Samsung Galaxy F15 5G Price in India: सैमसंग ने Galaxy F15 5G का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ब्रांड का लेटेस्ट वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung ने अपने बजट 5G फोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. Samsung Galaxy F15 5G को कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इस फोन को 4GB और 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च किया था. अब ब्रांड इसका 8GB RAM वेरिएंट लेकर आया है.
हैंडसेट में MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स. Samsung Galaxy F15 5G की कीमत सैमसंग का ये फोन अब तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके नए वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 15,999 रुपये है. वहीं फोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किए दमदार AI Smart TV, इतने रुपये है कीमत, जानिए डिटेल्स स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है. आप 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं. हैंडसेट ऐश ब्लैक, ग्रोवी वॉलेट और जैज ग्रीन में आता है. Galaxy F15 5G को आप Flipkart और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. Advertisement क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Samsung Galaxy F15 5G में 6.5-inch का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A34 की कीमत हुई कमइसमें Android 14 पर बेस्ड OneUI 5.0 मिलता है. स्मार्टफोन 50MP के मेन लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 5MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का तीसरा लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS, और USB टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ आता है. ये भी देखेंLive TV
Samsung Galaxy F15 5G Price In India Samsung Galaxy F15 5G Price Samsung Galaxy F15 5G Specifications Samsung Galaxy F15 5G Launch Date In India Samsung Galaxy F15 5G Flipkart सैमसंग गैलेक्सी F15 5G प्राइस इन इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme P1 5G के लॉन्च से पहले सामने आया सेल ऑफर, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंटRealme P1 5G Sale Offer: रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएंगे. इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने लॉन्च ऑफर का ऐलान कर दिया है. Realme P1 5G का अर्ली बर्ड सेल ऑफर रिलीज कर दिया गया है. ये फोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल पर आएगा.
Read more »
नए वेरिएंट में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F15 5G स्मार्टफोन, 6000 mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैसनए वेरिएंट को 15999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को सेल के दौरान कई ऑफर्स का लाभ भी मिल सकता है। 1000 रुपये के बैंक ऑफर्स इस फोन पर मिल रहे हैं। फोन Ash Black Groovy Violet और Jazzy Green कलर में आता है। यह रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के उपलब्ध है। आइए इसके बारे में जानते...
Read more »
Samsung ने उतारा इस धांसू 5G फोन का नया वेरिएंट, कीमत है 15,999 रुपये, मिलेंगे ये फीचर्सSamsung Galaxy F15 5G को भारत में मार्च में पेश किया गया था. अब इसका इस नया रैम वेरिएंट पेश किया गया है.
Read more »
