सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A26 5G लॉन्च किया है। यह एक मिड-बजट फोन है, जिसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। साथ ही फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Samsung Galaxy A26 5G की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती...
Samsung की तरफ से एक नए स्मार्टफोन Galaxy A26 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को लॉन्च से पहले इस माह की शुरुआत में पेश कर दिया गया था। हालांकि, अब फोन की कीमत और डिस्काउंट ऑफर का ऐलान कर दिया है। यह एक मिड बजट स्मार्टफोन है, जो सैमसंग के इन-हाउस चिपसेट Exynos 1380 का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7.
0 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 6 ओएस अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। SamsungGalaxy A36 और Samsung Galaxy A56 की तरह कंपनी पहली बार फोन में IP67 रेटिंग दे रही है, जो कि फोन को धूल और पानी से बचाएगी।Samsung Galaxy A26 5G के स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy A26 5G स्मार्टफोन में एक 6.7 इंच FHD+ इनफिनिटी-यू सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें Mali-G68 MP5 GPU सपोर्ट दिया गया है। फोन को 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन को स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड सैमसंग वन UI 7 सपोर्ट के साथ आता है। अगर फोटोग्रॉफी की बात करें, तो फोन में 50MP रियर कैमरा के साथ OIS सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी थिकनेस 7.7mm है, जबकि वजन 200 ग्राम है। फोन USB टाइप-C और स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इसमें IP67 रेटिंग मिलती है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। मतलब आपको फोन चार्जर को अलग से खरीदना होगा। Samsung Galaxy A26 5G की कीमत और उपलब्धता Samsung Galaxy A26 5G स्मार्टफोन को ब्लैक, मिंट, व्हाइट और पीच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसे SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A26 5G के स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy A26 5G की कीमत और उपलब्धता Samsung Galaxy A26 5G कैमरा सेंसर Samsung Galaxy A26 5G को कहां से खरीदें Samsung Galaxy A26 5G डिस्काउंट ऑफर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung आज भारत में लॉन्च कर रहा दो सस्ते हैंडसेट, जानें स्पेक्स और कीमतSamsung आज भारत में लॉन्च कर रहा दो सस्ते हैंडसेट, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
Read more »
Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy M16 और Galaxy M06 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। सैमसंग ने इन दोनों स्मार्टफोन को मिड बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग के Galaxy M16 की सेल 5 मार्च और Galaxy M06 की सेल 7 मार्च से शुरू...
Read more »
6 साल OS अपडेट और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A26, A36, A56; जानें कितनी है कीमतSamsung के इन तीनों फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन और 5000mAh बैटरी है. आइये जानते हैं कि सैमसंग के इन तीनों लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत कितनी है और इनमें और कौन से स्पेसिफिकेशन हैं.
Read more »
Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G लॉन्च, चेक करें हर मॉडल की कीमतसैमसंग ने Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AI फीचर्स, 50MP कैमरा, और 5000mAh बैटरी दी गई है। दोनों में 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 12MP सेल्फी कैमरा और 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..
Read more »
Samsung Galaxy A56 5G और A36 5G लॉन्च, भारत में इतनी है कीमत, 6 साल तक मिलेगा Android अपडेटSamsung Galaxy A56 5G और A36 5G की भारतीय कीमत को अनवील कर दिया है. ये दोनों हैंडसेट कई अच्छे स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा सेटअप और 6 साल के Android अपडेट के साथ आते हैं. इन हैंडसेट के अंदर 12GB Ram तक मिल सकती है. इन हैंडसेट के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Samsung Galaxy Book5 Series की बिक्री भारत में हुई शुरू, यहां देखें कीमत और फीचरSales of Samsung Galaxy Book5 Series started in India see price and features here Samsung Galaxy Book5 Series की बिक्री भारत में हुई शुरू, यहां देखें कीमत और फीचर गैजेट्स
Read more »
