Samsung ने 'अनपैक्ड इवेंट' के दौरान Galaxy S25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। फोन एडवांस एआई फीचर के साथ आता है और इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर है। इसमें बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पावर और प्रोविजुअल इंजन मिलता है। फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है: 1TB स्टोरेज, 512GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने 'अनपैक्ड इवेंट' के दौरान गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन को एडवांस एआई फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। इसमें बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पावर और प्रोविजुअल इंजन मिलता है। सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। आइए जानते हैं। स्टोरेज ऑप्शन Samsung Galaxy S25 ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जो कि 12GB+1TB, 12GB+512GB और 12GB+256GB हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra Specification डिस्प्ले- सीरीज के टॉप-एंड मॉडल में 6.
9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसे फीचर भी हैं। प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें गैलेक्सी AI का भी सपोर्ट मिलेगा। कैमरा- फोटोग्राफी के लिए 50MP का अल्ट्रावाइड, 200MP का वाइड, 50MP टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस 3x दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 12MP का सेंसर है। बैटरी और चार्जिंग- लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी से पावर लेता है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी के अनुसार, फोन को 30 मिनट में 0-60% चार्ज किया जा सकता है। ओएस- इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम है। कनेक्टिविटी- फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 मिलता है। वॉटर रेजिस्टेंट- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली हुई है। Samsung Galaxy S25 और प्लस मॉडल भी लॉन्च सीरीज के Galaxy S25 और प्लस मॉडल की बात करें तो इनमें स्पेक्स के लिहाज से ज्यादा अंतर नहीं है। सिवाय बैटरी और डिस्प्ले के। सीरीज के बेस मॉडल में पावर के लिए 4000 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, प्लस मॉडल में 4900 mAh की बैटरी मिलती है। Galaxy S25 तीन वेरिएंट में आता है तो प्लस मॉडल केवल दो वेरिएंट में उपलब्ध है। Galaxy S25 में 6.2 इंच की डिस्प्ले है और प्लस मॉडल में 6.7 इंच की डिस्प्ले है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं। साथ ही इसमें विजन बूस्टर और अडैप्टिव कलर टोन जैसे फीचर भी कंपनी ने दिए हैं। Galaxy S25+ :- 12GB + 512GB,12GB + 256GB Galaxy S25 :- 12GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+128GB यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Series की तूफानी एंट्री, लॉन्च हुए तीन दमदार स्मार्टफोन, चेक करें खूबियां
SAMSUNG GALAXY S25 ULTRA AI SMARTPHONE SPECIFICATIONS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy S25 इस महीने लॉन्च, Leaks Reveal Life Saving FeatureSamsung Galaxy S25 सीरीज में लाइफ सेविंग फीचर, दमदार प्रोसेसर और बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च होगी.
Read more »
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और फीचर लीक, जानें पहले कितना होगा अलग?सैमसंग जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 अल्ट्रा लॉन्च करने वाला है। फोन की कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फोन के जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन में टाइटेनियम फ्रेम और बड़ा डिस्प्ले होगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर...
Read more »
Samsung Galaxy Unpacked Event: 22 जनवरी को होगा लॉन्च, Galaxy S25 सीरीज से पर्दा उठाएगाSamsung ने आखिरकार Galaxy Unpacked Event की ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह इवेंट 22 जनवरी 2025 को होगा और इसमें Samsung Galaxy S25 सीरीज के फोन लॉन्च किए जाएंगे.
Read more »
Samsung Galaxy S25 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू, 22 जनवरी को लॉन्चसैमसंग अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 सीरीज को 22 जनवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस लॉन्च से पहले ही प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है।
Read more »
Poco X7 सीरीज़ लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कीमतPoco ने भारत में Poco X7 5G और Poco X7 Pro 5G लॉन्च किया है. दोनों फोन नए मीडियाटेक चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं. Poco X7 5G की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है जबकि Poco X7 Pro 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है.
Read more »
Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की तैयारी मेंSamsung इस हफ्ते Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर सकता है जिसमें Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल होंगे. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिल सकता है. कीमतें 84,999 रुपये से शुरू हो सकती हैं.
Read more »
