ये सैमसंग का अब तक का सबसे एडवांस्ड 'स्मार्टफोन' होगा..
अगले महीने यानी 7 अगस्त को Samsung Unpacked इवेंट आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट में कंपनी अपना फ्लैगशिप Note सीरीज का स्मार्टफोन Galaxy Note 10 लॉन्च करेगी. इस बार कंपनी एक नोट नहीं, बल्कि Galaxy Note के दो वेरिएंट्स लॉन्च करने की तैयारी में है.
आपको इस बार Galaxy Note Plus भी देखने को मिल सकता है. हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Note 10 के लिए एक वीडियो टीजर जारी किया है जिसमें इसकी कुछ बड़ी संभावित खासियतों को हाईलाईट किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को US FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है और इनमें से एक वेरिएंट 5G मॉडल होगा. कपनी ने Galaxy S10 का भी एक 5G मॉडल लॉन्च किया था, इसलिए पूरी उम्मीद है Galaxy Note 10 का भी एक 5G वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा. Galaxy Note 10 की पहली ऑफिशियल फोटो लीक हुई ह, ऐसे देख कर लगता है. इसे Ronald Quandt और Ishan Agarwal ने जारी की है और इसे देखकर Galaxy Note 10 की तस्वीर काफी साफ होती है. डिस्प्ले के सबसे ऊपर सेंटर मे पंचहोल है यानी ये सेल्फी कैमरा है. ऑल डिस्प्ले है और रियर पैनल पर तीन कैमरा सेटअप दिख रहा है. Galaxy Note 10 की लीक्ड फोटो के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है. सही भी है, क्योंकि इस बार कंपनी अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देने की तैयारी में है. सिर्फ एक तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर की दिख रहा है. क्या इस बार Bixby के लिए कंपनी डेडिकेडेट बटन नहीं देगी? 3.5mm जैक हटाया जाएगा या रखा जाएगा फिलहाल ये मिस्ट्री है. लेकिन इस बार कंपनी S-Pen में भी कई बड़े बदलाव करेगी. पिछली बार भी कंपनी ने S Pen में कई खास फीचर्स दिए थे. जैसे सेल्फी क्लिक करने के लिए ऑप्शन या प्रेजेंटेशन के दौरान S Pen से स्लाइड्स कंट्रोल और नेविगेट करने का फीचर. Galaxy Note 10 सीरीज के कैमरे का जहां तक सवाल है, तो सैमसंग Galaxy S10 Plus का कैमरा इस सीरीज में स्टैंडर्ड कैमरे के तौर पर दे सकती है. हमारी नजर खास तौर पर इस फ्लैगशिप नोट सीरीज में दिए जाने वाले कुछ क्रिएटिव फीचर्स पर रहेगी और इस बार S Pen के साथ Galaxy Note 10 सीरीज क्या कमाल दिखा पाएगा इसका भी इंतजार रहेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Infinix Hot 7 लॉन्च हुआ 7,999 रुपये में, चार कैमरों से है लैसInfinix Hot 7 बहुत हद तक इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो से मेल खाता है। इस फोन में वाइड नॉच है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है और पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Read more »
फ्लैगशिप Nokia 9 PureView भारत में हुआ लॉन्च, इसमें लगे हैं 5 रियर कैमरेNokia 9 PureView को पहली बार इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था। इस फोन की सबसे ज्यादा चर्चा इसमें दिए
Read more »
सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमराटेक्नो फैंटम 9 की खासियतों की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले
Read more »
Honor 9X Pro और हॉनर 9एक्स के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीकहॉनर 9एक्स प्रो और हॉनर 9एक्स 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएंगे। दोनों ही फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा।
Read more »
Realme X: लॉन्च से पहले ब्लाइंड-ऑर्डर शुरू, मिलेगा 500 रुपये का फायदाRealme X को भारत में 15 जुलाई को लांच किया जा रहा है. हालांकि इससे पहले ही कंपनी ने ब्लाइंड-ऑर्डर सेल की शुरुआत कर दी है.
Read more »
