्टी चतुर्थी कब है Ganesh Ji पौष माह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Year Ender 2025: इन स्टारकिड्स ने 2025 में मारी एंट्री, जानिए कौन रहा हिट और फ्लॉप?मनोरंजन | बॉलीवुड Year Ender 2025: साल 2025 अब जल्द ही खत्म होने वाला है. तो ऐसे में चलिए इस खबर में हम आपको बताते हैं. इस साल जिन स्टारकिड्स ने डेब्यू किया, उनमें से कौन हिट और कौन फ्लॉप रहा है.
Read more »
Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर चेक करें PDFRajasthan Patwari Result 2025: RSSB द्वारा राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।
Read more »
Aaj Ka Rashifal 04 December 2025: मिथुन वालों के करियर में आएगी उन्नति, कर्क के जातक पाएंगे सुकून! पढ़ें पूरा राशिफलAaj ka Rashifal 04 December 2025, Horoscope Today: 04 दिसंबर 2025, गुरुवार यानी आज 04 दिसंबर 2025
Read more »
IIM CAT 2025 आंसर-की आज iimcat.ac.in पर होगी जारी, ऐसे आसानी से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीटIIM CAT 2025 Answer Keys: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), कोझिकोड आज, 4 दिसंबर, 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा.
Read more »
पौष महीने की पहली चतुर्थी कब है, 7 या 8 दिसंबर 2025? रहेगा राहुकाल का साया, पूजा मुहूर्त जान लेंSankashti Chaturthi 2025: पौष महीने की पहली चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. दिसंबर महीने की यह पहली चतुर्थी कब है, तारीख, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय जानिए.
Read more »
Paush Sankashti Chaturthi 2025: 7 या 8 दिसंबर, कब है पौष महीने की पहली चतुर्थी, रहेगा राहु का साया !Paush Sankashti Chaturthi 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने चंद्र मास के चौथे दिन को चतुर्थी कहा जाता है. यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित है, जिन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान, सौभाग्य और सिद्धि का देवता माना जाता है.
Read more »
