Samsung Galaxy M20 को पहले ओपन सेल में उपलब्ध कराया दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर Galaxy M20 फ्लैश सेल में मिलेगा।
खास बातेंSamsung Galaxy M20 को भारत में लॉन्च किए जाने के बाद यह हैंडसेट फ्लैश सेल में बेचा जाता था लेकिन फिर बाद में इसे ओपन सेल में उपलब्ध कराया दिया गया था। अब एक बार फिर Galaxy M20 फ्लैश सेल में मिलेगा। लेकिन इस बार सैमसंग गैलेक्सी एम20 को फ्लैश सेल में 1,000 रुपये की कटौती के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। याद करा दें कि Samsung Galaxy M20 को इस साल फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। Samsung ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। आइए अब आपको Galaxy M20 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। Samsung Galaxy M20 की भारत में कीमतसैमसंग गैलेक्सी एम20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वैसे तो 10,990 रुपये में बेचा जाता था लेकिन फ्लैश सेल में 1,000 रुपये की कटौती के बाद इसका यह मॉडल 9,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। अमेज़न इंडिया द्वारा प्राप्त हुए ईमेल से यह जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 1,000 रुपये की कटौती के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन Amazon पर पोस्टर से फिलहाल ऐसा प्रतीत हो रहा है कि केवल इसका बेसिक वेरिएंट ही कटौती के साथ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर Galaxy M20 के दोनों ही वेरिएंट 1,000 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट किए गए हैं। लेकिन अभी सैमसंग की वेबसाइट पर नोटिफाई मी बटन एक्टिव है। सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर लिखा हुआ है कि सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। Samsung Mobile India ने ट्विटर के ज़रिए Galaxy M20 की ओपन सेल की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल ओपन सेल में बिकेगा Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्स एम20 में 6.
3 इंच का फुल-एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। टिप्पणियांएंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाले इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Samsung Galaxy M20 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy On7 Prime को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरसैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम (Samsung Galaxy On7 Prime) को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
Samsung Galaxy A70 का रिव्यूSamsung Galaxy A70 Review: सैमसंग गैलेक्सी ए70 इस प्राइस सेगमेंट में अन्य स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती दे पाएगा और क्या इस प्राइस सेगमेंट में इसका अनुभव अच्छा है? आइए जानते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy A70 को मिला मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच: रिपोर्टसैमसंग गैलेक्सी ए70 (Samsung Galaxy A70) को मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »
Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमतों में 3,000 रुपये की कटौतीSamsung Galaxy A7 (2018) और Samsung Galaxy A9 (2018) मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) 6 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है।
Read more »
सैमसंग का चार कैमरे वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमतसैमसंग Galaxy A7 (2018) के रियर में तीन कैमरे मिलते हैं, वहीं Galaxy A9 (2018) के बैक पैनल पर चार कैमरे दिए गए हैं.
Read more »
Vivo Y95 की कीमत फिर हुई कम, जानें नया दामताज़ा कटौती के बाद Vivo V95 का दाम 13,990 रुपये हो गया है। यानी इस बार कटौती 1,000 रुपये की है।
Read more »
Samsung Galaxy M40 की कीमत करीब 25,000 रुपये होने का दावागैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M40 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।
Read more »
Samsung Galaxy M30 और Galaxy M20 की भारत में बिक्री आज फिरसैमसंग गैलेक्सी एम30 (Samsung Galaxy M30) और गैलेक्सी एम20 (Galaxy M20) भारत में आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Read more »
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा थॉमसन स्मार्ट TVफ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा थॉमसन का स्मार्ट TV Flipkart flipkartoffers ThomsonTvIndia
Read more »
