Samsung ने इस महीने अपने Galaxy S25 FE को लॉन्च किया था, जो आज से सेल पर आ गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. फोन को पावर देने के लिए 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung Galaxy S25 FE की सेल भारत में शुरू हो गई है. कंपनी ने इस फोन की सेल का ऐलान मंगलवार को किया है. ये स्मार्टफोन भारत में 15 सितंबर को लॉन्च हुआ था. हैंडसेट Exynos प्रोसेसर पर काम करता है. डिवाइस तीन स्टोरेज ऑप्शन और तीन नए कलर में आता है.
इसमें ब्रांड का लेटेस्ट One UI 8 यूजर इंटरफेस मिलेगा. फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे. ब्रांड ने गूगल का सर्किल टू सर्च और Gemini Live फीचर भी फोन में दिया है. ये फोन प्रीमियम प्राइस पर आता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं सैमसंग के इस फोन की कीमत और खास बातें. कितनी है कीमत? Samsung Galaxy S25 FE को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 77,999 रुपये है. यह भी पढ़ें: Samsung का बंपर ऑफर, फ्री मिलेगा स्मार्ट टीवी, सस्ते में खरीद सकेंगे AC-फ्रिजकंपनी 5000 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रही है. ये ऑफर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है. साथ ही कस्टमर्स को 4000 रुपये का डिस्काउंट Samsung Galaxy Buds 3 FE पर मिलेगा. इसके लिए कंज्यूमर्स को दोनों प्रोडक्ट्स साथ खरीदने होंगे. Advertisement क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-inch का Full-HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है, जिसकी प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है. यह भी पढ़ें: Samsung S24 5G पर 35 हजार रुपये का प्राइस कट, Flipkart पर इस कीमत में मिलेगाइसमें 8GB RAM मिलता है. फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 128GB, 256GB और 512GB में आता है. हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है. इसमें 7 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा. ऑप्टिक्स की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन लेंस, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4900mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 45W की चार्जिंग मिलती है. फोन 15W की वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Samsung Galaxy S25 Fe 5G Samsung Galaxy S25 Fe Release Date Samsung Galaxy S25 Fe Price Samsung Galaxy S25 Fe Price In India Samsung Galaxy S25 Fe Specs Samsung Galaxy S25 Fe Specifications Leak Samsung Galaxy S25 Fe Battery Capacity Samsung Galaxy S25 Fe Sale India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भारी छूटFlipkart Big Billion Days Sale 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर आकर्षक छूट मिल रही है। यह फोन ₹78,998 में उपलब्ध है, जिसकी वास्तविक कीमत ₹1,19,999 है। SBI और Axis क्रेडिट कार्ड धारकों को अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स हैं।
Read more »
Amazon Vs Flipkart सेल: कहां मिल रहा है सबसे सस्ता Samsung Galaxy S24 Ultra 5G? देखें डीलसैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G खरीदने का शानदार मौका है क्योंकि यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर चल रही सेल में उपलब्ध है। अमेजन पर यह फोन 73999 रुपये में मिल रहा है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 88990 रुपये है। अमेजन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त छूट भी मिल रही...
Read more »
ಕೇವಲ ₹7,499ಗೆ ಸ್ಯಾಮ್ಸಂಗ್ 5G ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ ಖರೀದಿಸಿ: ಇದು ಸೀಮಿತ ಅವಧಿಯ ಕೊಡುಗೆSamsung Galaxy M16 5G ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ಅನ್ನ ನೀವು ₹10,499ಗೆ ಖರೀದಿಸಬಹುದು. ಈ ಫೋನ್ ₹13,499 ಆರಂಭಿಕ ಬೆಲೆಗೆ ಬಿಡುಗಡೆ ಮಾಡಲಾಯಿತು.
Read more »
Samsung Galaxy: రూ.7,499కే Samsung 5G స్మార్ట్ఫోన్..ఆఫర్ కొన్నిరోజులు మాత్రమే!Samsung Galaxy M36 5G Price: ప్రముఖ స్మార్ట్ఫోన్ కంపెనీ Samsung Galaxy M36 5G స్మార్ట్ఫోన్ను ఇప్పుడు కేవలం రూ. 7,499 ధరకే కొనుగోలు చేయవచ్చు. ఈ ఫోన్ రూ. 19,999 ప్రారంభ ధరకు లాంచ్ అయినా.. రూ. 6,000 భారీ తగ్గింపుతో రకరకాల సామ్సంగ్ స్మార్ట్ ఫోన్స్ అందుబాటులోకి వచ్చాయి.
Read more »
ये है 6,999 रुपये वाला Samsung का नया फोन, मिलेगी 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमराSamsung Galaxy M07 की लिस्टिंग Amazon India पर ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही नजर आई है। लिस्टिंग से फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। इस फोन में 6.
Read more »
iPhone Air को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया Moto X70 Air, जानें कब तक होगा लॉन्चएपल के आईफोन एयर को टक्कर देने के लिए मोटोरोला Moto X70 Air नाम से एक पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Samsung Galaxy S25 Edge और iPhone Air को टक्कर देगा। हाल ही में कंपनी ने Weibo पर एक टीजर जारी किया है जिससे पता चलता है कि Moto X70 Air जल्द ही चीन में लॉन्च...
Read more »
